Monday, 4 May 2020

किशोर के साथ कुकर्म का प्रयास करने के मामले में दो आरोपी काबू

-शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोर का अपहरण कर ले गए थे दोनों आरोपी
रेवाड़ी 3 मई (नवीन शर्मा)शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोर का अपहरण कर उसे पार्क में ले जाकर कुकर्म का प्रयास करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान शहर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी दीपक व मूलरूप से मांढण व वर्तमान में बड़ा तालाब पर रहने वाले प्रींस उर्फ हुकम चंद के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि वह मेन बाजार में रेहड़ी लगाता है। उसका 12 साल का बेटा रोजाना घर से खाना देने के लिए उसके पास आता है। बीते दिन भी वह खाना देने के लिए घर से आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे उक्त दोनों आरोपियों ने उसे रोक लिया और फिर बाइक पर जबरन बैठाकर उसे शहर में ही एक पार्क में ले गए। पार्क में ले जाकर उसके साथ कुकर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसका एक दांत भी तोड़ दिया। किशोर ने घर पहुंचकर आपबीती परिवार को बताई। उसके बाद किशोर के पिता ने शहर थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत देकर केस दर्ज कराया। शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर देर शाम ही दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जायेगा।