-कोविड-19 की रोकथाम में आरोग्य सेतु एप बनेगा ढाल : डीसी यशेन्द्र सिंह
रेवाड़ी 14 अप्रैल(नवीन शर्मा) उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कोविड-19 की रोकथाम के लिए जिलावासियों से आरोग्य सेतु एप अपने मोबाइल पर डाउनलोड करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि हमें सावधानी बरतनी होगी और इस महामारी से लडऩा होगा। सरकार द्वारा लॉंच किया गया आरोग्य सेतु एपकोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से अलर्ट रहने के लिए प्रत्येक नागरिक को आरोग्य सेतु एप अपने मोबाइल में डाउनलोड करना चाहिए।
*आरोग्य सेतु कैसे करता है काम*
आरोग्य सेतु एक ट्रैकिंग एप है, जो स्मार्टफोन के लोकेशन डेटा और ब्लूटूथ के जरिए यूजर्स को जानकारी देता है कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आए थे या नहीं। इतना ही नहीं ये एप संक्रमित व्यक्ति के दायरे में आने पर नोटिफाई करता है और आपको अलर्ट करता है। साथ ही इस ऐप से ये पता लगा सकते हैं कि आपको कोरोनावायरस का कितना खतरा है। आरोग्य सेतु ऐप को हिंदी, अंग्रेजी सहित 11 भाषाओं में प्रयोग किया जा सकता है।
यदि कोई व्यक्ति इलाज के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित पाया जाता है तो संक्रमित व्यक्ति का मोबाइल नंबर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बनाए गए रजिस्टर में जुड़ जाएगा और एप पर भी इस सूचना को अपडेट किया जाएगा। इस एप से कोविड -19 संक्रमण के जोखिम का आंकलन करने और आवश्यक होने पर संबंधित व्यक्ति अथवा क्षेत्र को दूसरे लोगों से अलग करने (क्वारंटाइन) में सरकार को समय पर आवश्यक कदम उठाने में मदद मिलेगी।
*इन लिंक से डाउनलोड करें आरोग्य सेतु एप*
आरोग्य सेतु एप एंड्रायड के साथ-साथ आईफोन-आईओएस यूजर्स के लिए भी लॉंच किया गया है। एंड्रायड मोबाइल यूजर्स https://play.google.com/store/apps/details?id=nic.goi.aarogyasetu तथा आईफोन-आईओएस यूजर्स https://apps.apple.com/in/app/aarogyasetu/id1505825357 लिंक के माध्यम से आरोग्य सेतु एप अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं।