Sunday, 12 April 2020

झूठी अफवाह फैलाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

-झूठी अफवाह फैलाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार
-पुलिस चौकी से दो लोगों के फरार होने की फैलाई दी अफवाह
-देर रात ही पांचों लोगों को गिरफ्तार किया गया
रेवाड़ी 12 अप्रैल(नवीन शर्मा) शहर थाना की एक पुलिस चौकी से विशेष समुदाय के दो लोगों के फरार होने की झूठी सूचना फैलाने वाले पांच लोगों को रामपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान हजारीवास निवासी सुनील, नरेश, सतीश व चौधरीवाड़ा निवासी धर्मेन्द्र व दिनेश के रूप में हुई है। आरोपियों को रविवार कोर्ट में पेश किया जायेगा। रामपुरा थाना प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि शनिवार की शाम सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई थी। पोस्ट में लिखा था कि एक पुलिस चौकी से दो लोग विशेष समुदाय के लोग फरार हो गए है। जबकि यह झूठी अफवाह थी। इस झूठी सूचना को दो व्हाट्सअप ग्रुप के जरिए फैलाया गया था। ग्रुप एडमिन सुनील को तुरंत गिरफ्तार किया गया। उसके बाद उसे झूठी सूचना देने वाले नरेश व सतीश को गिरफ्तार किया गया। बाद में पता चला कि इसी पोस्ट को दिनेश व धर्मेन्द्र ने कई ओर लोगों को भेजा है। महज कुछ घंटे के अंदर ही पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पांचों आरोपियों के खिलाफ रामपुरा थाना में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। रविवार आरोपियो को कोर्ट में पेश किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जिला पुलिस की विशेष नजर बनी हुई है। इस तरह की भड़काऊ ओर झूठी पोस्ट करने वाले लोगों को कई बार अगाह किया जा चुका है। फिर भी जो बाज नहीं आ रहे है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। माहौल खराब करने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा।