Monday, 15 November 2021
शादी से लौट रहे परिवार की कार नहर में गिरी
Saturday, 13 November 2021
CRIME BULLETIN 13 NOVEMBER 2021
रेवाड़ी 13 नवंबर(नवीन शर्मा)
मारपीट के दौरान फायर कर हत्या का प्रयास करने के मामले मे पांचवा आरोपी गिरफ्तार
थाना कसौला पुलिस ने मारपीट के दौरान फायर कर हत्या का प्रयास करने के मामले मे कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को अदालत से प्रोडेक्श्न वारंट पर गिरफ्तार करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव आसलवास निवासी मोहन उर्फ मोनी के रूप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि गाँव पातुहेङा निवासी कुलदीप ने पुलिस को शिकायत दी थी कि मैं जमीदारा का काम करता हूँ। मैंने अपना ट्रैक्टर एचएसएसआईडीसी बावल स्थित एक्सपर्ट कम्पनी में किराए पर लगा रखा है। इसी कम्पनी में गाँव आसलवास निवासी मोहन उर्फ मोनी ने भी अपना ट्रैक्टर लगाया हुआ है। गत 2 जून को सुबह जब मैं अपना ट्रैक्टर कम्पनी के गेट के पास लगाने के लिए गया तो मोहन उर्फ मोनी वहाँ आया और कहा कि यहाँ ट्रैक्टर मत लगा। कारण पूछने पर उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी और वहाँ से चला गया। थोड़ी देर बाद वह अपने कुछ साथियों के साथ वापस आया और वे सभी मेरे साथ मारपीट व गली गलौच करने लगे। इसी दौरान मोहन उर्फ मोनी ने अपने पेंट की बगल से पिस्टल निकालकर मेरे ऊपर फायर कर दिया। जिससे मैं बाल बाल बच गया। इसके बाद वो सभी वहाँ से भाग गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके मामले मे संलिप्त चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले मे आगामी कार्यवाही करते हुए थाना पुलिस ने मामले मे संलिप्त पांचवे आरोपी मोहन उर्फ मोनी पुत्र बाबूलाल निवासी आसलवास को अदालत से प्रोडेक्श्न वारंट पर गिरफ्तार करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उक्त आरोपी हत्या के मामले मे जेल मे बंद था।
घरेलु विवाद में गोली चलाने के मामले में हथियार उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार
-दो आरोपियों को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार
थाना शहर रेवाडी के अंतर्गत जगन गेट चौकी पुलिस ने घरेलु विवाद में गोली चलाने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान राजस्थान के अलवर जिले के गाँव हमीरपुर निवासी सिकंदर के रूप में हुई है।
जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता पूजा सैनी पत्नी श्री कैलाश सैनी निवासी मोहल्ला टोपचीवाडा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बतलाया कि गुरुवार को मेरे व मेरे देवर नरेश के बच्चे घर में खेल रहे थे। खेल-2 में मसाल दानी रसोई में गिर जाने की कारण मैं बच्चो को डाट रही थी। तभी मेरा देवर नरेश अपनी मंजिल से नीचे उतर कर मेरे कमरे में आ गया और मेरे से गाली गलौच करने लगा और उपर अपनी वाले मंजिल पर जाकर अपने हाथ में पिस्टल ले आया और जान से मारने की नीयत से मेरे ऊपर अचानक पिस्टल से गोली चला दी। जिससे मैं बाल-बाल बच गई। इसके बाद मेरे पति कैलाश सैनी ने इसकी सुचना पुलिस को दी। सुचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने आरोपी नरेश पुत्र भगवानदास को अवैध देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार करके अदालत से एक दिन के रिमाण्ड पर लिया था। पूछताछ के दौरान आरोपी नरेश ने बतलाया कि उसे यह देशी पिस्टल उसके दोस्त राहुल ने राजस्थान के अलवर जिले के गाँव हमीरपुर निवासी सिकंदर से उपलब्ध करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने राहुल को भी गिरफ्तार करके नरेश व राहुल को शुक्रवार को अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेज दिया था। मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए थाना शहर पुलिस ने हथियार उपलब्ध करवाने वाले आरोपी सिकंदर पुत्र पूर्णचंद निवासी गाँव हमीरपुर जिला अलवर राजस्थान को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।
मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले मे दो आरोपी गिरफ्तार चोरी कि गई मोटरसाइकिल बरामद की
थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले मे कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव बोडियाकमालपुर निवासी राहुल व तेजपाल उर्फ लालिया के रूप मे हुई है।
जांचकर्ता ने बतलाया कि गाँव लिसाना निवासी धर्मेश ने पुलिस को दी अपनी शिकायत मे बतलाया कि मैं नहर विभाग गाँव लिसाना मे अनुबंधित आधार पर नोकरी करता हूँ। बुधवार की दोपहर को मैं अपनी मोटरसाइकिल को लेकर ड्यूटी के दौरान गोकलगढ नहर पर गया था। मै अपनी मोटरसाईकल नहर के साथ कोरीडोर पर खङी करके आगे नहर में पानी चैक करने चला गया। करीब आधा घण्टा बाद जब मैं वापिस आया तो मेरी मोटर साईकल वहाँ खङी हुई नही मिली। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगा कर दो आरोपी राहुल पुत्र उमेद सिंह व तेजपाल उर्फ लालिया पुत्र सुरेश कुमार निवासी गाँव बोडिया कमालपुर जिला रेवाड़ी को गिरफ्तार करके आरोपियों के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपियों को आज अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।
सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करके पैसे एठने के मामले मे तीसरा आरोपी गिरफ्तार
थाना खोल पुलिस ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करके पैसे एठने के मामले मे कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को अदालत से प्रोडेक्श्न वारंट पर गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जिसकी पहचान राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गाँव रामसिंह पूरा निवासी अजय राठौड़ के रूप मे हुई है।
जांचकर्ता ने बतलाया कि रेवाड़ी जिले के गाँव मामडिया अहीर निवासी जलदीप ने 12 फरवरी 2021 को पुलिस को शिकायत दी थी कि मैं फौज से सेवानिवृत हूँ। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गाँव नीनाण निवासी सुरेश कुमार मेरे साथ फौज मे नोकरी करता था। जिसने मुझे बताया कि मेरा साला मदन लाल पुत्र श्री मनीराम निवासी रामगढ जिला हनुमानगढ पैसे लेकर सरकारी नोकरी लगवाता है। अगर तुम्हारे कोई लगवाना हो तो बता देना। इसके बाद मैंने अपने दो रिशतेदारों के लड़कों को नोकरी लगवाने के लिए कहा। उसने मुझे नोकरी लगवाने के दोनों लड़कों के लगभग 15 लाख रूपये मांगे। इसके बाद उसने नोकरी लगवाने का झांसा देकर थोड़ा-थोड़ा करके सारे पैसे मुझसे ले लिए। इसके बाद मुझे गुमराह करने के लिए सुरेश समय-समय पर मेरे व्हाटसप पर नोकरी के फर्जी दस्तावेज भी भेजता रहा। उसके काफी समय बीत जाने के बाद ना तो मेरे रिश्तेदारो को कोई नौकरी पर नही लगवाया न कोई ज्वाइनिंग आई। जब मै उसके घऱ पर पैसे लेने के लिए गया तो उसने कहा कि पैसे मेरा साला मदन लाल देगा। जब मैंने मदन लाल के बारे मे पता किया तो पता चला उसके पास कुछ भी नही है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके दो आरोपी सुरेश व उसके साले मदन लाल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों से पूछताछ मे राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गाँव रामसिंहपुरा निवासी अजय राठौड़ का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने मामले मे आगामी कार्रवाई करते हुए मामले मे संलिप्त तीसरे आरोपी अजय राठौड़ पुत्र राजेंद्र सिंह राठौड़ निवासी गाँव रामसिंहपुरा जिला हनुमानगढ़ को अदालत से प्रोडेक्श्न गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उक्त आरोपी धोखाधड़ी के एक अन्य मामले मे राजस्थान की नोहर जेल मे बंद था।
Friday, 12 November 2021
भाजपा नेता प. योगेन्द्र पालीवाल की जयंती पर विद्यार्थियों को वितरित की किताबे
Thursday, 11 November 2021
शनिवार व रविवार को मतदान केद्रों पर मौजूद रहेंगे बीएलओज : राजीव रंजन
Wednesday, 10 November 2021
दिल्ली से आई 4 सदस्यों की टीम ने सोलाहराही और बड़ा तालाब का निरीक्षण किया; पर्यटक स्थल बनाने की योजना
Tuesday, 9 November 2021
माजरा में एम्स निर्माण की प्रकिया तेज
Sunday, 7 November 2021
crime bulletin update 7 november 2021
रेवाड़ी 7 नवंबर (नवीन शर्मा)
सट्टा-खाई वाली करने के मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार
थाना रामपुरा पुलिस ने सट्टा खाई वाली करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से कुल 910/- रुपए बरामद किये है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रेवाडी जिले के गाँव राजपुरा खालसा निवासी ललित के रुप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया की गस्त के दौरान पुलिस को सुचना मिली थी कि ललित पुत्र अर्जुन सिंह निवासी राजपुरा खालसा श्री श्याम भट्टा सुन्दरोज रोड पर बनी दुकान मे सरेआम सट्टा खाई वाली कर रहा है। मिली सुचना के आधार पर पुलिस रैडिंग पार्टी तैयार करके बताई गई जगह पर पहुंची तो वहां पर एक शक्स सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहा था। पुलिस ने उक्त शक्स को काबू करके उसका नाम-पता पुछा तो उसने अपना नाम ललित पुत्र अर्जुन सिंह निवासी राजपुरा खालसा जिला रेवाडी बतलाया तथा उस शक्स की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से कुल 910/- रुपए व अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रामपुरा मे जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बाद कार्यवाही पुलिस बेल पर छोड़ा गया है।
थाना रामपुरा पुलिस ने अवैध शराब बेचने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
- कुल 23 बोतल व 44 पव्वा अवैध शराब बरामद
थाना रामपुरा रेवाड़ी पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से कुल 23 बोतल व 44 पव्वा अवैध शराब बरामद की है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव चाँदवास निवासी विक्रम उर्फ ईलाहबादी के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि गस्त के दौरान पुलिस को सुचना मिली थी विक्रम उर्फ ईलाहबादी पुत्र रामपाल निवासी चान्दवास अपने घर की बैठक के कमरे मे शराब रखकर बेच रहा है। मिली सुचना के आधार पर पुलिस बताई गई जगह पर पहुंची तो एक शक्स अपने मकान के गेट पर बैठा मिला। जिसको काबू करके पुलिस ने उसका नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम विक्रम उर्फ ईलाहबादी पुत्र रामपाल निवासी गाँव चान्दवास जिला रेवाडी बतलाया। इसके बाद पुलिस ने मकान की बैठक के कमरे की तलाशी ली तो उसमे रखे प्लास्टिक के कट्टे मे कुल 23 बोतल व 44 पव्वा अवैध शराब बरामद हुई। थाना रामपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सीआईए रेवाडी की पीओ सैल ने उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक बेल जम्पर अपराधी को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी के आदेशानुसार सीआईए रेवाडी की पीओ सैल ने उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक बेल जम्पर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए उद्घोषित अपराधी की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के गाँव खोरी निवासी अजय के रूप में हुई है। पीओ सैल के अनुसार उक्त उद्घोषित अपराधी 2017 के थाना खोल के अंतर्गत कुंड चौकी मे दर्ज मोटर व्हीकल एक्ट के मामले में सुनवाई के दौरान माननीय अदालत मे गैर हाजिर हुआ था। जिसके बाद माननीय अदालत के आदेश की अवहेलना करने पर आरोपी को अदालत द्वारा उदघोषित अपराधी घोषित होने पर कानूनी कार्यवाही करने बारे चौकी में आदेश प्राप्त हुए थे। पुलिस ने उद्घोषित अपराधी अजय पुत्र औमप्रकाश निवासी गाँव खोरी जिला अलवर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके खिलाफ थाना खोल के अंतर्गत कुंड चौकी में एक अलग से अभियोग भी दर्ज कर लिया गया है।
युवक व उसकी माँ के साथ मारपीट करने व उनके खिलाफ जाति सूचक शब्दो का इस्तेमाल करने के मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार
थाना धारुहेड़ा के अंतर्गत मीरपुर चौकी पुलिस ने युवक व उसकी माँ के साथ मारपीट करने व उनके खिलाफ जाति सूचक शब्दो का इस्तेमाल करने के मामले मे कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव बुडानी निवासी बिरेन्द्र उर्फ झोटा के रूप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया की शिकायतकर्ता अर्जुन उर्फ सतीश पुत्र सतबीर सिंह निवासी गाँव बुडानी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत मे बतलाया की दिवाली की रात को जब मैं अपने परिवार के साथ घर पर था तब बाहर कुछ शक्स बम्ब व पोटाश पाईप से आतिशबाजी कर रहे थे। मैने घर के बाहर जाकर देखा तो विरेन्द्र उर्फ झोटा व उसका भाई जसवन्त उर्फ गुल्ला पोटाश पाईप से पटाखे बजा रहे थे। मैने उनको कहा कि यहां पटाखे मत छुडाओ हमारी भैंस डर रही है। मेरे इतना कहते ही उन्होने मेरे साथ पोटाश की पाइप से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसके दो तीन और साथी वहाँ आ गए ओर और वे सभी मेरे साथ मारपीट करने लग गए। इसके बाद जब मेरी माँ सुरजो देवी मुझे छुड़ाने लगी तो उन्होने मेरी माँ के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। हमे मारते हुए उन्होने हमारे लिए जाति सूचक शब्द भी इस्तेमाल किए। इतने मे मेरे परिवार के अन्य सदस्य व गाँव के लोग आ गए जिन्होने मुझे व मेरी माँ को छुडवाया। इसके बाद वे हमे जान से मारने की धमकी देकर वहाँ से भाग गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। मामले मे कार्यवाही करते हुए थाना धारुहेड़ा के अंतर्गत मीरपुर चौकी पुलिस ने मामले मे संलिप्त एक आरोपी बिरेन्द्र उर्फ झोटा पुत्र राजेश कुमार निवासी गाँव बुडानी जिला रेवाड़ी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।