रेवाड़ी 1 जुलाई(नवीन शर्मा)कोरोना की रोकथाम के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान बनी कठिन परिस्थितियों में जिले में श्री श्याम दीवाना मंडल (रजि) धार्मिक संस्था ने टीम वर्क की भावना से बेहतरीन सेवाभाव से कार्य किया है।कठिन समय में की गई निष्काम भाव से सेवा की।बदौलत जिले में सभी जरूरतमंदों को प्रशासन समय पर सेवा मुहैया करवा पाया। यह अपने आप में उल्लेखनीय है। आपदा के समय जरूरतमंद की मदद करना हमारी सदियों पुरानी समृद्घ परंपरा रही है। जिले की इस संस्था ने एक बार फिर यह सिद्घ किया है।
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बुधवार को निष्काम भावना से अनवरत नेक कार्य कर रही धार्मिक संस्था के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीसी ने कहा कि आप सभी ने प्रशासन के साथ टीम वर्क की भावना के साथ बहुत नेक कार्य किया है, निश्चित रूप से आप द्वारा दिए गए सहयोग से दूसरे लोग प्रेरणा लेंगे।