Wednesday, 8 April 2020

जिला भर में चलाया जा रहा सैनिटाइजेशन अभियान

जिला भर में चलाया जा रहा सैनिटाइजेशन अभियान
रेवाड़ी 8 अप्रैल(नवीन शर्मा) उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कहा कि जिलाभर  में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सार्वजनिक क्षेत्रों में निरंतर विशेष सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। विशेष सैनिटाइजेशन अभियान के तहत निर्धारित केमिकल से सार्वजनिक स्थानों, भवनों आदि को सैनिटाइज किया जा रहा है ताकि लोगों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में पंचायतीराज विभाग व शहरी क्षेत्र में नगर परिषद रेवाड़ी तथा नगर पालिका धारूहेड़ा व बावल द्वारा की ओर से सैनिटाइजेशन अभियान चलाया हुआ है। 
डीसी ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए जिलाभर में  सफाई अभियान के साथ ही सैनिटाइजेशन अभियान भी चलाया जा रहा है। कर्मचारी गांवों में जाकर इस अभियान में लगे हुए हैं ताकि कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके।