Wednesday, 8 April 2020

अस्थाई बिक्री केन्द्र बनाने पर एमएलए लक्षमण सिंह ने जताया सीएम मनोहर लाल का आभार

अस्थाई बिक्री केन्द्र बनाने पर एमएलए लक्षमण सिंह ने जताया सीएम मनोहर लाल का आभार
रेवाड़ी 8 अप्रैल (नवीन शर्मा) हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा कोसली में फसल बिक्री केंद्र बनाने चिकित्सको के रिक्त पद भरने पर  कोसली के  विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का आभार जताया है। उल्लेखनीय है कि कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव नेे मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल से कोसली विधानसभा क्षेत्र  के गाँव कोसली, जाटूसाना, गुरावडा, कंवाली व नाहड़ में फसल बिक्री केन्द्र (अस्थाई मण्डी) बनाने व सरसों की खरीद सीमा 8 किविटल प्रति एकड़ को हटाकर असीमित करने व विधानसभा क्षेत्र में डॉ की रिक्त पदों को भरने की मांग की थी, जिसपर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने सहमति प्रदान की है। एमएलए ने पुन: क्षेत्र की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया।