Sunday, 28 June 2020

हेमलता बनी भाजपा महिला मोर्चा की प्रचार-प्रसार प्रदेश उपाध्यक्ष

 
रेवाड़ी, 28 जून (नवीन शर्मा)
प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान की महिला विंग की प्रदेश कार्यकारिणी गठित। प्रचार-प्रसार की नई कार्यकारिणी में रेवाड़ी जिला के गांव पालड़ा निवासी भाजपा महिला मोर्चा रेवाड़ी की जिलाध्यक्ष हेमलता तंवर को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार-प्रसार अभियान में महिला प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलता तंवर ने हरियाणा प्रदेश प्रांत प्रभारी शैलेन्द्र विजयवर्गीय, प्रांत संयोजक रामेहर आचार्य व प्रांत अध्यक्ष राजेश बतौरा का उनकी नियुक्ति के लिए धन्यवाद किया। हेमलता तंवर ने कहा की जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है वह उसे पार्टी की निति एवं उदेश्यों का पालन करते हुए पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाऊंगी।