Tuesday, 9 June 2020

CRIME BULLETIN 9 JUNE 2020

रेवाड़ी 9 जून (नवीन शर्मा)
-महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
-आरोपी को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोसली थाना क्षेत्र निवासी एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान झज्जर जिले के गांव धनिया निवासी सत्यनारायण के रूप में हुई है। आरोपी का कोरोना टेस्ट कराने के बाद उसे क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया है। महिला थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी शादी काफी समय पहले झज्जर जिले में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते उनका तालाक का केस चल रहा है। ससुराल में विवाद के बाद पीड़िता अपने मायके आकर रहने लग गई। पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी मां व सौतेले भाई दोनों गलत काम करते है। उसकी मां के पास झज्जर जिले के ही गांव गांव धनिया निवासी सत्यनारायण का आना-जाना था। उसकी मां व सौतेले भाई के अलावा सत्यनारायण साथ बैठकर शराब पीते थे। सत्यनारायण उसपर गलत नीयत रखता था और इसकी के चलते उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। बीते दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

-दुष्कर्म व हत्या के मामले में चौथा आरोपी भी गिरफ्तार
-वारदात में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार
एक व्यक्ति की हत्या करने तथा उसकी बेटी के साथ गैंगरेप करने की वारदात में शामिल एक और आरोपी को खोल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान चरखी दादरी जिला निवासी राकेश के रूप में हुई है। इस मामले में आरोपी योगेश, महेश व कुलदीप को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। जानकारी देते हुये खोल थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि दिसंबर 2012 में खोल थाना एरिया के एक गांव निवासी व्यक्ति लापता हो गया था। उसके परिवारवालों ने उसके गायब होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। बाद में पता चला था कि उसने चरखी दादरी निवासी एक व्यक्ति से 8 लाख रुपए का कर्ज लिया हुआ था और कर्ज नहीं चुकाने के चलते वह लापता हुआ। मामले में पीड़ित व्यक्ति की बेटी ने कुछ समय पहले शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि कर्ज नहीं चुकाने की एवेज में उसकी नाबालिग उम्र में ही आरोपी ने अपने बेटे योगेश से जबरन शादी करा दी। बाद में उस व्यक्ति ने अपने दोनों बेटों के साथ उसके साथ रेप किया। परेशान होकर वह मायके लौट आई। उसके बाद भी वो लोग उसे परेशान करते रहे, जिसके चलते उसने पुलिस में शिकायत दी तो गुस्साएं योगेश व उसके परिवार के अन्य लोगों ने कहा कि जिस तरह तेरे पिता को जान से मारा है उसी प्रकार तुझे भी मार देंगे। पीड़िता ने अपने साथ हुए गैंग रेप व पिता की हत्या करने के मामले में पुलिस को शिकायत दी। खोल थाना पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट, सामुहिक दुष्कर्म व हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर लिया तथा सोमवार को आरोपी राकेश को भी गिरफ्तार कर लिया।

-दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार
गांव जाटूवास में एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जाटूवास निवासी अनिल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी का कोरोना टेस्ट कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। मॉडल टाउन थाना प्रभारी ने बताया कि 7 जून रविवार को गांव जाटूवास में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर थी। विवाहिता के पिता पलवल निवासी शीशपाल ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि उसने अपनी बेटी की शादी 20 फरवरी 2018 को गांव जाटूवास निवासी अनिल के साथ की थी। शादी के समय उसने काफी दान दहेज भी दिया था, लेकिन इससे नाखुश ससुरालपक्ष की तरफ से उनकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जा रहा था। शीशपाल का आरोप है कि इसी के चलते ससुरालियों ने 7 जून को उसे मार दिया। मृतिका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। देर शाम आरोपी पति अनिल को मॉडल टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।