रेवाड़ी 19 अप्रैल(नवीन शर्मा)
- एसएचओ सत्येंद्र ने किया सुसाइड
Sunday, 19 April 2020
Saturday, 18 April 2020
मोबाइल डिस्पेन्सरी सुविधा पहुँचेगी गाँव-गाँव: उपायुक्त
--लोगों के घर द्वार तक पहुंचेगी नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा
-- 13 मोबाइल डिस्पेन्सरी टीमें की गई गठित
रेवाड़ी, 19 अप्रैल(नवीन शर्मा)उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 की वैश्विक महामारी से आज पूरी दुनिया संकट में है। सोशल डिस्टेंस ही इसका एकमात्र उपाय है। जिला में कोरोना वायरस से बचाव व फैलाव की रोकथाम के लिए बनाए गए सुरक्षा चक्र को और मजबूत करने के लिए आमजन को छोटी छोटी बीमारियों के ईलाज के लिए अस्पताल में न आना पड़े, राज्य सरकार के आदेशों की अनुपालना में मोबाइल चिकित्सा वाहन तैयार किए गए हैं। जिलावासियों को उनके घर के पास ही मोबाइल चिकित्सा टीम द्वारा नि:शुल्क ईलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। कोविड -19 संक्रमण को फैलने से रोकने व इसके निदान का एक मात्र उपाय सोशल डिस्टेंस ही है। सोशल डिस्टेंस को बनाए रखने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन में लोगों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए जिला में प्रशासन की ओर से तमाम आवश्यक कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में सरकार के आदेशों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने आमजन के लिए मोबाइल चिकित्सा सुविधा के रूप में एक सराहनीय पहल की है।
यशेन्द्र सिंह ने कहा कि लोगों को अब सामान्य बीमारी के लिए अस्पताल में आने की जरूरत नहीं होगी, उनके घर द्वार के पास मोबाइल चिकित्सा टीम पहुंचेगी। इस कार्य के लिए 13 टीमों का गठन किया गया है, जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को नि: शुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने का काम करेंगी।
डॉ विजय प्रकाश ने जानकारी देेते हुए बताया कि जिला के लोगों को चिक्तिसा सुविधाएं मुहैया करवाने के प्रत्येक टीम में चिक्तिसा अधिकारी, नर्स समेत पैरामेडिकल स्टाफ को शामिल किया गया है। इन मोबाइल चिकित्सा वाहन में डॉक्टरों के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में दवाईयां व चिक्तिसा उपकरण उपलब्ध रहेंगे। मोबाईल चिकित्सा टीमें सामान्य रोग जैसे बीपी, शुगर, उल्टी, दस्त, बुखार इत्यादि व गंभीर बिमारियो से पीडि़त मरीजों की अलग-अलग सूची तैयार करेंगी ताकि आवश्यकता पडने पर गंभीर बिमारियों से पीडित व्यक्तियोंं के सैम्पल लेकर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा सके।
उपायुक्त के निर्देशानुसार टीमों को जिला के हर गांव व वार्ड को कवर करने को कहा गया है।
विशेषज्ञ डाक्टर देंगें मुफ्त में बिमारी से संबंधित सलाह
-सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगें उपलब्ध
रेवाड़ी, 18 अप्रैल(नवीन शर्मा) लॉक डाउन के दौरान आमजन को जिला के विषेषज्ञ डाक्टर्स रेवाड़ी की जनता को बिमारियों व उनके ईलाज से संबंधित टेलीफोन के माध्यम से मुफ्त सलाह देगें। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि डाक्टर्स द्वारा बिमारियों व उनके ईलाज से संबंधित सलाह देने के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगें।
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने रेवाड़ी की जनता से आह्वान किया कि घर बैठे ही कोरोना अथवा अपनी किसी भी बिमारी के लिए डॉक्टर्स के नंबर पर सम्पर्क कर सेवाओं का लाभ उठाएं।
ये डॉक्टर्स देगें मुफ्त में सेवाएं
डॉ सीमा मित्तल स्त्री रोग -9466041913, डॉ उषा सचदेवा स्त्री रोग -989616666, डॉ आरबी यादव हड्डी रोग-9050861900, डॉ हिमांशु सिंगल त्वचा रोग -9812955979, डॉ जीएस यादव पैथोलोजी- 9729991702, डॉ घनश्याम मित्तल- हड्डी रोग 9466041913, डॉ पूनम जैन-स्त्री रोग 7988906474, डॉ प्राची जैन आंख रोग -9306797710, डॉ राजीव गुलाटी फिजिशियन -9896244444, डॉ एसपी यादव- फिजिशियन - 9416454499, डॉ मित्रा सक्सेना स्त्री रोग -9813574333, डॉ आतिश सिंगला रेडियोलॉजिस्ट (यूएसजी) -7056462708 पर सम्पर्क कर कोरोना अथवा अपनी किसी भी बिमारी से ईलाज बारे सलाह ले सकते है। डीसी ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान जिलावासी घर से टेलीफोन पर विशेषज्ञ डॉक्टर से निशुल्क सलाह लें और स्वस्थ रहें।
....................
जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बढ़ाया पुलिसकर्मियों का मनोबल
-- पुलिस थाना प्रभारियों व नाका प्रभारियों को भेजी फलों की टोकरी
रेवाड़ी, 18 अप्रैल(नवीन शर्मा)जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने कोरोना जैसी वैश्विक माहमारी के खिलाफ चल रही जंग में जिला रेवाड़ी में बेहतरीन कार्य कर रहे पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए शनिवार को फल भिजवाए। जबकि नाका प्रभारियों के पास फल की टोकरी के साथ -साथ पांच लीटर का कैंपर पेयजल के लिए दिए।
जिलाधीश ने कहा कि पुलिसकर्मी इस महामारी से लडऩे के लिए दिन- रात एक किए हुए हैं और अपनी ड्यूटी का बखूबी निर्वहन कर रहे है। जिनकी सूझबूझ के चलते जिला में लॉकडाउन की स्थिति मजबूत है।
जिलाधीश की ओर से शनिवार को सभी थाना प्रभारियों व नाका प्रभारियों के पास फलों से भरी टोकरी और एक धन्यवाद पत्र भेजा गया है। इस पत्र में समाज की देखभाल के लिए सभी पुलिसकर्मियों का आभार जताया है। इससे पहले जिला जिलाधीश की ओर से द्वारा जिला के सभी डॉक्टरों के घर पर भी फलों से भरी टोकरी और एक धन्यवाद पत्र भेजा गया था।
जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने कहा कि कोरोना जैसी बिमारी से जिलावासियों को बचाने के लिए जहां डाक्टर्स योद्धा के रूप में लडाई लड़ रहे हैं। वहीं पुलिसकर्मी भी अपनी डयूटी एक सशक्त प्रहरी के तौर पर जिलाभर में अलग-अलग थानों व नाकों पर तैनात होकर कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए जुटे हुए हैं। डीसी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में पुलिसकर्मी दिन रात मोर्चा संभाले हुए है। हमे कोरोना वरियर्स का सम्मान करना चाहिए ताकि ये योद्धा और ऊंचे मनोबल के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें और जिलावासियों को कोरोना से बचाने में सक्षम व सफल हो।
जिलाधीश की ओर से एसएचओ कसौला पूजा वशिष्ट आईपीएस (यूटी), एसएचओ जाटूसाना सर्वेष्ठ, एसएचओ महिला थाना सरोज बाला, एसएचओ सिटी राजदीप मोर, एसएचओ मॉडल टाउन बिजेन्द्र कुमार, एसएचओ सदर रविन्द्र, एसएचओ रामपुरा भारतभूषण, एसएचओ सैक्टर-6 धारूहेड़ा मनोज कुमार, एसएचओ धारूहेडा सुधीर, एसएचओ बावल मदनलाल, एसएचओ खोल संजय कुमार, एसएचओ रोहड़ाई पवन कुमार, एसएचओ कोसली जगबीर व एसएचओ ट्रैफिक मुकेश, को फल की टोकरी दी गई। इसके अलावा चिल्हड़, पाल्हावास चौक, झोलरी, कारोली मोड़, धनिया मोड़, बडफ़, गढ़ी बोलनी, जड़थल, नंदरामपुर बास, भिवाड़ी मोड, आकेड़ा, 75 मीटर रोड़ धारूहेड़ा, कापड़ीवास, 4-6 कैंट, आकेड़ा से राठीवास, काठूवास बार्डर, नंगली बल्हार, कनूका, जयसिंह पुर खेड़ा, खण्डौडा, नंगली परसापुर, टी-प्वाईंट झाबुआ नाका प्रभारियों को फलों से भरी टोकरी, पांच लीटर का कैंपर पेयजल रखने के लिए और एक धन्यवाद पत्र भेजा गया। जिलाधीश की ओर से भेजे गए फल लेते हुए पुलिस कर्मी काफी खुश नजर आए। थाना प्रभारियों ने कहा कि शाबाशी निश्चित रूप से और बेहतर कार्य करने को प्रेरित करती है।
लॉकडाउन के दौरान सीआइए रेवाड़ी के हाथ लगी बड़ी कामयाबी
-सात जुआरियो को किया काबू, पौने पांच लाख रुपये बरामद
-सत्ती कॉलोनी स्थित एक मकान पर की रेड
-शहर थाना में आरोपियो के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
रेवाड़ी 18 अप्रैल(नवीन शर्मा) लॉकडाउन के बीच रेवाड़ी सीआईए की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के सत्ती कॉलोनी में जुआ खेल रहे सात जुआरियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मौके से करीब पौने पांच लाख रुपए की नकदी बरामद की है। आरोपियो के खिलाफ शहर थाना पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की है। सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज विद्या सागर ने बताया कि बीती देर शाम उन्हें सूचना मिली थी कि सत्ती कॉलोनी स्थित एक मकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। सूचना के बाद उनकी टीम ने मकान पर रेड की और मनोज, नरेश, कृष्ण, पवन कुमार, भगवानदास, दीपक, आदेश गुप्ता को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया। मौके से 4 लाख 70 हजार रुपए की नकदी के अलावा ताश के पत्ते बरामद किए गए है। सीआईए रेवाड़ी पुलिस की शिकायत पर आरोपियो के खिलाफ धारा 188 आईपीसी व जुआ अधिनियम के तहत शहर थाना में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है।
फॉरर्च्यूनर कार से 49 पेटी व वेगनआर से 15 पेटी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
-फॉरर्च्यूनर कार से 49 पेटी व वेगनआर से 15 पेटी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी 18 अप्रैल (नवीन शर्मा)जाटूसाना थाना पुलिस ने लॉकडाउन के बीच नांगल पठानी के पास से एक लग्जरी कार में तस्करी कर ले जाई जा रही 49 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस ने कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
जाटूसाना थाना प्रभारी सर्वेष्ठा ने बताया कि एक फॉरर्च्यूनर कार में तस्करी कर शराब ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद नांगल पठानी के पास नाकाबंदी के दौरान कार को रोका और जांच की तो उसमें 49 पेटी शराब की भरी हुई थी। पुलिस ने कार व शराब जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। दूसरी ओर सीआईए रेवाड़ी की टीम ने घीसा की ढाणी से एक शराब तस्कर को शराब से भरी वेगनआर गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान घीसा की ढाणी निवासी जोगिन्द्र उर्फ जौनी के रूप में हुई है। पुलिस ने कार से 15 पेटी शराब की बरामद की है। सीआईए इंचार्ज विद्या सागर ने बताया कि सूचना मिली थी कि जोगिन्द्र शराब की तस्करी करता है। सूचना के बाद आरोपी पर रेड की गई और उसे 10 पेटी देसी व 5 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ काबू किया गया है। आरोपी के खिलाफ शहर थाना में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
फलों व सब्जियों की पुन: रेट लिस्ट जारी
फलों व सब्जियों की पुन:रेट लिस्ट जारी
रेवाड़ी, 18 अप्रैल(नवीन शर्मा) जिलाधीश यशेन्द्र सिंह के आदेशों की अनुपालना में लॉकडाउन के दौरान कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए निरंतर निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। मार्केट कमेटी रेवाड़ी द्वारा 18 अप्रैल को एक बार फिर जिला में फलों व सब्जियों के रेट निर्धारित किए गए हैं। कोई भी फल एवं सब्जी विक्रेता निर्धारित कीमतों से अधिक भाव वसूल नहीं करेगा। अन्यथा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
इस प्रकार रहेंगे रेट
जिला में फलों में सेब 80 से 100 रुपए, केला 50 से 55 रुपए, संतरा 50 से 60 रूपए, अंगूर 60 से 80 रुपए, अनार 60 से 70 रुपए तथा सब्जियों में आलू, प्याज व टिंडा 20 से 25 रुपए, टमाटर, घीया, पेठा, बेंगन, धनिया व खीरा 15 से 20 रुपए, गोभी व शिमला मिर्च 25 से 30 रूपए, अदरक व लहसुन 80 से 90 रूपए, नींबू 70 से 80 रूपए, करेला 30 से 40 रूपए, शिमला मिर्च 45 से 50 रूपए निर्धारित किए गए हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)