रेवाड़ी 25 दिसम्बर(नवीन शर्मा)मॉडल टाउन थाना पुलिस ने सितंबर 2019 में मॉडल टाउन से कार चोरी करके ले जाने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भिवानी जिला के थाना तोशाम के गांव बीरन निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी पवन कुमार फिलहाल अंबाला जेल में चोरी के मामले में बंद था, जिसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। जांचकर्ता ने बतलाया कि 2 सितंबर 2019 को मॉडल टाउन के बावल रोड निवासी राजीव यादव की फोरच्यूनर कार को रात के समय चोर चुरा ले गए। मालिक ने सुबह सीसीटीवी फुटेज देखी तो पाया कि तीन-चार उनका कार को एक अन्य कार से टोचन करके लेकर गए हैं। इसके बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों को ढूंढ निकालते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करके कार को बरामद कर लिया था। आरोपी लॉक नहीं टूटने के कारण कार को टोचन करके ले गए थे। मामले में मुख्य आरोपी पवन कुमार पुत्र कमल सिंह निवासी बीरण थाना तोशाम जिला भिवानी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर अदालत से 2 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।
Friday, 25 December 2020
फोरचूनर कार चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी 25 दिसम्बर(नवीन शर्मा)मॉडल टाउन थाना पुलिस ने सितंबर 2019 में मॉडल टाउन से कार चोरी करके ले जाने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भिवानी जिला के थाना तोशाम के गांव बीरन निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी पवन कुमार फिलहाल अंबाला जेल में चोरी के मामले में बंद था, जिसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। जांचकर्ता ने बतलाया कि 2 सितंबर 2019 को मॉडल टाउन के बावल रोड निवासी राजीव यादव की फोरच्यूनर कार को रात के समय चोर चुरा ले गए। मालिक ने सुबह सीसीटीवी फुटेज देखी तो पाया कि तीन-चार उनका कार को एक अन्य कार से टोचन करके लेकर गए हैं। इसके बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों को ढूंढ निकालते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करके कार को बरामद कर लिया था। आरोपी लॉक नहीं टूटने के कारण कार को टोचन करके ले गए थे। मामले में मुख्य आरोपी पवन कुमार पुत्र कमल सिंह निवासी बीरण थाना तोशाम जिला भिवानी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर अदालत से 2 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।
गुर्जरवाड़ा निवासी युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
रेवाड़ी 25 दिसम्बर(नवीन शर्मा)शहर थाना पुलिस ने गुर्जरवाड़ा निवासी एक युवक की हत्या के आरोप में 2 युवको को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियो की पहचान शहर के मोहल्ला तेजपुरा निवासी अमन व शहबाजपुरा खालसा निवासी निखिल के रूप में हुई है। पुलिस ने अमन को आगामी पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है। जांचकर्ता ने बतलाया कि मोहल्ला गुर्जरवाड़ा निवासी ज्ञानेंद्र उर्फ पीयूष 24 दिसंबर की शाम को अपने घर से दो चेक लेकर किसी से पैसे लेने के लिए सनसिटी कॉलोनी में गया था। इसके बाद वह देर शाम तक अपने घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू करते उसके मोबाइल पर फोन भी किया लेकिन फोन अटेंड नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने शहर पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। गुमशुदगी के अगले दिन गुरुवार को ज्ञानेंद्र का शव तुर्कियावास गांव के समीप नहर किनारे मिला था। उसके पास मिले मोबाइल से उसकी पहचान होने के बाद परिजनों को मामले की सूचना दी गई। जांचकर्ता ने बतलाया कि अज्ञात लोगों ने ज्ञानेंद्र की सिर में गोली मारकर व चाकू से गोदकर हत्या की हुई थी। पुलिस ने मृतक के पिता लालसिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। अनुसंधान के दौरान पता चला कि घटना के दिन ज्ञानेंद्र मोहल्ला तेजपुरा निवासी अमन के साथ देखा गया था। अमन को पुलिस ने गुरुवार की रात को हिरासत में ले लिया और उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की वारदात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि उसने ज्ञानेंद्र ब्याज पर पैसे देने का काम करता था और उसने ज्ञानेंद्र से रुपए लिए थे। अब वह उस पर लगातार रुपए वापस देने का दवाब डाला रहा था। इसके बाद उसने साजिश रचते हुए अपनी इस परेशानी के बारे में अपने दो दोस्तों को बताया और उसकी हत्या का इरादा कर लिया। साजिश के तहत अमन ने ही ज्ञानेंद्र को सनसिटी में रहने वाली किसी प्राचार्य से पैसे दिलाने की बात कहते हुए साथ लेकर गया था। वह ज्ञानेंद्र की स्कूटी पर बैठकर उसे सीधे तुर्कियावास की नहर के समीप लेकर पहुंच गया। वहां पर उसे अपने दोस्तों के पास छोड़कर कहा कि वह सनसिटी से पैसे लेकर आ रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने ज्ञानेंद्र की गोली मारकर व चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इधर स्कूटी को अमन माता चौक पर ही छोड़कर चला गया। जांचकर्ता ने बतलाया कि मामले में मुख्य आरोपी अमन पुत्र ओमप्रकाश मोहल्ला तेजपुरा निवासी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार करने के बाद दो अन्य आरोपियों की भी पहचान होने पर मामले मे सलिप्त दुसरा आरोपी निखिल पुत्र नरेश निवासी शहबाजपुर खालसा को भी गिरफतार कर लिया है। मामले में अमन को गिरफ्तार करके उसे पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
Thursday, 24 December 2020
नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा के चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार की शाम को पुलिस की ओर से शहर रेवाडी व धारुहेडा कस्बा मे फ्लैग मार्च निकाला
रेवाड़ी 28 दिसम्बर(नवीन शर्मा) पुलिस अधीक्षक रेवाडी के दिशानिर्देशानुसार नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा के चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार की शाम को पुलिस की ओर से शहर रेवाडी व धारुहेडा कस्बा मे फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में अपने अपने क्षेत्र के पर्यवेक्षण अधिकारी ,थानों के प्रभारी व पुलिस के जवान शामिल रहे।
उप पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में फ्लैगमार्च शहर के सरकुलर रोड से शुरू हुआ। शहर के धारूहेड़ा चौक, अंबेडकर चौक, बस स्टैंड व नाई वाली चौक से गुजरा। पुलिस अधिकारियों ने शहर के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया तथा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। फ्लैग मार्च में माडलटाउन, शहर थाना व रामपुरा थाना पुलिस भी शामिल रही।
धारूहेडा नगर पालिका में धारूहेड़ा थाना एसएचओ मनोज कुमार व सेक्टर-छह थाना एसएचओ जगदीश प्रसाद ने पर्यवेक्षण अधिकारियों के साथ औद्योगिक कस्बा में फ्लैगमार्च निकाला। विभिन्न मार्गो से होते हुए फ्लैग मार्च कस्बा के भगत सिंह चौक पर पहुंचा। यहां भी पुलिस ने संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। आगामी 27 दिसंबर को रेवाड़ी में नगपरिषद व धारूहोड़ा में नगर पालिका के चुनाव के लिए रेवाडी पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुखता प्रबंध किए गए है।
बीमा पॉलिसी पर 18 लाख का बोनस देने का झांसा देकर ठगी के तीन आरोपी गिरफ्तार
बीमा पॉलिसी पर 18 लाख का बोनस देने का झांसा देकर ठगी के तीन आरोपी गिरफ्तार-
रेवाड़ी 28 दिसम्बर(नवीन शर्मा) शहर थाना पुलिस ने सेना के एक रिटायर्ड अधिकारी को बीमा पॉलिसी पर 18 लाख रुपए के बोनस का लालच देकर 6 लाख रुपए की ठगी करने की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वसीम अहमद उर्फ रवि निवासी ओल्ड मुस्तफाबाद दिल्ली, जावेद खान उर्फ अमित शर्मा दयालपुर दिल्ली और परवेज अली ओल्ड गोंडा भजनपुरा दिल्ली निवासी के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके राशि को बरामद कर चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों ने अपने बैंक खातों में ठगी की राशि जमा कराई थी। आरोपी इस समय अंबाला जेल में बंद थे जिन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार करने के बाद 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जांचकर्ता ने बताया कि 12 दिसंबर 2019 को गांव रालियावास निवासी धर्मपाल सिंह ने शिकायत में बताया था कि 18 अक्टूबर 2019 को उनके पास एक फोन आया जिसमें फोनकर्ता ने अपना नाम मनोज कुमार बताया था। उसने खुद को सी.ए बताते हुए उनकी तरफ से मैक्स इंश्योरेंस की ली हुई पॉलिसी की डिटेल बताते हुए कहा कि इस पर 18 लाख बोनस का ऑफर है। यह बोनस लेने के लिए उन्हें टैक्स के रूप में 6 लाख 52 हजार रुपए जमा कराने पड़ेंगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों द्वारा दिए गए अकाउंट नंबर में उन्होंने अलग-अलग बैंक खातों सहित उसके बेटे के खातों से 6 लाख रुपए की राशि जमा करा दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि पैसे जमा होने के बाद आरोपी का मोबाइल बंद मिला जिसके बाद ठगी का पता चला। तत्प्श्चात उन्होंने बैंक से अकाउंट की डिटेल ली तो पता चला कि यह खाता रवि कुमार का है और उसके मोबाइल पर बात की तो उसने खुद को फल-सब्जी बेचने वाला बताया। इसके बाद आरोपियों ने उनके खाते में कुछ पैसे भी जमा करा दिए लेकिन शेष राशि नहीं लौटाई। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए मामले में मुख्य आरोपी सहित चार को पहले ही गिरफ्तार करके राशि को बरामद कर लिया था। पुलिस ने अब इस मामले में तीन और आरोपियों वसीम अहमद उर्फ रवि पुत्र इकबाल अहमद निवासी ओल्ड मुस्तफाबा दिल्ली,जावेद खान उर्फ अमित शर्मा पुत्र इरशाद खान निवासी दयालपुर दिल्ली और परवेज अली पुत्र नवाब अली निवासी ओल्ड गोंडा भजनपुरा दिल्ली को अदालत से प्रोडैक्शन वारट पर लेकर गिरफ्तार किया जाकर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
उपभोक्ता अपने अधिकारों के प्रति रहे जागरूक: सीटीएम संजीव कुमार
उपभोक्ता अपने अधिकारों के प्रति रहे जागरूक: सीटीएम संजीव कुमार
रेवाड़ी, 24 दिसम्बर(नवीन शर्मा) राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर आज जिला सचिवालय सभागार में नगराधीश संजीव कुमार की अध्यक्षता में राष्टï्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया गया।
नगराधीश संजीव कुमार ने उपभोक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी वस्तु खरीदते समय आम आदमी उपभोक्ता है तथा यदि उपभोक्ता थोड़ी सी सावधानी बरते तो वह कहीं भी धोखा नहीं खा सकता। उन्होंने बहुत ही विस्तृत तरीके से उपभोक्ताओं के अधिकार व उनके संरक्षण के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि अपने अधिकरों की जानकारी ना होने के कारण उपभोक्ता अपने आप को ठगा सा महसूस करता है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को चाहिए कि वे दुकानदार से कोई भी खाद्य सामग्री या वस्तु खरीदते समय उसकी अच्छी तरह से जांच करें कि कहीं वह सामग्री या वस्तु पुरानी तो नहीं है तथा दुकानदार से बिल अवश्य प्राप्त कर लें। इसके अलावा उपभोक्ताओं को टोल फ्री नंबर, एमआरपी, एफपीओ, आईएसआई मार्का, बीआईएस मार्का, हॉलमार्क व बीमा पोलिसी से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों के बारे में बारीकी से जानकारी दी।
जिला खाद्य एंव आपूर्ति नियंत्रक अशोक रावत ने इस अवसर पर उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करते हुए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 बारे विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होनें कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों को शीघ्र सरल तरीके से तथा कम खर्च में दूर करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय आयोग, राज्य स्तर पर राज्य आयोग तथा जिला स्तर पर जिला फोरम का गठन किया हुआ है, जिनका मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं के अधिकारों को बढ़ावा देना तथा उनकी रक्षा करना है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र, सरल व कम खर्च में निवारण करने व क्षतिपूर्ती की व्यवस्था है। उन्होनें उपभोक्ताओं से खरीददारी करते समय सतर्क रहने की अपील की।
इस अवसर पर एआफएसओ जय यादव, निरीक्षक नरेश यादव, सुरेन्द्र पाल, रंजन यादव, दिनेश गुप्ता, रेखा यादव, बाबूलाल लेखाकार, नीलम, सुरेन्द्र, जितिन, जितेन्द्र, रविन्द्र, कल्पना, नरवीर, श्योपाल, विभिन्न गांवों के सरपंच, पंच व अन्य गणमान्य व्यक्ति सहित अनेको उपभोक्तागण भी उपस्थित थे।
अरावली पावर कम्पनी प्राईवेट लिमिटेड की सीएसआर योजना के अन्तर्गत दिव्यांगजनों को नि:शुल्क वितरित किए गए सहायक उपकरण
--150 दिव्यांगों को 57 लाख रूपए के वितरित किए गए सहायक उपकरण
-- दिव्यांगजन में भी आम आदमी जितनी क्षमता है: सहकारिता मंत्री
सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए हर समय प्रयासरत रहती हैं, और हर सम्भव सहयोग के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से एलिम्को कम्पनी दिव्यागंजनों को सहायक उपकरण जैसे मोटराईज्ड ट्राईसाइकिल, ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कान की मशीन, छड़ी, विशेष आवश्यकता वाले बच्चो के लिए एम.एस.आई.ई.डी. किट व सी.पी. चेयर और कृत्रिम अंग व कैलिपर इत्यादि उपलब्ध करवाने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। उन्होंने कहा कि आज बावल क्षेत्र के 150 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किये गये हैं।
मंत्री ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए एलिम्को कम्पनी को बधाई देते हुए कहा कि दिव्यांगजनों के लिए यह बहुत ही पुण्य का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन अपने आप को असुरक्षित न समझे, सरकार उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन हिम्मत बनाये रखे, उनमें भी आम आदमी जितनी क्षमता है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजग आज हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए दिव्यांगों की श्रेणी 7 से बढ़ाकर 21 कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष तक के मूक बधिर बच्चों के लिए विभाग छह लाख रुपये खर्च कर कोकलीयर इंप्लांट कराता है, ताकि वे सुन सकें। मंत्री ने कहा कि दिव्यांगों के लिए ट्रेनों और बसों को भी इनकी सहूलियत के हिसाब से बनाया जा रहा है।
मंत्री ने कहा कि इस तरह के शिविर लगाकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्रालय एवं रेडक्रॉस ने सराहनीय कार्य किया है।
कार्यक्रम में सी.ई.ओ. एपीसीपीएल एम. वी. आर. रेड्डी ने कहा कि एलिम्को कम्पनी दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए हर समय प्रयासरत रहती हैं और प्रदेश के सभी जिलों में इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है ताकि कोई भी दिव्यांगजन सुविधा से वंचित ना रहे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन उपकरण के प्रयोग हेतु आज यहां आए हुए प्रशिक्षित चिकित्सकों से उपकरण के प्रयोग बारे पूरी जानकारी प्राप्त करें ताकि वे उपकरण का अच्छें से प्रयोग कर सकें।
कार्यक्रम में अरावली पावर कम्पनी प्रा. लि. के अतिरिक्त महाप्रबंधक प्रभातराम व एलिम्को के उप-महाप्रबंधक अजय चौधरी ने भी अपने विचार रखें तथा इस बारे विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर पंचायत समिति बावल चेयरमैन विरेन्द्र छिल्लर, रैडक्रास सचिव वाजिद अली, सतीश कुमार मस्तान, राधेश्याम, कुशलपाल, राजेश बंसल सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहें।
Monday, 21 December 2020
मोटरसाईकिल छीनने के मामले मे एक आरोपी गिरफतार
मोटरसाईकिल छीनने के मामले मे एक आरोपी गिरफतार-
रेवाड़ी 21 दिसम्बर(नवीन शर्मा) थाना रोडहाई पुलिस ने मोटरसाईकिल छिनकर ले जाने के मामले मे कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफतार किया है। गिरफतार किए गए आरोपी की पहचान मोहदीनपुर निवासी दीपक उर्फ सूटर के रुप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता भुपेन्द्र निवासी नांगलिया रणमोख ने अपनी शिकायत मे बतलाया की वह 04 अक्टूबर को समय 04.30 बजे दिन मे नजदीक रोहडाई मे से अपने गाव नागलिया रणमोख की तरफ अपनी मोटरसाईकिल HR27K 7093 पर सवार होकर घर जा रहा था जब मै नजदीक नांगलिया मोड NH-71 के पास पहुचा तो तीन लडके खडे हुये थे जिन्होने मेरी मोटरसाईकिल रुकवाने का ईशारा किया और मुझे कहने लगे कि तेरा भाई हमारे को गाली देता है मैने कहा कि मेरा कोई भाई नही है मै अकेला हू ये कहते ही मेरे थप्पड मारा औऱ आईन्दा देख लेने कि बात धमकी दी जो और अपने आप को शुटर गाव मोहदीनपुर बताया जो उसके साथ दो अन्य ल़डके थे जो उन तीनो ने मेरी मोटरसाईकिल का रास्ता रोककर मेरे साथ मारपिट की ओर मेरी मोटरसाईकिल को छिन कर ले गये। तब पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु की । पुलिस ने कार्यवाही करते हुए वारदात मे छीनी गई मोटरसाईकिल कुछ समय मे ही बरामद कर ली थी। रविवार को उक्त मामले मे कार्यवाही करते हुए एक आरोपी दीपक उर्फ सूटर पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोहदीनपुर को गिरफतार कर लिया है।