Monday, 21 December 2020

डीसी यशेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में नप रेवाडी व नपा धारूहेडा की ईवीएम मशीनों का हुआ पहला रेंडमाईजेशन

डीसी यशेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में नप रेवाडी व नपा धारूहेडा की ईवीएम मशीनों का हुआ पहला रेंडमाईजेशन

रेवाड़ी, 21 दिसम्बर(नवीन शर्मा) उपायुक्त यशेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सचिवालय सभागार में रेवाडी नगर परिषद व धारूहेडा नगर पालिका चुनाव के लिए ईवीएम मशीनों का पहला रेडंमाईजेशन (याद्रच्छिकीकरण) राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर परिषद रेवाडी के लिए सिंगल पोस्ट बीयू 145 व 145 सीयू तथा नगर परिषद धारूहेडा के लिए सिंगल पोस्ट बीयू 49 बीयू, व 44 सीयू का रेडंमाईजेशन किया गया। रेवाडी नगर परिषद के लिए मल्टी पोस्ट बीयू 197 व सीयू 122 तथा नगर पालिका धारूहेडा के लिए मल्टी पोस्ट बीयू 107 व सीयू 33 का रेडंमाईजेशन किया गया है।
इस अवसर पर नगर परिषद रेवाडी के प्रधान पद के आरओ एवं एडीसी राहुल हुड्डïा, नगर परिषद धारूहेडा के प्रधान पद के आरओ एवं एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव, सीटीएम संजीव कुमार, नगर परिषद रेवाडी के वार्ड पार्षद के आरओ त्रिलोक चंद, कुशल कटारिया, मनोज कुमार तथा नगर पालिका धारूहेडा के वार्ड पार्षद के आरओ प्रदीप देशवाल सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि अशोक मुदगिल, राजेन्द्र, संजय सिंह यादव, संजय कुमार भी मौजूद रहें।

नप रेवाड़ी व नपा धारूहेड़ा के चुनाव हेतु पीओ व एपीओ को दिया गया प्रशिक्षण

नप रेवाड़ी व नपा धारूहेड़ा के चुनाव हेतु पीओ व एपीओ को दिया गया प्रशिक्षण

रेवाड़ी, 21 दिसम्बर(नवीन शर्मा) उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यशेन्द्र सिंह के दिशानिर्देश पर केएलपी कॉलेज रेवाडी में नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा के 27 दिसंबर को होने वाले आम चुनाव के लिए नियुक्त किए जाने वाले पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान 278 पीठासीन व 278 सहायक पीठासीन अधिकारियों को मतदान केन्द्र पर की जाने वाली चुनाव प्रक्रिया के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
मास्टर ट्रेनर ईश्वर सिंह द्वारा इस अवसर पर चुनाव प्रक्रिया के बारे में डेमो भी दिया गया तथा हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान प्रधान पद के लिए मल्टी पोस्ट ईवीएम तथा पार्षद पद के लिए सिंगल पोस्ट ईवीएम का प्रशिक्षण दिया गया।
रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डïा ने बताया कि मतदान को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए जरूरी है कि सभी पीओ व एपीओ इनके संचालन में पूरी तरह से दक्ष हों। उन्होंने सभी पीओ व एपीओ को निर्देश दिए कि वे अपने हाथों से प्रत्येक कार्य करके देखें ताकि वे अपने कार्य में पूरी तरह से दक्ष हो सकें। सभी पीओ-एपीओ ने मास्टर ट्रेनर्स की देखरेख में अपने हाथों से ईवीएम मशीनों के संचालन व चुनाव से जुड़े अन्य कार्य करके देखें।
इस अवसर पर नगर पालिका धारूहेडा प्रधान पद के रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम रेवाडी रविन्द्र यादव ने भी प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर वार्ड पार्षदों के रिटर्निंग ऑफिसर त्रिलोक चंद, कुशल कटारिया, मनोज कुमार, प्रदीप देशवाल, सीटीएम संजीव कुमार, चुनाव कानूगो सुनील डांगी सहित सभी एआरओ भी उपस्थित रहें।

Sunday, 20 December 2020

अवैध शराब मामले 1 आरोपी को किया गिरफतार-


200 पव्वे शराब बरामद व गाडी भी कब्जा मे ली गई -

रेवाड़ी 20 दिसम्बर(नवीन शर्मा)अवैध शराब बेचने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए थाना कसोला पुलिस ने एक आरोपी को गाडी सहित गिरफतार करके उसके कब्जा से कुल 200 पव्वे (50बोतल ) अवैध शराब बरामद की है। गिरफतार किए गए आरोपी की पहचान चिराहडा निवासी रविकान्त उर्फ पिन्टू के रुप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि पुलिस को सुचना मिली की रविकान्त उर्फ पिन्टू पुत्र मैनपैल निवासी चिरहाडा जिला रेवाडी अवैध शराब बेचने का काम करता है तथा आज अपनी गाडी न.एच.आर. 26 बी.एच. 5809 मे शराब रखकर रेवाडी की तरफ से बनीपुर चौक की तरफ आ रहा है। मिली सुचना पर पुलिस ने मिण्डा कट पर नाका बन्दी शुरु की तो कुछ समय बाद ही एक गाडी न.एच.आर. 26 बी.एच. 5809 आती हुई दिखाई दी तो पुलिस ने गाडी चालक को ईशारा देकर गाडी को साईड मे रुकवाया तथा गाडी चालक का नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम रविकान्त उर्फ पिन्टू पुत्र मैनपैल निवासी चिरहाडा जिला रेवाडी बतलाया । उसके बाद गाडी की डिग्गी की तलाशी ली तो उसमे कुल चार पेटी शराब ( 200 पव्वे ) अवैध शराब बरामद हुई । आरोपी के खिलाफ थाना कसोला मे आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज आरोपी रविकान्त उर्फ पिन्टू को गिरफतार करके गाडी को कब्जे मे ले लिया है। 

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 55 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 55 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

रेवाड़ी, 20 दिसम्बर(नवीन शर्मा) सीनियर सिटीजन क्लब सेक्टर-4 रेवाडी द्वारा रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ एसडीएम रविन्द्र यादव ने किया तथा रक्तदाताओं को बैज लगाकर प्रोत्साहित किया। शिविर में 55 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया।
एसडीएम रविन्द्र यादव ने सभी रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा के लिए रक्तदान का बहुत बड़ा महत्व है। इसलिए सभी को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संकटकाल में रक्तदान शिविर लगाकर बहुत ही नेक कार्य किया है, जिससे रक्त की कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी और लोगों की जाने बचाई जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में रक्तदान की बहुत महत्वता है। हम सभी स्वस्थ व्यक्तियों को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए ताकि रक्त की वजह से हम किसी की जिंदगी बचा सकें।

इस अवसर पर एसडीएम रविन्द्र यादव ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर डीआरओ विजय यादव, ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ नीतू धनखड़, डॉ अजय यादव, रेडक्रास से सतीश कुमार भी उपस्थित रहें।

गोपाल देव चौक पर झुग्गी झोपड़ियो में सदभावना कार्यक्रम के तहत मनाया गया बच्चे का जन्मदिन व सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिये रखा कार्यक्रम

रेवाड़ी 20 दिसंबर(नवीन शर्मा) मिशन ऑफ एजुकेशन की तरफ से गोपालदेव चौक रेवाड़ी के पास स्लम बस्ती (झुग्गी झोपड़ियो) में जाकर सद्भावना कार्यक्रम किया , कार्यक्रम में मिशन ऑफ एजुकेशन की सदस्या हिना यादव निवासी उत्तम नगर रेवाड़ी ने अपने पुत्र आयन यादव का दूसरा जन्म दिन मनाया इसी प्रकार पिछले वर्ष भाड़ावास रोड़ स्थित झुग्गिओ में पहला जन्म दिन मनाया था, आज बच्चे के पिता दीपक यादव, दादा अनूप कुमार, दादी गिना देवी, चाचा राहुल, चाची रजनी देवी, मामा गौरव, पुनम मौसी, कार्तिक भाई भी कार्यक्रम में सम्मलित रहे और बच्चे के हाथों केक कटवाया, साथ ही प्रत्येक झुग्गिओ वासियो को एक एक कम्बल वितरण किया व अल्पाहार दिया !
झुग्गिओ में रहने वाले परिवारों ने कैलाश चंद एड्वोकेट से अपने परिवारों के आधार, राशन कार्ड, वोटिंग कार्ड, व अन्य दस्तावेज बनवाने के लिये सहयोग की अपील की कैलाश चंद एड्वोकेट ने अस्वाशन दिया कि सरकार से उनके दस्तावेजो के लिये मांग करेंगे ओर कहा की गरीबी दूर करने का सिर्फ एक ही उपाय है कि वे अपने बच्चो को शिक्षित करे, जिसके लिये उन्होंने मुहिम चलाई हुई है, की प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिले, शिक्षा ही सभी समस्याओं का समाधान है जैसे बेरोजगारी, बेईमानी, भ्रस्टाचार, गरीबी इन सभी को सिर्फ शिक्षा से ही खत्म किया जा सकता है, उन्होंने अस्वाशन दिया कि जैसे ही स्कूल खुलेंगे वे उनके बच्चो का स्कूलो में दाखिला करवाएंगे ओर पहचान के दस्तावेज भी बनवाएंगे, उन्होंने बताया कि उनके नजदीक दूसरी झुग्गियाँ जो सड़क के दूसरी तरफ है उन झुग्गियों वालो के बच्चो के दाखिले स्कूलो में 3 वर्ष पहले करवाये थे उनके बच्चे स्कूल जा रहे ह वैसे ही इन झुग्गिओ के बच्चे भी स्कूल भेजे जाएंगे, झुग्गिओ में ही साय काल प्रत्येक दिन इवनिंग स्कूल भी चलाया जाता रहा है, व अन्य सरकारी योजनाओं के भी उन झुग्गिओ वाले लोगो को योजनाओ से जोड़ा था अब इन झुग्गिओ वासियो को भी योजनाओ से जोड़ा जाएगा, झुग्गिओ में ही बैंक  वालो को बुला कर एकाउंट खुलवाए थे वैसे ही इनके भी एकाउंट खुलवाए जाएंगे आज के जागरूकता कार्यक्रम में संस्था की सदस्य रूचिका नागपाल, एड्वोकेट सीमा गोकलगढ़ हरिओम सैनी व अन्य सदस्य शामिल रहे और जन्म मनाने आये बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Saturday, 19 December 2020

नप रेवाड़ी व नपा धारूहेड़ा के चुनाव हेतु पीओ व एपीओ को दी जाएगी ट्रेनिंग : डीसी


--21 दिसंबर को केएलपी कालेज में दो चरणों में होगा ट्रेनिंग का आयोजन
रेवाड़ी, 19 दिसंबर(नवीन शर्मा)उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि नप रेवाड़ी व नपा धारूहेड़ा के 27 दिसंबर को होने वाले आम चुनाव के लिए नियुक्त किए जाने वाले पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों की ट्रेनिंग 21 दिसंबर को केएलपी कालेज रेवाड़ी में आयोजित की जाएगी।
डीसी ने बताया कि यह ट्रेनिंग दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण की ट्रेनिंग प्रात: 9 बजे तथा द्वितीय चरण की ट्रेनिंग बाद दोपहर दो बजे होगी। उन्होंने बताया कि जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की डयूटी पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों के रूप में लगाई गई है वे अपने निर्धारित समय अनुसार प्रशिक्षण में भाग लेना सुनिश्चित करें ताकि उन्हें मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिला निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों को निर्देश दिए कि वे चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता की पूरी तरह से पालना करना सुनश्चित करें। उन्होंने कहा कि संपत्ति विरूपण एक्ट के साथ-साथ अन्य आदेशों की भी पालना की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान प्रयोग किए जाने वाले वाहनों, लाऊड स्पीकर इत्यादि की अधिकृत अधिकारी से पूर्व अनुमति लेकर ही प्रयोग किया जाए।

अपराधी को हथियार उपलब्ध करवाने के मामले मे एक अन्य आरोपी गिरफ्तार

अपराधी को हथियार उपलब्ध करवाने के मामले मे एक अन्य आरोपी गिरफ्तार 


रेवाड़ी 19 दिसंबर(नवीन शर्मा) थाना शहर रेवाडी पुलिस ने अपराधी को हथियार उपलब्ध  करवाने के मामले मे एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव मुसेपुर निवासी मामन के रूप में हुई। उक्त मामले मे कुल 4 आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके है।  जांचकर्ता ने बताया कि शहर के मोहल्ला बलभद्र सराय निवासी मन्नू सैनी को हत्या व गैंगरेप के एक मामले में उम्रकैद की सजा मिली हुई है। आरोपी अगस्त माह में पैरोल पर आया था और 10 सितंबर को उसकी पैराल अवधि समाप्त हो रही थी। पुलिस द्वारा आरोपी के पैरोल पर आते ही उसकी लगातार निगरानी रखी जा रही थी। मन्नू सैनी शहर में वारदातों को अंजाम देने वाला था, जिसके लिए मन्नू सैनी ने हथियार जुटाए थे लेकिन वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने कुशल मार्गदर्शन में काम करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने उसके पास से दो देशी पिस्टल, एक कट्‌टा, एक रिवाल्वर व चार कारतूस बरामद किए थे। आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के बाद जब पुलिस ने उससे  हथियारों के बारे में पूछताछ की तो हथियार उपलब्ध करवाने मे अन्य नाम सामने आए थे। तब पुलिस टीम  ने कार्यवाही करते हुए हथियार सप्लाई करने वाले गौरव, मलखान उर्फ प्रदीप व अबुल सम्मी को पहले ही गिरफतार कर लिया था। पुलिस ने आगामी कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को मामले मे संलिप्त पांचवा आरोपी मामन पुत्र फतेह उर्फ फत्ती निवासी मुशेपुर थाना कामा जिला भरतपुर को गिरफ्तार करके अदालत से 2 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।