रेवाड़ी 25 जून (नवीन शर्मा) भाजपा के जिलाध्यक्ष पंडित योगेंद्र पालीवाल ने बताया कि आज से भाजपा के पदाधिकारी जिले में जरूरतमंद नागरिकों को सैनिटाइजर वितरित करेंगे । कोरोना से बचाव के लिए सैनिटाइजर का उपयोग करना बहुत ही महत्वपूर्ण है उन्होंने बताया कि बीते गत दिनों में भी भाजपा ने नागरिकों को मास्क वितरित करें हैं इसी क्रम में अब है सैनिटाइजर वितरित करेंगे। भाजपा निरंतर कोरोना वायरस से बचाव की सामग्री वितरित कर रही है ताकि प्रत्येक नागरिक इस महामारी से बच सके उन्होंने बताया कि बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक गांव में पहुंच कर जरूरतमंद लोगों को सैनिटाइजर देंगे। जिला अध्यक्ष पालीवाल ने बताया कि सभी मंडल अध्यक्ष ,मोर्चा के अध्यक्ष व वरिष्ठ पदाधिकारियों को सैनिटाइजर दे दिए गए हैं वह आगे बूथ स्तर तक सैनिटाइजर वितरण कार्यक्रम को चलाएंगे और लोगों को इस महामारी से बचाव के लिए जागरूक करेंगे उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार अंत्योदय के नारे को सार्थक कर रही है इसीलिए आम आदमी इस वायरस से बचें उसके लिए भाजपा ने मास्क वितरण, सैनिटाइजर वितरण का कार्यक्रम चलाया हुआ है लॉकडाउन के दौरान भी भाजपा ने निरंतर जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण का कार्यक्रम भी चलाया था