Saturday, 13 November 2021

CRIME BULLETIN 13 NOVEMBER 2021


 रेवाड़ी 13 नवंबर(नवीन शर्मा)

मारपीट के दौरान फायर कर हत्या का प्रयास करने के मामले मे पांचवा आरोपी गिरफ्तार


थाना कसौला पुलिस ने मारपीट के दौरान फायर कर हत्या का प्रयास करने के मामले मे कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को अदालत से प्रोडेक्श्न वारंट पर गिरफ्तार करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव आसलवास निवासी मोहन उर्फ मोनी के रूप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि गाँव पातुहेङा निवासी कुलदीप ने पुलिस को शिकायत दी थी कि मैं जमीदारा का काम करता हूँ। मैंने अपना ट्रैक्टर एचएसएसआईडीसी बावल स्थित एक्सपर्ट कम्पनी में किराए पर लगा रखा है। इसी कम्पनी में गाँव आसलवास निवासी मोहन उर्फ मोनी ने भी अपना ट्रैक्टर लगाया हुआ है। गत 2 जून को सुबह जब मैं अपना ट्रैक्टर कम्पनी के गेट के पास लगाने के लिए गया तो मोहन उर्फ मोनी वहाँ आया और कहा कि यहाँ ट्रैक्टर मत लगा। कारण पूछने पर उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी और वहाँ से चला गया। थोड़ी देर बाद वह अपने कुछ साथियों के साथ वापस आया और वे सभी मेरे साथ मारपीट व गली गलौच करने लगे। इसी दौरान मोहन उर्फ मोनी ने अपने पेंट की बगल से पिस्टल निकालकर मेरे ऊपर फायर कर दिया। जिससे मैं बाल बाल बच गया। इसके बाद वो सभी वहाँ से भाग गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके मामले मे संलिप्त चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले मे आगामी कार्यवाही करते हुए थाना पुलिस ने मामले मे संलिप्त पांचवे आरोपी मोहन उर्फ मोनी पुत्र बाबूलाल निवासी आसलवास को अदालत से प्रोडेक्श्न वारंट पर गिरफ्तार करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उक्त आरोपी हत्या के मामले मे जेल मे बंद था।    

 

घरेलु विवाद में गोली चलाने के मामले में हथियार उपलब्ध करवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

-दो आरोपियों को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार

थाना शहर रेवाडी के अंतर्गत जगन गेट चौकी पुलिस ने घरेलु विवाद में गोली चलाने के मामले में कार्रवाई  करते हुए तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान राजस्थान के अलवर जिले के गाँव हमीरपुर निवासी सिकंदर के रूप में हुई है।

जांचकर्ता ने बतलाया कि शिकायतकर्ता पूजा सैनी पत्नी श्री कैलाश सैनी निवासी मोहल्ला टोपचीवाडा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बतलाया कि गुरुवार को मेरे व मेरे देवर नरेश के बच्चे घर में खेल रहे थे। खेल-2 में मसाल दानी रसोई में गिर जाने की कारण मैं बच्चो को डाट रही थी। तभी मेरा देवर नरेश अपनी मंजिल से नीचे उतर कर मेरे कमरे में आ गया और मेरे से गाली गलौच करने लगा और उपर अपनी वाले मंजिल पर जाकर अपने हाथ में पिस्टल ले आया और जान से मारने की नीयत से मेरे ऊपर अचानक पिस्टल से गोली चला दी। जिससे मैं बाल-बाल बच गई। इसके बाद मेरे पति कैलाश सैनी ने इसकी सुचना पुलिस को दी। सुचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने आरोपी नरेश पुत्र भगवानदास को अवैध देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार करके अदालत से एक दिन के रिमाण्ड पर लिया था। पूछताछ के दौरान आरोपी नरेश ने बतलाया कि उसे यह देशी पिस्टल उसके दोस्त राहुल ने राजस्थान के अलवर जिले के गाँव हमीरपुर निवासी सिकंदर से उपलब्ध करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने राहुल को भी गिरफ्तार करके नरेश व राहुल को शुक्रवार को अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेज दिया था। मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए थाना शहर पुलिस ने हथियार उपलब्ध करवाने वाले आरोपी सिकंदर पुत्र पूर्णचंद निवासी गाँव हमीरपुर जिला अलवर राजस्थान को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।  

 

मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले मे दो आरोपी गिरफ्तार चोरी कि गई मोटरसाइकिल बरामद की


थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले मे कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव बोडियाकमालपुर निवासी राहुल व तेजपाल उर्फ लालिया के रूप मे हुई है।

जांचकर्ता ने बतलाया कि गाँव लिसाना निवासी धर्मेश ने पुलिस को दी अपनी शिकायत मे बतलाया कि मैं नहर विभाग गाँव लिसाना मे अनुबंधित आधार पर नोकरी करता हूँ। बुधवार की दोपहर को मैं अपनी मोटरसाइकिल को लेकर ड्यूटी के दौरान गोकलगढ नहर पर गया था। मै अपनी मोटरसाईकल नहर के साथ कोरीडोर पर खङी करके आगे नहर में पानी चैक करने चला गया। करीब आधा घण्टा बाद जब मैं वापिस आया तो मेरी मोटर साईकल वहाँ खङी हुई नही मिली। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगा कर दो आरोपी राहुल पुत्र उमेद सिंह व तेजपाल उर्फ लालिया पुत्र सुरेश कुमार निवासी गाँव बोडिया कमालपुर जिला रेवाड़ी को गिरफ्तार करके आरोपियों के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपियों को आज अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। 

 

सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करके पैसे एठने के मामले मे तीसरा आरोपी गिरफ्तार

थाना खोल पुलिस ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करके पैसे एठने के मामले मे कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को अदालत से प्रोडेक्श्न वारंट पर गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जिसकी पहचान राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गाँव रामसिंह पूरा निवासी अजय राठौड़ के रूप मे हुई है।

जांचकर्ता ने बतलाया कि रेवाड़ी जिले के गाँव मामडिया अहीर निवासी जलदीप ने 12 फरवरी 2021 को पुलिस को शिकायत दी थी कि मैं फौज से सेवानिवृत हूँ। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गाँव नीनाण निवासी सुरेश कुमार मेरे साथ फौज मे नोकरी करता था। जिसने मुझे बताया कि मेरा साला मदन लाल पुत्र श्री मनीराम निवासी रामगढ जिला हनुमानगढ पैसे लेकर सरकारी नोकरी लगवाता है। अगर तुम्हारे कोई लगवाना हो तो बता देना। इसके बाद मैंने अपने दो रिशतेदारों के लड़कों को नोकरी लगवाने के लिए कहा। उसने मुझे नोकरी लगवाने के दोनों लड़कों के लगभग 15 लाख रूपये मांगे। इसके बाद उसने नोकरी लगवाने का झांसा देकर थोड़ा-थोड़ा करके सारे पैसे मुझसे ले लिए। इसके बाद मुझे गुमराह करने के लिए सुरेश समय-समय पर मेरे व्हाटसप पर नोकरी के फर्जी दस्तावेज भी भेजता रहा। उसके काफी समय बीत जाने के बाद ना तो मेरे रिश्तेदारो को कोई नौकरी पर नही लगवाया न कोई ज्वाइनिंग आई। जब मै उसके घऱ पर पैसे लेने के लिए गया तो उसने कहा कि पैसे मेरा साला मदन लाल देगा। जब मैंने मदन लाल के बारे मे पता किया तो पता चला उसके पास कुछ भी नही है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके दो आरोपी सुरेश व उसके साले मदन लाल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों से पूछताछ मे राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गाँव रामसिंहपुरा निवासी अजय राठौड़ का नाम सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने मामले मे आगामी कार्रवाई करते हुए मामले मे संलिप्त तीसरे आरोपी अजय राठौड़ पुत्र राजेंद्र सिंह राठौड़ निवासी गाँव रामसिंहपुरा जिला हनुमानगढ़ को अदालत से प्रोडेक्श्न गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उक्त आरोपी धोखाधड़ी के एक अन्य मामले मे राजस्थान की नोहर जेल मे बंद था।

Friday, 12 November 2021

भाजपा नेता प. योगेन्द्र पालीवाल की जयंती पर विद्यार्थियों को वितरित की किताबे

रेवाड़ी 13 नवंबर(नवीन शर्मा) पूर्व जिला अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा स्वर्गीय नेता पंडित योगेन्द्र पालीवाल जी की जयंती पर सरकारी प्राइमरी स्कूल संगवाड़ी में पंडित योगेन्द्र पालीवाल सेवा आर्मी के बैनर तले युवा भाजपा नेता व संस्था सचिव हिमांशु पालीवाल ने नवोदय की तैयारी कर रहें छात्र-छात्राओं को किताबें वितरित की एवं बच्चों का हौसला बढ़ाया, इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के माता-पिता भी उपस्थित रहें, हिमांशु पालीवाल ने कहा जिलें भर में संस्था नवोदय की तैयारी करने वाले बच्चों को किताबें मुफ्त मुहैया करा रहीं है, बच्चों के माता-पिता से बात करते हुए, भाजपा नेता ने उनके सुझावों को सुना और उन्होंने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी तक वह उनके सुझाव व समस्याओं को पहुचाने का काम करेंगे, ताकि आर्थिक तंगी कारण जिलेभर का एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रह सकें
भाजपा नेता हिमांशु ने शिक्षकों से भी बात की व उनके भी सुझाव मांगे की किस तरह शिक्षा के क्षेत्र में और सुविधाएं सरकार उपलब्ध कराए, ताकि बच्चों को कोई असुविधा ना हो, युवा भाजपा नेता हिमांशु ने कहा उनके पिता स्वर्गीय श्री पंडित योगेन्द्र पालीवाल जी हमेशा से ही बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते थे, संस्था भी उनके दिखाए पद चिन्हों पर चलकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का काम कर रहीं है, और सदा ही ऐसे ही करती रहेंगी, बच्चों से संवाद करते हुए युवा भाजपा नेता हिमांशु पालीवाल ने कहा कि शिक्षा का संसार बहुत बड़ा है, हमें रोज़ाना शिक्षा के माध्यम से नई-नई चीजें सीखनें को मिलती है, शिक्षा सभी के लिए जीवन में आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत आवश्यक है, शिक्षा हममें आत्मविश्वास विकसित करने के साथ ही हमारे व्यक्तित्व निर्माण में भी सहायता करती है, उन्होंने कहा विद्या एक ऐसा धन है जिसे ना तो कोई चुरा सकता है और नाही कोई छीन सकता, यह एक मात्र ऐसा धन है, जो बाँटने पर कम नहीं होता, बल्कि बढ़ता ही जाता है, हमने देखा होगा कि हमारे समाज में जो शिक्षित व्यक्ति होते है, उनका एक अलग ही मान सम्मान होता है और लोग उन्हें हमारे समाज में इज्जत भी देते है, इसलिए हर व्यक्ति चाहता है, कि वह एक साक्षर होना चाहिए, और शिक्षा ग्रहण करने की कोई उम्र नहीं होती प्रशिक्षित हो इसीलिए आज के समय में हमारे जीवन में पढ़ाई का बहुत अधिक महत्व हो गया है, इसीलिए आपको यह याद रखना है कि शिक्षा हमारे लिए बहुत जरूरी है, शिक्षा जीवन के कठिन समय में चुनौतियों से सामना करने में सहायता करता है, बच्चों ने युवा भाजपा नेता हिमांशु पालीवाल का धन्यवाद किया एवं मन लगाकर पढ़ाई करने का प्रण भी लिया, इस मौके पर संस्था के भारत पालीवाल, प्रदीप गुप्ता ,योगेश पिपलानी,अमित राव व स्कूल के अध्यापक सविता, पुष्पा, पूनम व महावीर जी भी उपस्थित रहें।


Thursday, 11 November 2021

शनिवार व रविवार को मतदान केद्रों पर मौजूद रहेंगे बीएलओज : राजीव रंजन


- 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के युवा अवश्य बनवाएं वोट : आयुक्त गुरूग्राम मंडल
रेवाड़ी, 11 नवंबर(नवीन शर्मा)
गुरूग्राम मंडल के आयुक्त राजीव रंजन ने कहा कि मतदान प्रक्रिया में भागीदार बनते हुए नागरिक सशक्त मतदाता की भूमिका अदा करते हैं। ऐसे में मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने में 18 साल से अधिक आयु वर्ग के युवा निर्धारित फार्म भरकर संबंधित बीएलओज के पास जमा करवाएं। गुरूग्राम मंडल आयुक्त श्री रंजन गुरूवार को लघु सचिवालय सभागार में निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी यशेंद्र सिंह ने रेवाड़ी जिला में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 
आयुक्त राजीव रंजन ने बैठक में बताया कि भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के निर्देशानुसार एक जनवरी 2022 को क्वालीफाई तिथि मानकर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान विगत 1 नवंबर से शुरू किया जा चुका है। इस अभियान के अंतर्गत 30 नवंबर तक दावें व आपतियां प्राप्त की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए वोट बनवाना व मृतक के वोट को वोटर लिस्ट से हटाने के लिए मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को गंभीरता से लेते हुए सभी बीएलओज अपने-अपने बूथों पर आगामी 30 नवंबर तक उपस्थित रहें। उन्होंने बताया कि शनिवार व रविवार को अवकाश के दिनों में 13, 14 नवंबर व 27, 28 नवंबर को उपस्थित रहकर मतदाताओं से दावे तथा आपतियां प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी 2022 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
मंडल आयुक्त ने कहा कि जिस पात्र व्यक्ति अथवा महिला जिसकी आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण हो जाती है वह अपना वोट बनवाने के लिए फार्म नंबर 6 भरकर आवश्यक दस्तावेज लगाकर दे सकता है। जिनका वोट हटाया जाना है उसके लिए फार्म नंबर 7 भरकर देना होगा। इसके अलावा शुद्धि के लिए फार्म नंबर 8 भरकर अपने क्षेत्र के बीएलओ के पास जमा करवा सकता है। उन्होंने बताया कि किसी कारणवश पात्र पुरुष अथवा महिला पहले अपने वोट बनवाने से वंचित रह गए हैं वे भी फार्म नंबर 6 भरकर उसके साथ आवश्यक दस्तावेज लगाकर बीएलओ के पास जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि मतदाता www.nvsp.in पोर्टल व वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करके भी ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। 
आयुक्त ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इस विशेष अभियान के तहत यदि कोई भी बीएलओ अपने कार्य में कोताही बरतेगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने संबंधित रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में इस अभियान के तहत बूथों का निरीक्षण करें। उन्होंनेे राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
बैठक में एडीसी आशिमा सांगवान, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, सीटीएम रोहित कुमार, डीआरओ राजेश ख्यालिया, डीडीपीओ एचपी बंसल सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
----------

Wednesday, 10 November 2021

दिल्ली से आई 4 सदस्यों की टीम ने सोलाहराही और बड़ा तालाब का निरीक्षण किया; पर्यटक स्थल बनाने की योजना

प्राचीन धरोहर सहेजने की तैयारी 

रेवाड़ी 11 नवंबर(नवीन शर्मा)
पीतल नगरी के नाम से देश भर में प्रसिद्ध रेवाड़ी शहर अपने गर्भ में कई प्राचीन धरोहरों को संजोए हुए हैं। जिनमें बड़ा तलाब,सोलाहराही तालाब,छोटा तालाब, हेमू की हवेली, मुक्ति हवेली, लोको शेड व बाजार के चारों ओर बने चार दरवाजों का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। लोको शेड को छोड़कर देखभाल के अभाव में अधिकतर समय के साथ अपनी पहचान खोते जा रहे हैं। जिन्हें अब सरकार ने सहेजने की तैयारियां शुरू कर दि है। 
आर्किटेक्ट मुनीष पंडित की अगुवाई में दिल्ली से आई 4 सदस्यीय टीम ने हनुमान मंदिर के पास स्थित बड़ा तालाब व सेक्टर-1 में नेहरू पार्क के पास बने सोलाहराही तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने तालाबों के प्राचीन महत्व को बरकरार रखने के साथ उन्हें टूरिस्ट स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाओं को तलाशा, ताकि इन प्राचीन धरोहरों को सहेजने के साथ इन्हें लोगों के लिए आकर्षक बनाया जा सके।
टीम अगले करीब एक माह में अपनी रिपोर्ट तैयार करके संबंधित विभागों को सौंपेगी। जिससे अब शहर के बीच में बनी प्राचीन धरोहरों की सरकार द्वारा सुध लेने की उम्मीद बनी है।  टीम में शर्मिला,वसीम व योगेंद्र शामिल रहे।

-1995 में अंतिम बार आया पानी
बड़ा तालाब यानि तेज सरोवर को किसी जमाने मे रेवाड़ी के राजा तेज सिंह ने बनवाया था।बड़ा तालाब और सोलाहराही तालाब दोनो प्राचीन धरोहर है। कई एकड़ में फ़ैले इन दोनों हो तलाब से विभिन्न दिशाओं में रास्ते निकलते है। शासन और प्रशासन की अनदेखी की वजह से अतिक्रमण व अव्यवस्थाओ के कारण आज यह ऐतिहासिक तालाब अपनी पहचान खोने की कागार पर है। दोनों ही तलाब में अंतिम बार पानी 1995 मे आई बाढ़ के समय देखने को मिला था।एक बार इन दोनों ही तालाब को पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित करने के प्रयास जरूर हुए। लेकिन इसके लिए करवाई आगे नहीं बढ़ी । अब एक बार फिर 4 सदस्य टीम के निरीक्षण करने पहुंचने के बाद उम्मीद जगी है।

- पर्यटक स्थल बनाने के रहेंगे प्रयास
दिल्ली की कंसलटेंट कंपनी के डायरेक्टर  पंडित ने बताया कि 4 सदस्य टीम ने इन दोनों ही तालाब का निरीक्षण किया है। इन्हें पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित करने के साथ इनके प्राचीन स्वरूप को बनाए रखने व संरक्षित करने की संभावनाओं का पता लगाने का प्रयास किया ।जिसमें तालाब में पानी डालना भी शामिल है । सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।हमारा प्रयास अगले 1 महीने में रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभागों को सौंपना है ताकि रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद आगामी प्रक्रिया शुरू की जा सके|

Tuesday, 9 November 2021

माजरा में एम्स निर्माण की प्रकिया तेज


- केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने बैठक में एम्स से जुड़े पहलुओं पर की चर्चा
 रेवाड़ी, 9 नवंबर(नवीन शर्मा)
केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियांवयन, योजना एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को लोक निर्माण विश्राम गृह रेवाड़ी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) माजरा के संदर्भ में माजरा गांव के ग्रामीणों व अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में राव इंद्रजीत सिंह ने सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल व उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के साथ एम्स निर्माण से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की। बैठक में आयुक्त गुरूग्राम मंडल राजीव रंजन , निदेशक भूमि एवं राजस्व, निदेशक मेडिकल एजुकेशन वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े।
रेवाड़ी जिला के गांव माजरा में प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निर्माण प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए माजरा कोआपरेटिव मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटिड माजरा (भालखी) का प्रमाण पत्र किसान प्रतिनिधियों को सौंपते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा शीघ्र दिलाने के लिए प्रक्रिया तेजी से जारी है। 
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि माजरा गांव में एम्स के निर्माण प्रक्रिया के दौरान लाभपात्र किसानों को वाणिज्यिक व रिहायशी प्लाट भी अलॉट किए जाएंगे। 
सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि एम्स निर्माण में उपयोगी जमीन मालिकों को वाणिज्यिक व रिहायशी प्लाट आबंटन करते हुए लाभान्वित किया जाएगा, उनके लिए भी जिला नगर योजनाकार द्वारा अपनी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से मुआवजा राशि जल्द ही प्रदान की जाएगी। 
बैठक में उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने सभी बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी दी तथा परियोजना को लेकर सोसायटी के कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर एडीसी आशिमा सांगवान, एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, डीडीपीओ एच पी बंसल, डीआरओ राजेश ख्यालिया, डीटीपी धर्मवीर खत्री सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
-----

Sunday, 7 November 2021

crime bulletin update 7 november 2021

रेवाड़ी 7 नवंबर (नवीन शर्मा)

सट्टा-खाई वाली करने के मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार

थाना रामपुरा पुलिस ने सट्टा खाई वाली करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से कुल 910/- रुपए बरामद किये है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रेवाडी जिले के गाँव राजपुरा खालसा निवासी ललित के रुप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया की गस्त के दौरान पुलिस को सुचना मिली थी कि ललित पुत्र अर्जुन सिंह निवासी राजपुरा खालसा श्री श्याम भट्टा सुन्दरोज रोड पर बनी दुकान मे सरेआम सट्टा खाई वाली कर रहा है। मिली सुचना के आधार पर पुलिस रैडिंग पार्टी तैयार करके बताई गई जगह पर पहुंची तो वहां पर एक शक्स सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहा था। पुलिस ने उक्त शक्स को काबू करके उसका नाम-पता पुछा तो उसने अपना नाम ललित पुत्र अर्जुन सिंह निवासी राजपुरा खालसा जिला रेवाडी बतलाया तथा उस शक्स की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से कुल 910/- रुपए व अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रामपुरा मे जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बाद कार्यवाही पुलिस बेल पर छोड़ा गया है।   

 

थाना रामपुरा पुलिस ने अवैध शराब बेचने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार


- कुल 23 बोतल व 44 पव्वा  अवैध शराब बरामद
थाना रामपुरा रेवाड़ी पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से कुल 23 बोतल व 44 पव्वा अवैध शराब बरामद की है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव चाँदवास निवासी विक्रम उर्फ ईलाहबादी के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि गस्त के दौरान पुलिस को सुचना मिली थी विक्रम उर्फ ईलाहबादी पुत्र रामपाल निवासी चान्दवास अपने घर की बैठक के कमरे मे शराब रखकर बेच रहा है। मिली सुचना के आधार पर पुलिस बताई गई जगह पर पहुंची तो एक शक्स अपने मकान के गेट पर बैठा मिला। जिसको काबू करके पुलिस ने उसका नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम विक्रम उर्फ ईलाहबादी पुत्र रामपाल निवासी गाँव चान्दवास जिला रेवाडी बतलाया। इसके बाद पुलिस ने मकान की बैठक के कमरे की तलाशी ली तो उसमे रखे प्लास्टिक के कट्टे मे कुल 23 बोतल व 44 पव्वा अवैध शराब बरामद हुई। थाना रामपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

 

सीआईए रेवाडी की पीओ  सैल ने उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक बेल जम्पर अपराधी को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी के आदेशानुसार सीआईए रेवाडी की पीओ सैल ने उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक बेल जम्पर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए उद्घोषित अपराधी की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के गाँव खोरी निवासी अजय के रूप में हुई है। पीओ सैल के अनुसार उक्त उद्घोषित अपराधी 2017 के थाना खोल के अंतर्गत कुंड चौकी मे दर्ज मोटर व्हीकल एक्ट के मामले में सुनवाई के दौरान माननीय अदालत मे गैर हाजिर हुआ था। जिसके बाद माननीय अदालत के आदेश की अवहेलना करने पर आरोपी को अदालत द्वारा उदघोषित अपराधी घोषित होने पर कानूनी कार्यवाही करने बारे चौकी में आदेश प्राप्त हुए थे। पुलिस ने उद्घोषित अपराधी अजय पुत्र औमप्रकाश निवासी गाँव खोरी जिला अलवर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके खिलाफ थाना खोल के अंतर्गत कुंड चौकी में एक अलग से अभियोग भी दर्ज कर लिया गया है।   

 

 

युवक व उसकी माँ के साथ मारपीट करने व उनके खिलाफ जाति सूचक शब्दो का इस्तेमाल करने के मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार

थाना धारुहेड़ा के अंतर्गत मीरपुर चौकी पुलिस ने युवक व उसकी माँ के साथ मारपीट करने व उनके खिलाफ जाति सूचक शब्दो का इस्तेमाल करने के मामले मे कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव बुडानी निवासी बिरेन्द्र उर्फ झोटा के रूप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया की शिकायतकर्ता अर्जुन उर्फ सतीश पुत्र सतबीर सिंह निवासी गाँव बुडानी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत मे बतलाया की दिवाली की रात को जब मैं अपने परिवार के साथ घर पर था तब बाहर कुछ शक्स बम्ब व पोटाश पाईप से आतिशबाजी कर रहे थे। मैने घर के बाहर जाकर देखा तो विरेन्द्र उर्फ झोटा व उसका भाई जसवन्त उर्फ गुल्ला पोटाश पाईप से पटाखे बजा रहे थे। मैने उनको कहा कि यहां पटाखे मत छुडाओ हमारी भैंस डर रही है। मेरे इतना कहते ही उन्होने मेरे साथ पोटाश की पाइप से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसके दो तीन और साथी वहाँ आ गए ओर और वे सभी मेरे साथ मारपीट करने लग गए। इसके बाद जब मेरी माँ सुरजो देवी मुझे छुड़ाने लगी तो उन्होने मेरी माँ के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। हमे मारते हुए उन्होने हमारे लिए जाति सूचक शब्द भी इस्तेमाल किए। इतने मे मेरे परिवार के अन्य सदस्य व गाँव के लोग आ गए जिन्होने मुझे व मेरी माँ को छुडवाया। इसके बाद वे हमे जान से मारने की धमकी देकर वहाँ से भाग गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। मामले मे कार्यवाही करते हुए थाना धारुहेड़ा के अंतर्गत मीरपुर चौकी पुलिस ने मामले मे संलिप्त एक आरोपी बिरेन्द्र उर्फ झोटा पुत्र राजेश कुमार निवासी गाँव बुडानी जिला रेवाड़ी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। 

श्री राम वाटिका हनुमान मंदिर में अन्नकुट महोत्सव 9 को//श्री शिवचन्द इष्टधारी करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

श्री राम वाटिका हनुमान मंदिर में अन्नकुट महोत्सव 9 को//श्री शिवचन्द इष्टधारी करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ
 रेवाड़ी 7 नवंबर(नवीन शर्मा)
श्रीराम सत्संग भवन छिपटवाड़ा की ओर से तुर्कियावास रोड़ स्थित श्रीराम वाटिका व हनुमान मंदिर में 9 नवंबर मंगलवार को अन्नकुट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सत्संग भवन के गुरु शिवचंद इष्टधारी के सानिध्य में आयोजित होने वाले महोत्सव में हनुमान जी को अन्नकुट का भोग लगाया जाएगा। तत्पश्चात श्रीराम सत्संग प्रबंधक कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं को अन्नकुट का प्रसाद वितरित किया जाएगा।