Monday, 27 July 2020

मूल चंद शर्मा व औम प्रकाश यादव ने पालीवाल के निधन पर किया दुख प्रकट


रेवाड़ी 27 जुलाई(नवीन शर्मा) हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सोमवार को गढ़ी बोलनी रोड स्थित रेवाड़ी के जिला भाजपा अध्यक्ष श्री योगेंद्र पालीवाल के निवास पर पहुंचकर उनके निधन पर दुख प्रकट किया है। मूलचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा रेवाड़ी के जिला अध्यक्ष श्री योगेंद्र पालीवाल जी के निधन से अत्यंत दुखी हूँ। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दें।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री औम प्रकाश यादव ने भी योगेन्द्र पालीवाल के घर पहुंचकर उनके निधन पर शोक प्रकट किया। जिन्होंने भाजपा के कर्मठ जिला अध्यक्ष के तौर पर सक्रिय भूमिका निभाई और दिन रात मेहनत करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति दें।