Sunday, 20 December 2020

अवैध शराब मामले 1 आरोपी को किया गिरफतार-


200 पव्वे शराब बरामद व गाडी भी कब्जा मे ली गई -

रेवाड़ी 20 दिसम्बर(नवीन शर्मा)अवैध शराब बेचने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए थाना कसोला पुलिस ने एक आरोपी को गाडी सहित गिरफतार करके उसके कब्जा से कुल 200 पव्वे (50बोतल ) अवैध शराब बरामद की है। गिरफतार किए गए आरोपी की पहचान चिराहडा निवासी रविकान्त उर्फ पिन्टू के रुप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि पुलिस को सुचना मिली की रविकान्त उर्फ पिन्टू पुत्र मैनपैल निवासी चिरहाडा जिला रेवाडी अवैध शराब बेचने का काम करता है तथा आज अपनी गाडी न.एच.आर. 26 बी.एच. 5809 मे शराब रखकर रेवाडी की तरफ से बनीपुर चौक की तरफ आ रहा है। मिली सुचना पर पुलिस ने मिण्डा कट पर नाका बन्दी शुरु की तो कुछ समय बाद ही एक गाडी न.एच.आर. 26 बी.एच. 5809 आती हुई दिखाई दी तो पुलिस ने गाडी चालक को ईशारा देकर गाडी को साईड मे रुकवाया तथा गाडी चालक का नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम रविकान्त उर्फ पिन्टू पुत्र मैनपैल निवासी चिरहाडा जिला रेवाडी बतलाया । उसके बाद गाडी की डिग्गी की तलाशी ली तो उसमे कुल चार पेटी शराब ( 200 पव्वे ) अवैध शराब बरामद हुई । आरोपी के खिलाफ थाना कसोला मे आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज आरोपी रविकान्त उर्फ पिन्टू को गिरफतार करके गाडी को कब्जे मे ले लिया है।