Rewari 10 may(Naveen sharma)
-महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी काबू
कसौला थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कृष्ण के रूप में हुई है। रविवार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया,वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच कर रही एएसआई सुमन ने बताया कि मूलरूप से यूपी की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि वह गांव में किराए पर रहती है। उसका पति लॉकडाउन के चलते यूपी में ही फंसा हुआ है। बीती रात उसके पेट में दर्द हो गया था। जिसके कारण वह दवाई लेने के लिए अपने साथ कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति के घर गई थी। वापस लौटते समय गांव के कृष्ण ने उसे रोक लिया और फिर उसे घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। कसौला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया ओर रविवार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
-रास्ता रोककर महिला से अभद्रता करने के मामले में आरोपी काबू
खोल थाना क्षेत्र निवासी एक महिला का रास्ता रोककर अभद्रता करने के मामले में खोल थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान खोल थाना क्षेत्र निवासी रफीक खान के रूप में हुई है। रविवार आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। खोल थाना प्रभारी ने बताया कि खोल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि आरोपी रफीक खान ने उसे रास्ते में रोक कर उसके साथ अश्लीलता करते हुए जबरदस्ती करने की कोशिश की। इसके अलावा भी आरोपी पीड़िता का पीछा करता रहा है। घटना बारे किसी को बताते पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर खोल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।