Monday, 21 December 2020

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता विद्यार्थियों के लिए एमबीबीएस की दो सीटो पर दाखिले के लिए 24 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन


--एसयूपीपीओआरटी डॉट एनसीए एट जीओवी डॉट इन पर करें आवेदन

रेवाड़ी, 21 दिसंबर(नवीन शर्मा) शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता विद्यार्थियों के एमबीबीएस में दाखिले के लिए नीट की परीक्षा पास कर चुके  विद्यार्थियों के लिए केंद्रीय पूल की दो सीटें आवंटित की गई हैं।ऐसे विद्यार्थी 24 दिसंबर तक अपना आवेदन कर सकते हैं।
  उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि  महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार  स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने केंद्रीय पूल की दो सीटें असाधारण उपलब्धि हासिल करने पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता विद्यार्थियों के लिए आवंटित की हैं।
  उपायुक्त ने बताया कि पात्र विद्यार्थी इन सीटों के लिए  अपना आवेदन एसयूपीपीओआरटी डॉट एनसीए एट जीओवी डॉट इन पर ई-मेल कर सकते हैं। आवेदन के पत्र के  साथ एमबीबीएस में दाखिले के लिए दी गई नीट परीक्षा का स्कोर कार्ड, आधार कार्ड, रिहायशी प्रमाण पत्र, अवार्ड सर्टिफिकेट, जन्म प्रमाण-पत्र, इत्यादि  सलंग्न  होना चाहिए। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए 011-23388506 पर संपर्क किया जा सकता है।

आब्जर्वर पंकज यादव व डॉ हनीफ कुरेशी की उपस्थिति में चनावों के लिए ईवीएम मशीनों का हुआ दूसरा रेंडमाईजेशन

आब्जर्वर पंकज यादव व डॉ हनीफ कुरेशी की उपस्थिति में चनावों के लिए ईवीएम मशीनों का हुआ दूसरा रेंडमाईजेशन

रेवाड़ी, 21 दिसम्बर(नवीन शर्मा) आब्जर्वर पंकज यादव व डॉ हनीफ कुरेशी की उपस्थिति में सोमवार को जिला सचिवालय सभागार में रेवाडी नगर परिषद चुनाव के लिए ईवीएम मशीनों का दूसरा रेडंमाईजेशन (याद्रच्छिकीकरण) चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवार व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया।
इस मौके पर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यशेन्द्र सिंह, नगर परिषद रेवाडी के प्रधान पद के आरओ एवं एडीसी राहुल हुड्डïा, नगर परिषद धारूहेडा के प्रधान पद के आरओ एवं एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव, सीटीएम संजीव कुमार, नगर परिषद रेवाडी के वार्ड पार्षद के आरओ त्रिलोक चंद, कुशल कटारिया, मनोज कुमार तथा नगर पालिका धारूहेडा के वार्ड पार्षद के आरओ प्रदीप देशवाल, नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार, नायब तहसीलदार निशा भी मौजूद रहें।
आब्जर्वर श्री पंकज यादव ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चुनाव आदर्श आचार संहिता की पालना सभी उम्मीदवारों द्वारा की जानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक व उम्मीदवार को चुनाव से संबंधित कोई शिकायत या समस्या है, तो वह लोक निर्माण विश्राम गृह में आकर अपनी बात हमारे सामने रख सकते है। मेरा मोबाइल नंबर 7206897645 व दूरभाष नंबर 01274-221222 है।
  आब्जर्वर डॉ हनीफ कुरैशी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिले में कानून व्यवस्था की पूरी स्थिति पर नजर रखी जाएगी, ताकि चुनाव कार्य निष्पक्ष व स्वतंत्र ढ़ंग से हो सकें। उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवार आदर्श आचार संहिता की पालना करें। उन्होंने सभी उम्मीदवारों को अपनी ओर से चुनाव कार्य के लिए शुभकामनाएं दी। आईपीएस डॉ हनीफ कुरैषी ने कहा कि मेरा मोबाइल नंबर 7206877646 व दूरभाष नंबर 01274-221223 है, जिस पर चुनाव संबंधी शिकायत व सुझाव के लिए सम्पर्क कर सकते है।
नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा के आम चुनाव के लिए खर्च से संबंधित खर्च आब्जर्वर श्री आदित्येंद्र सिंह को नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाईल नंबर 7206837646 है।
इस मौके पर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यशेन्द्र सिंह की उपस्थिति में नगर पालिका धारूहेडा के चुनाव के लिए ईवीएम मशीनों का दूसरा रेडंमाईजेशन (याद्रच्छिकीकरण) चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवार व उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया।
  उन्होंने बताया कि नगर परिषद रेवाडी के लिए सिंगल पोस्ट बीयू 145 व 145 सीयू तथा नगर परिषद धारूहेडा के लिए सिंगल पोस्ट बीयू 49 बीयू, व 44 सीयू का रेडंमाईजेशन किया गया। रेवाडी नगर परिषद के लिए मल्टी पोस्ट बीयू 197 व सीयू 122 तथा नगर पालिका धारूहेडा के लिए मल्टी पोस्ट बीयू 107 व सीयू 33 का रेडंमाईजेशन किया गया है।

चुनाव से जुडे अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठï के साथ करें अपनी डयूटी: रविन्द्र यादव

चुनाव से जुडे अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठï के साथ करें अपनी डयूटी: रविन्द्र यादव
रेवाड़ी, 21 दिसम्बर(नवीन शर्मा) नगर पालिका धारूहेडा के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव ने नगर पालिका धारूहेडा आम चुनाव से जुडे अधिकारियों की बैठक ली।
रिटर्निंग अधिकारी रविन्द्र यादव ने अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि चुनाव का कार्य एक महत्वपूर्ण कार्य है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस भी अधिकारी व कर्मचारी को जो भी डयूटी सौंपी गई है उसे वह पूरी लगन के साथ पूरा करें ताकि चुनाव का कार्य पूरी निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हो सकें।

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत किसानों को मिल रही हैं बेहतर सुविधाएं: डॉ बनवारीलाल

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत किसानों को मिल रही हैं बेहतर सुविधाएं: डॉ बनवारीलाल

रेवाड़ी, 21 दिसम्बर(नवीन शर्मा)कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि भाजपा सरकार किसान हितेषी सरकार है। डॉ बनवारी लाल ने कहा कि किसानों के आंदोलन में हरियाणा का कोई भी किसान भाग नहीं ले रहा है। हरियाणा के किसान भाजपा सरकार से काफी खुश है पहले की सरकार में किसानों को दो रूपए से 10 रूपए तक का मुआवजा मिलता था। अब हमारी सरकार में किसानों को 12000 प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाता है।

 सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने सोमवार को गांव नंगली परसापुर व  नैचाना गांव में विकास कार्यों के उद्घाटन के उपरांत ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारें किसानों की भलाई के लिए जो कार्य कर रही है, उतने कार्य पहले कभी नहीं हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए आत्मनिर्भर भारत के नाम से विशेष अभियान शुरू किया है, जिसके अंतर्गत किसानों के लिए कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के तौर पर करोडो रुपए का फंड दिया गया है। इस फंड के तहत किसानों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के साथ उन्हें कम ब्याज दर पर लोन सुविधा भी दी जा रही है, ताकि किसानों को धन की कमी ना हो और वह अच्छी खेती कर सकें।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि गांव में शहर की तर्ज पर सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। सहकारिता मंत्री ने कहा कि बावल विधानसभा के किसी भी गांव को विकास कर्यो में नही पिछडऩे नही दिया जाएगा। एम्स निर्माण के बारे में उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी परियोजना है, इसे अमली जामा पहनाने के लिए जल्द से जल्द प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पानी की कमी को देखते हुए अब बावल विधानसभा क्षेत्र का ऐसा कोई गांव नहीं है, जिसको नहरी पेयजल योजना से न जोड़ा गया हो।

  सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने नंगली परसापुर गांव में पशु अस्पताल की चारदिवारी के लिए पांच लाख रूपए देने की घोषणा की।
  इस अवसर पर सरपंच रेखा यादव, कर्मवीर सरपंच नैचाना, नगर पालिका चेयर मैन अमर सिंह महलावत, मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, जिला महामंत्री  ईश्वर चनेजा, ईश्वर सरपंच, राजपाल सरपंच, पंचायत समिति चेयरमैन वीरेंद्र चिल्लर, मंडल महामंत्री ललित शर्मा, पूर्व सरपंच हीरालाल पूर्व सरपंच लक्खी, पूर्व सरपंच मोहर सिंह प्रताप सिंह, हरफूल सिंह चौपडा, प्रधान बार एसोसिएशन प्रीतम ढिल्लो, एडवोकेट कर्मबीर, हीरालाल पनवाड़, दलेल सिंह चौहान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

डीसी यशेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में नप रेवाडी व नपा धारूहेडा की ईवीएम मशीनों का हुआ पहला रेंडमाईजेशन

डीसी यशेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में नप रेवाडी व नपा धारूहेडा की ईवीएम मशीनों का हुआ पहला रेंडमाईजेशन

रेवाड़ी, 21 दिसम्बर(नवीन शर्मा) उपायुक्त यशेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सचिवालय सभागार में रेवाडी नगर परिषद व धारूहेडा नगर पालिका चुनाव के लिए ईवीएम मशीनों का पहला रेडंमाईजेशन (याद्रच्छिकीकरण) राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर परिषद रेवाडी के लिए सिंगल पोस्ट बीयू 145 व 145 सीयू तथा नगर परिषद धारूहेडा के लिए सिंगल पोस्ट बीयू 49 बीयू, व 44 सीयू का रेडंमाईजेशन किया गया। रेवाडी नगर परिषद के लिए मल्टी पोस्ट बीयू 197 व सीयू 122 तथा नगर पालिका धारूहेडा के लिए मल्टी पोस्ट बीयू 107 व सीयू 33 का रेडंमाईजेशन किया गया है।
इस अवसर पर नगर परिषद रेवाडी के प्रधान पद के आरओ एवं एडीसी राहुल हुड्डïा, नगर परिषद धारूहेडा के प्रधान पद के आरओ एवं एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव, सीटीएम संजीव कुमार, नगर परिषद रेवाडी के वार्ड पार्षद के आरओ त्रिलोक चंद, कुशल कटारिया, मनोज कुमार तथा नगर पालिका धारूहेडा के वार्ड पार्षद के आरओ प्रदीप देशवाल सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि अशोक मुदगिल, राजेन्द्र, संजय सिंह यादव, संजय कुमार भी मौजूद रहें।

नप रेवाड़ी व नपा धारूहेड़ा के चुनाव हेतु पीओ व एपीओ को दिया गया प्रशिक्षण

नप रेवाड़ी व नपा धारूहेड़ा के चुनाव हेतु पीओ व एपीओ को दिया गया प्रशिक्षण

रेवाड़ी, 21 दिसम्बर(नवीन शर्मा) उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यशेन्द्र सिंह के दिशानिर्देश पर केएलपी कॉलेज रेवाडी में नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा के 27 दिसंबर को होने वाले आम चुनाव के लिए नियुक्त किए जाने वाले पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान 278 पीठासीन व 278 सहायक पीठासीन अधिकारियों को मतदान केन्द्र पर की जाने वाली चुनाव प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
मास्टर ट्रेनर ईश्वर सिंह द्वारा इस अवसर पर चुनाव प्रक्रिया के बारे में डेमो भी दिया गया तथा हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान प्रधान पद के लिए मल्टी पोस्ट ईवीएम तथा पार्षद पद के लिए सिंगल पोस्ट ईवीएम का प्रशिक्षण दिया गया।
रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डïा ने बताया कि मतदान को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए जरूरी है कि सभी पीओ व एपीओ इनके संचालन में पूरी तरह से दक्ष हों। उन्होंने सभी पीओ व एपीओ को निर्देश दिए कि वे अपने हाथों से प्रत्येक कार्य करके देखें ताकि वे अपने कार्य में पूरी तरह से दक्ष हो सकें। सभी पीओ-एपीओ ने मास्टर ट्रेनर्स की देखरेख में अपने हाथों से ईवीएम मशीनों के संचालन व चुनाव से जुड़े अन्य कार्य करके देखें।
इस अवसर पर नगर पालिका धारूहेडा प्रधान पद के रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव ने भी प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर वार्ड पार्षदों के रिटर्निंग ऑफिसर त्रिलोक चंद, कुशल कटारिया, मनोज कुमार, प्रदीप देशवाल, सीटीएम संजीव कुमार, चुनाव कानूगो सुनील डांगी सहित सभी एआरओ भी उपस्थित रहें।

Sunday, 20 December 2020

अवैध शराब मामले 1 आरोपी को किया गिरफतार-


200 पव्वे शराब बरामद व गाडी भी कब्जा मे ली गई -

रेवाड़ी 20 दिसम्बर(नवीन शर्मा)अवैध शराब बेचने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए थाना कसोला पुलिस ने एक आरोपी को गाडी सहित गिरफतार करके उसके कब्जा से कुल 200 पव्वे (50बोतल ) अवैध शराब बरामद की है। गिरफतार किए गए आरोपी की पहचान चिराहडा निवासी रविकान्त उर्फ पिन्टू के रुप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि पुलिस को सुचना मिली की रविकान्त उर्फ पिन्टू पुत्र मैनपैल निवासी चिरहाडा जिला रेवाडी अवैध शराब बेचने का काम करता है तथा आज अपनी गाडी न.एच.आर. 26 बी.एच. 5809 मे शराब रखकर रेवाडी की तरफ से बनीपुर चौक की तरफ आ रहा है। मिली सुचना पर पुलिस ने मिण्डा कट पर नाका बन्दी शुरु की तो कुछ समय बाद ही एक गाडी न.एच.आर. 26 बी.एच. 5809 आती हुई दिखाई दी तो पुलिस ने गाडी चालक को ईशारा देकर गाडी को साईड मे रुकवाया तथा गाडी चालक का नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम रविकान्त उर्फ पिन्टू पुत्र मैनपैल निवासी चिरहाडा जिला रेवाडी बतलाया । उसके बाद गाडी की डिग्गी की तलाशी ली तो उसमे कुल चार पेटी शराब ( 200 पव्वे ) अवैध शराब बरामद हुई । आरोपी के खिलाफ थाना कसोला मे आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज आरोपी रविकान्त उर्फ पिन्टू को गिरफतार करके गाडी को कब्जे मे ले लिया है।