Sunday, 3 May 2020

जिला में नहीं चलेगी अभी रोडवेज की बसें

जिला में नहीं चलेगी अभी रोडवेज की बसें
 
रेवाड़ी, 3 मई(नवीन शर्मा) जिलाधीश यशेन्द्र सिहं ने कहा कि लॉकडाउन की अवधि 17 मई तक बढ़ाई गई है। कोरोना की रोकथाम , बचाव के मध्यनजर व जनहित में यह निर्णय लिया गया है कि फिलहाल जिला में रोडवेज की बसें नहीं चलाई जाएगी। 
जिलाधीश ने कहा कि रेवाड़ी जिला के चारों तरफ कोरोना संक्रमण फैला हुआ है। इसलिए जिला में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए रोडवेज की बस चलाना जनहित में नहीं होगा, इसलिए सरकार ने फिलहाल  रोडवेज की बसें नहीं चलाने का निर्णय लिया है।  

शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक अनावश्यक आवागमन पर रोक: जिलाधीश

शाम सात बजे के बाद नहीं खुलेंगी अनुमति प्राप्त कोई दुकान
रेवाड़ी, 3 मई(नवीन शर्मा)जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार जिला की राजस्व सीमा में 17 मई 2020 तक लॉकडाउन की समयसीमा बढ़ाई गई है। दा क्रिमिनल कोड ऑफ प्रोसिजर 1973 की धारा 144 में निहित शक्तियों के तहत कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी से बचाव , जनहित, आमजन के स्वास्थ्य के प्रति सजगता, स्वच्छता, व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक जिला की राजस्व सीमा में व सीमा से बाहर जाने वालों पर अनावश्यक आवागमन व आवाजाही पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंद लागू किया गया है। शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक किसी भी प्रकार से अनावश्यक आवागमन, घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। जिलाधीश ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान खुल रही दुकानें भी सात बजे तक बंद हो जाएंगी। 
जिलाधीश ने कहा कि 65 वर्ष से अधिक आयु  के व्यक्ति , क्रॉनिक बिमारियों से पीडि़त व्यक्ति,गर्भवती महिला, दस वर्ष की आयु तक के बच्चों के बाहर या खुले में आने पर भी प्रतिबंद रहेगा। मैडिकल इंमरजेंसी व अतिआवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की छूट होगी। पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी। उपरोक्त आदेश जनहित में लागू किए गए हैं, अवहेलना करने पर आरोपी के विरूद्घ आईपीसी 1860 की धारा 188 , 269 व 270 के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई तो होगी कानूनी कार्यवाही

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई तो होगी कानूनी कार्यवाही : जिलाधीश

रेवाड़ी 3 मई(नवीन शर्मा)जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने कहा कि रेवाड़ी प्रशासन विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पैनी नजर रखे हुए है। यदि कोई भी व्यक्ति कोविड-19 को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार व अफवाह फैलाने वाली पोस्ट करेगा तो उसके खिलाफ तुरंत एक्शन लेते हुए कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण संकट के समय किसी तरह की भ्रामक सूचना से विकट स्थिति पैदा हो सकती है, झूठी व भ्रामक सूचनाओं से आम जनता में भ्रम की स्थिति पैदा ना हो, इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सावधान व सतर्क है तथा इस पर सख्त से विशेष निगरानी रखी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय टीमों का गठन किया हुआ है, जो फेसबुक, ट्विटर, यूटयूब, वेब पॉर्टल्ज, न्यूज़ चैनल्ज व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निरंतर नजऱ रखे हुए हैं।
जिलाधीश ने बताया कि आमजन को सोशल मीडिया अथवा अन्य कहीं से मिली कोई सूचना भ्रामक अथवा तथ्यों से परे लगती है तो वह भी इसकी सूचना पुलिस व स्थानीय प्रशासन को दें तथा diprfactcheck@gmail.com पर भी भेज सकता है। सोशल मीडिया पर अफवाह या बिना पुष्टि किये गलत पोस्ट करने या फारवर्ड करने वालों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ साथ आईटी एक्ट व एपिडेमिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा, कानून में इसके लिए सजा का प्रावधान भी है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है और सभी से अपील भी है कि वे जिला प्रशासन का सहयोग करें और सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट करने से पूर्व उसकी सत्यता बारे पुष्टिï अवश्य कर लें ताकि वैश्विक संकट कोविड-19 के बीच भ्रम की स्थिति पैदा न हो।

रेवाड़ी, धारूहेड़ा व बावल में रोस्टर अनुसार खुलेंगे बुक स्टोर

-रेवाड़ी, धारूहेड़ा व बावल में रोस्टर अनुसार खुलेंगे बुक स्टोर : जिलाधीश
--बुक शॉप संचालकों को करना होगा सरकार की हिदायतों व गाइडलाइन का पालन-  बोले जिलाधीश यशेन्द्र सिंह

रेवाड़ी, 3 मई(नवीन शर्मा) जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ा दिया गया है। रेवाड़ी में किताबों की दुकान खोलने के लिए  रोस्टर जारी किया गया है।  बुक स्टोर निर्धारित रोस्टर के अनुसार खुलेंगे। उन्होंने स्पष्टï किया कि किताबों की दुकान संचालकों को सरकार की हिदायतों व गाइडलाइन का पालन करना होगा।
इस प्रकार रहेगा रोस्टर
रेवाड़ी के लिए रोस्टर
जिलाधीश ने कहा कि रेवाड़ी में कि ताबों की दुकानें प्रतिदिन रोस्टर के हिसाब से खुलेंगी। रेवाड़ी में दास पुस्तक भंडार, कुमार बुक डिपो, अनू बुक डिपो, सांई किताब घर, नानक पुस्तक भंडार, अरिहंत इंटरप्राइजिज, पूनम बुक डिपो, आर्य बुक सैंटर, राव पुस्तक भंडार, पीपी बुक शॉप, गोयल पुस्तक भंडार, कपूर बुक डिपो सोमवार व मंगलवार को, सोना बुक डिपो, सोल्यूशन दि स्टेशनरी हब, यादव बुक डिपो, भारती पुस्तक भंडार, दिनेश बुक डिपो, आदर्श पुस्तक भंडार, शर्मा बुक डिपो भारत, लक्ष्मी बुक डिपो, श्री श्याम बुक डिपो, सुरेश पुस्तक भंडार, जैन पुस्तक भंडार बुधवार व वीरवार को, केके बुक शॉप, शर्मा बुक डिपो दीपक, सचदेवा बुक डिपो, दिव्या बुक डिपो, यादव ब्रादर्स बुक डिपो, पूरन संस बुक शॉप, आशिष बुक डिपो, श्याम पुस्तक भंडार, रूस्तगी बुक डिपो, शंकर बुक डिपो, दीपक बुक डिपो शुक्रवार व शनिवार को खुलेंगे।
बावल रोस्टर
बावल में सैनी बुक डिपो व मंगला बुक डिपो सोमवार, मंगलवार व बुधवार तथा अरोड़ा बुक डिपो व महलावत बुक डिपो वीरवार, शुक्रवार व शनिवार को खुलेंगे।
धारूहेड़ा रोस्टर
धारूहेड़ा में रोहित बुक्स, रोहित बुक डिपो, शिव शक्ति स्टेशनरी, बालाजी स्टेशनर्स एंड हाउस कीपिंग, पूनम बुक डिपो सोमवार, मंगलवार व बुधवार, श्री श्याम बुक स्टोरर्स एंड स्टेशनरर्स मंगलवार, वीरवार व शनिवार को तथा बाला जी स्टेशनर्स, सोमेश स्टेशनर्स, स्वामी बुक डिपो, सरस्वती बुक डिपो, विद्या पुस्तक भंडार वीरवार, शुक्रवार व शनिवार को खुलेंगे।
जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने कहा कि स्टेशनरी शॉप संचालक रोस्टर अनुसार ही अपनी दुकानें खोलें। यदि कोई रोस्टर के बिना स्टेशनरी की दुकान खोले हुए पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। स्टेशनरी संचालकों को लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य गाइडलाइन का पूरी तरह से  पालन करना होगा।

सड़क पर पेंटिंग बना लोगों को किया जा रहा है कोरोना वायरस के प्रति जागरूक

सड़क पर पेंटिंग बना लोगों को किया जा रहा है कोरोना वायरस के प्रति जागरूक
रेेवाड़ी 3 मई (नवीन शर्मा )रेवाड़ी की जनता को घर पर सुरक्षित रहने और करोना वॉरियर्स को अपना आभार प्रकट करने हेतु रोटरी क्लब ओफ़ रेवाड़ी मेन के द्वारा एक अनूठी पहल की गयी।इस पहल के तहत रेवाड़ी के अम्बेडकर चौक और रेल्वे स्टेशन चौक पर पेंटिंग आर्टिस्ट श्री सतीश कुमार राजकोटिया और उनकी टीम के द्वारा पेंटिंग बनायी गयी। रोटरी क्लब ओफ़ रेवाड़ी मेन के सचिव रोटेरीयन जय प्रकाश चौहान ने बताया की क्लब की इस पहल के द्वारा रेवाड़ी के लोगों को घर में रहने का सेंदेश दिया जा रहा है और साथ में हमारे शहर के उन करोना वॉरियर्स भी सलूट किया जा रहा है जो दिन रात लोगों की सेवा में तन मन से अपने जान की फ़िक्र किए बिना लगे हुए है। 

इस अवसर पर श्री सतीश कुमार राजकोटिया की टीम, कुसुम, दीपक, अमित, अंशु और क्लब के प्रधान श्री अरुण गुप्ता, प्रदीप नरूला, हरीश मेंदिरत्ता, विजेंदर मेहता, नवीन अदलखा, मनीष अरोड़ा सड़क सुरक्षा संगठन के ब्रिजेश, लोकेश और रेवाड़ी ट्रैफ़िक पुलीस के जवान उपस्थित थे।

CRIME BULLETIN 3 MAY

-सीआईए रेवाड़ी ने गांजा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
-मॉडल टाउन थाना में आरोपी के खिलाफ किया गया मामला दर्ज
रेवाड़ी 3 मई(नवीन शर्मा) सीआईए रेवाड़ी की टीम ने गांव जाटूवास के पास से गांजा के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी की पहचान जाटूवास निवासी ईश्वर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मॉडल टाउन थाना में केस दर्ज किया गया है। सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज विद्या सागर ने बताया कि हमारी एक टीम भाड़ावास रोड पर गश्त कर रही थी। उनकी सरकारी गाड़ी जब जाटूवास के पास पहुंची तो सड़क के साथ पैदल चल रहे एक व्यक्ति ने गाड़ी को देखकर अपने हाथ में ली हुई प्लास्टिक की थैली खेत में फेंक दी। सीआईए टीम ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम ईश्वर बताया और खेत में फेंकी गई थैली को चैक किया तो उसमें 942 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिये मॉडल टाउन थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

-गाड़ियों से बैट्री चोरी करने के मामले में तीन आरोपी काबू
-चोरी की हुई 30 बैट्री बरामद,चोरी की कई वारदातों का खुलासा
लॉकडाउन के दौरान गाड़ियों की बैट्ररी चोरी करने के मामले में धारूहेड़ा थाना पुलिस ने तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान तावड़ू निवासी तेजपाल ओर देविंदर व धारूहेड़ा के वार्ड नंबर-5 निवासी प्रवीन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियो के पास से चोरी की हुई 30 बैट्रियां भी बरामद की है। जानकारी अनुसार सेक्टर-6 निवासी आनंद कुमार ने लॉकडाउन के चलते अपनी दोनों गाड़ियों को पुराने घर तहसील के सामने खड़ा किया हुआ था। 22 अप्रैल की रात उसकी दोनों गाड़ियों से बैट्री चोरी हो गई थी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद बीती रात पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी कबाड़ी के घर से चोरी की बैट्रियां बरामद कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार तीनो आरोपियो को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, वहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

रेवाड़ी हैल्थ बुलेटिन 3 मई

अभी तक रेवाड़ी कोरोना वॉयरस से मुक्त
रेवाड़ी 3 मई (नवीन शर्मा)जिले में अभी तक कोई भी कोरोना का पॉजिटिव केस नहीं है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 1042 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 860 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। बाकि 182 सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिलाभर में 2006 होम क्वारंटीन हैं, जो देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। सभी मैडिकल टीम की निगरानी में हैं।