Wednesday, 10 November 2021

दिल्ली से आई 4 सदस्यों की टीम ने सोलाहराही और बड़ा तालाब का निरीक्षण किया; पर्यटक स्थल बनाने की योजना

प्राचीन धरोहर सहेजने की तैयारी 

रेवाड़ी 11 नवंबर(नवीन शर्मा)
पीतल नगरी के नाम से देश भर में प्रसिद्ध रेवाड़ी शहर अपने गर्भ में कई प्राचीन धरोहरों को संजोए हुए हैं। जिनमें बड़ा तलाब,सोलाहराही तालाब,छोटा तालाब, हेमू की हवेली, मुक्ति हवेली, लोको शेड व बाजार के चारों ओर बने चार दरवाजों का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। लोको शेड को छोड़कर देखभाल के अभाव में अधिकतर समय के साथ अपनी पहचान खोते जा रहे हैं। जिन्हें अब सरकार ने सहेजने की तैयारियां शुरू कर दि है। 
आर्किटेक्ट मुनीष पंडित की अगुवाई में दिल्ली से आई 4 सदस्यीय टीम ने हनुमान मंदिर के पास स्थित बड़ा तालाब व सेक्टर-1 में नेहरू पार्क के पास बने सोलाहराही तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने तालाबों के प्राचीन महत्व को बरकरार रखने के साथ उन्हें टूरिस्ट स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाओं को तलाशा, ताकि इन प्राचीन धरोहरों को सहेजने के साथ इन्हें लोगों के लिए आकर्षक बनाया जा सके।
टीम अगले करीब एक माह में अपनी रिपोर्ट तैयार करके संबंधित विभागों को सौंपेगी। जिससे अब शहर के बीच में बनी प्राचीन धरोहरों की सरकार द्वारा सुध लेने की उम्मीद बनी है।  टीम में शर्मिला,वसीम व योगेंद्र शामिल रहे।

-1995 में अंतिम बार आया पानी
बड़ा तालाब यानि तेज सरोवर को किसी जमाने मे रेवाड़ी के राजा तेज सिंह ने बनवाया था।बड़ा तालाब और सोलाहराही तालाब दोनो प्राचीन धरोहर है। कई एकड़ में फ़ैले इन दोनों हो तलाब से विभिन्न दिशाओं में रास्ते निकलते है। शासन और प्रशासन की अनदेखी की वजह से अतिक्रमण व अव्यवस्थाओ के कारण आज यह ऐतिहासिक तालाब अपनी पहचान खोने की कागार पर है। दोनों ही तलाब में अंतिम बार पानी 1995 मे आई बाढ़ के समय देखने को मिला था।एक बार इन दोनों ही तालाब को पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित करने के प्रयास जरूर हुए। लेकिन इसके लिए करवाई आगे नहीं बढ़ी । अब एक बार फिर 4 सदस्य टीम के निरीक्षण करने पहुंचने के बाद उम्मीद जगी है।

- पर्यटक स्थल बनाने के रहेंगे प्रयास
दिल्ली की कंसलटेंट कंपनी के डायरेक्टर  पंडित ने बताया कि 4 सदस्य टीम ने इन दोनों ही तालाब का निरीक्षण किया है। इन्हें पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित करने के साथ इनके प्राचीन स्वरूप को बनाए रखने व संरक्षित करने की संभावनाओं का पता लगाने का प्रयास किया ।जिसमें तालाब में पानी डालना भी शामिल है । सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।हमारा प्रयास अगले 1 महीने में रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभागों को सौंपना है ताकि रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद आगामी प्रक्रिया शुरू की जा सके|

Tuesday, 9 November 2021

माजरा में एम्स निर्माण की प्रकिया तेज


- केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने बैठक में एम्स से जुड़े पहलुओं पर की चर्चा
 रेवाड़ी, 9 नवंबर(नवीन शर्मा)
केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियांवयन, योजना एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को लोक निर्माण विश्राम गृह रेवाड़ी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) माजरा के संदर्भ में माजरा गांव के ग्रामीणों व अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में राव इंद्रजीत सिंह ने सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल व उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के साथ एम्स निर्माण से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की। बैठक में आयुक्त गुरूग्राम मंडल राजीव रंजन , निदेशक भूमि एवं राजस्व, निदेशक मेडिकल एजुकेशन वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े।
रेवाड़ी जिला के गांव माजरा में प्रस्तावित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निर्माण प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए माजरा कोआपरेटिव मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटिड माजरा (भालखी) का प्रमाण पत्र किसान प्रतिनिधियों को सौंपते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा शीघ्र दिलाने के लिए प्रक्रिया तेजी से जारी है। 
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि माजरा गांव में एम्स के निर्माण प्रक्रिया के दौरान लाभपात्र किसानों को वाणिज्यिक व रिहायशी प्लाट भी अलॉट किए जाएंगे। 
सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि एम्स निर्माण में उपयोगी जमीन मालिकों को वाणिज्यिक व रिहायशी प्लाट आबंटन करते हुए लाभान्वित किया जाएगा, उनके लिए भी जिला नगर योजनाकार द्वारा अपनी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से मुआवजा राशि जल्द ही प्रदान की जाएगी। 
बैठक में उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने सभी बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी दी तथा परियोजना को लेकर सोसायटी के कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर एडीसी आशिमा सांगवान, एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, डीडीपीओ एच पी बंसल, डीआरओ राजेश ख्यालिया, डीटीपी धर्मवीर खत्री सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
-----

Sunday, 7 November 2021

crime bulletin update 7 november 2021

रेवाड़ी 7 नवंबर (नवीन शर्मा)

सट्टा-खाई वाली करने के मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार

थाना रामपुरा पुलिस ने सट्टा खाई वाली करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से कुल 910/- रुपए बरामद किये है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रेवाडी जिले के गाँव राजपुरा खालसा निवासी ललित के रुप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया की गस्त के दौरान पुलिस को सुचना मिली थी कि ललित पुत्र अर्जुन सिंह निवासी राजपुरा खालसा श्री श्याम भट्टा सुन्दरोज रोड पर बनी दुकान मे सरेआम सट्टा खाई वाली कर रहा है। मिली सुचना के आधार पर पुलिस रैडिंग पार्टी तैयार करके बताई गई जगह पर पहुंची तो वहां पर एक शक्स सरेआम सट्टा खाईवाली कर रहा था। पुलिस ने उक्त शक्स को काबू करके उसका नाम-पता पुछा तो उसने अपना नाम ललित पुत्र अर्जुन सिंह निवासी राजपुरा खालसा जिला रेवाडी बतलाया तथा उस शक्स की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से कुल 910/- रुपए व अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रामपुरा मे जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बाद कार्यवाही पुलिस बेल पर छोड़ा गया है।   

 

थाना रामपुरा पुलिस ने अवैध शराब बेचने के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार


- कुल 23 बोतल व 44 पव्वा  अवैध शराब बरामद
थाना रामपुरा रेवाड़ी पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से कुल 23 बोतल व 44 पव्वा अवैध शराब बरामद की है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव चाँदवास निवासी विक्रम उर्फ ईलाहबादी के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि गस्त के दौरान पुलिस को सुचना मिली थी विक्रम उर्फ ईलाहबादी पुत्र रामपाल निवासी चान्दवास अपने घर की बैठक के कमरे मे शराब रखकर बेच रहा है। मिली सुचना के आधार पर पुलिस बताई गई जगह पर पहुंची तो एक शक्स अपने मकान के गेट पर बैठा मिला। जिसको काबू करके पुलिस ने उसका नाम-पता पूछा तो उसने अपना नाम विक्रम उर्फ ईलाहबादी पुत्र रामपाल निवासी गाँव चान्दवास जिला रेवाडी बतलाया। इसके बाद पुलिस ने मकान की बैठक के कमरे की तलाशी ली तो उसमे रखे प्लास्टिक के कट्टे मे कुल 23 बोतल व 44 पव्वा अवैध शराब बरामद हुई। थाना रामपुरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

 

सीआईए रेवाडी की पीओ  सैल ने उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक बेल जम्पर अपराधी को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी के आदेशानुसार सीआईए रेवाडी की पीओ सैल ने उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक बेल जम्पर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए उद्घोषित अपराधी की पहचान राजस्थान के अलवर जिले के गाँव खोरी निवासी अजय के रूप में हुई है। पीओ सैल के अनुसार उक्त उद्घोषित अपराधी 2017 के थाना खोल के अंतर्गत कुंड चौकी मे दर्ज मोटर व्हीकल एक्ट के मामले में सुनवाई के दौरान माननीय अदालत मे गैर हाजिर हुआ था। जिसके बाद माननीय अदालत के आदेश की अवहेलना करने पर आरोपी को अदालत द्वारा उदघोषित अपराधी घोषित होने पर कानूनी कार्यवाही करने बारे चौकी में आदेश प्राप्त हुए थे। पुलिस ने उद्घोषित अपराधी अजय पुत्र औमप्रकाश निवासी गाँव खोरी जिला अलवर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके खिलाफ थाना खोल के अंतर्गत कुंड चौकी में एक अलग से अभियोग भी दर्ज कर लिया गया है।   

 

 

युवक व उसकी माँ के साथ मारपीट करने व उनके खिलाफ जाति सूचक शब्दो का इस्तेमाल करने के मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार

थाना धारुहेड़ा के अंतर्गत मीरपुर चौकी पुलिस ने युवक व उसकी माँ के साथ मारपीट करने व उनके खिलाफ जाति सूचक शब्दो का इस्तेमाल करने के मामले मे कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव बुडानी निवासी बिरेन्द्र उर्फ झोटा के रूप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया की शिकायतकर्ता अर्जुन उर्फ सतीश पुत्र सतबीर सिंह निवासी गाँव बुडानी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत मे बतलाया की दिवाली की रात को जब मैं अपने परिवार के साथ घर पर था तब बाहर कुछ शक्स बम्ब व पोटाश पाईप से आतिशबाजी कर रहे थे। मैने घर के बाहर जाकर देखा तो विरेन्द्र उर्फ झोटा व उसका भाई जसवन्त उर्फ गुल्ला पोटाश पाईप से पटाखे बजा रहे थे। मैने उनको कहा कि यहां पटाखे मत छुडाओ हमारी भैंस डर रही है। मेरे इतना कहते ही उन्होने मेरे साथ पोटाश की पाइप से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसके दो तीन और साथी वहाँ आ गए ओर और वे सभी मेरे साथ मारपीट करने लग गए। इसके बाद जब मेरी माँ सुरजो देवी मुझे छुड़ाने लगी तो उन्होने मेरी माँ के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। हमे मारते हुए उन्होने हमारे लिए जाति सूचक शब्द भी इस्तेमाल किए। इतने मे मेरे परिवार के अन्य सदस्य व गाँव के लोग आ गए जिन्होने मुझे व मेरी माँ को छुडवाया। इसके बाद वे हमे जान से मारने की धमकी देकर वहाँ से भाग गए। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। मामले मे कार्यवाही करते हुए थाना धारुहेड़ा के अंतर्गत मीरपुर चौकी पुलिस ने मामले मे संलिप्त एक आरोपी बिरेन्द्र उर्फ झोटा पुत्र राजेश कुमार निवासी गाँव बुडानी जिला रेवाड़ी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। 

श्री राम वाटिका हनुमान मंदिर में अन्नकुट महोत्सव 9 को//श्री शिवचन्द इष्टधारी करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

श्री राम वाटिका हनुमान मंदिर में अन्नकुट महोत्सव 9 को//श्री शिवचन्द इष्टधारी करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ
 रेवाड़ी 7 नवंबर(नवीन शर्मा)
श्रीराम सत्संग भवन छिपटवाड़ा की ओर से तुर्कियावास रोड़ स्थित श्रीराम वाटिका व हनुमान मंदिर में 9 नवंबर मंगलवार को अन्नकुट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सत्संग भवन के गुरु शिवचंद इष्टधारी के सानिध्य में आयोजित होने वाले महोत्सव में हनुमान जी को अन्नकुट का भोग लगाया जाएगा। तत्पश्चात श्रीराम सत्संग प्रबंधक कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं को अन्नकुट का प्रसाद वितरित किया जाएगा।

गौभक्तों की सुचना पर रेवाड़ी पुलिस ने मुक्त कराए 10 बेजुबान, एक पशु तस्कर काबू

 गौभक्तों की सुचना पर रेवाड़ी पुलिस ने मुक्त कराए 10 बेजुबान, एक पशु तस्कर काबू 
रेवाड़ी 7 नवंबर(नवीन शर्मा)
गौकशी को ले जाते हुए गौभक्तों की सुचना पर रेवाड़ी पुलिस ने 10 बेजुबानों को मुक्त कराते हए एक गौ तस्कर को काबू किया है। पुलिस को मिली सुचना की आधार पर नाकेबंदी कर 6 गायों व 4 बछड़ों को मुक्त कराया गया है। अंधेरे का फ़ायदा उठाते हुए दो गौ तस्कर मौके से फ़रार हो गए जबकि एक तस्कर को पुलिस पकड़ने में कामयाब रही। पकड़े गए आरोपी की पहचान तावडू निवासी तारीफ़ के रूप में हुई है। आरोपी तारीफ को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
आपको बता दें कि मानेसर बजरंग दल की टीम को सूचना मिली थी कि चरखी दादरी से धारूहेड़ा होते हुए गौ तस्करों की गाड़ी मेवात की तरफ जा रही है। जिस सूचना पर रेवाड़ी बजरंग दल की टीम सक्रीय हुई, तथा धारूहेड़ा के जीतपुरा के पास बताई गई कैंटर को रुकवाने की कोशिस की गई। लेकिन गौ तस्करों ने गाड़ी को गाँव के कच्चे रस्ते से भगाने को कोशिश की, जिसके बाद काफी पीछा करने के बाद गौ क्रांति टीम प्रदीप डागर, गौरव रेवाड़ी टीम, भोकल पटौदी टीम मानेसर टीम मोनू मानेसर, पलवल शैलेंद्र हिंदू टीम सभी ने मिलकर गाड़ी को पकड़ा और भागते हुए एक गौ तस्कर को भी काबू कर लिया. जिसके अन्य साथ मौके से भाग निकले। जिस मामले में गौ भक्तों ने पुलिस को सूचना दी। पकड़ी गई गाडी को चेक किया गया तो उसके10 गौ वंशों को ठूंस–ठूंस कर भरा हुआ था। जिन्हें गाडी से निकालकर धारूहेड़ा नंदीशाला में भेज दिया गया। वहीँ पकडे गए गौ तस्कर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर काबू कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी 22 वर्षीय तारीफ तावडू का रहने वाला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पकड़े गए आरोपी तारीफ़ को आज अदालत में पेश क्र पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Saturday, 6 November 2021

विद्यार्थी को महान नागरिक बनाने में शिक्षा का अहम योगदान : डॉ बनवारी लाल


- कोसली सिथत विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह में सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल और कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
कोसली,6 नवंबर(नवीन शर्मा) हरियाणा के सहकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री डॉ  बनवारी लाल  ने कहा कि एक विद्यार्थी को महान नागरिक बनाने में माता पिता के बाद शिक्षक वर्ग का अहम योगदान होता है, शिक्षकों को चाहिए कि वो विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा देकर संस्कारवान बनाए। डॉ बनवारी लाल शनिवार को कोसली सिथत विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने उपरान्त अपना संबोधन दे रहे थे। इससे पहले मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल और कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को उनके प्रयासों के लिए हर स्तर पर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इससे उनके भीतर आत्मविश्वास और बेहतर प्रदर्शन करने की भावना का संचार होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मानव को एक अच्छा इंसान बनाती है। शिक्षा में ज्ञान, उचित आचरण और तकनीकी दक्षता, शिक्षण और विद्या प्राप्ति आदि समाविष्ट होता है। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में अग्रसर है। सरकार की सोच है  युवा पीढ़ी को रोजगार परक शिक्षा देकर  उनका चहुँमुखी विकास किया जाए। आज हर क्षेत्र में हमारे विद्यार्थी आगे हैं,यह सब सरकार की विकास आधारित नीतियों का परिणाम है।

मुख्य अतिथि  डा बनवारी लाल ने आईआईटी मेंस 2020 में चयनित विद्यार्थी अंजलि गर्ग और प्रथम गर्ग तथा नीट 2021 परीक्षा में अग्रणी रहने पर पायल सिंगला और रमन शर्मा  सहित सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि बड़े गौरव की बात है कि अध्यापकों ने इस ग्रामीण क्षेत्र में होनहार छात्रों को तराशा,जिसके चलते विद्यार्थियों ने परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपना गोल फिक्स करे और अपनी पढ़ाई करते रहे, एक ना एक दिन मंजिल जरूर मिलेगी। सभी छात्र अपने अध्यापकों का आदर करे और उनके दिखाए मार्ग दर्शन से कामयाबी हासिल करे।
 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान किया। उन्होंने छात्र छात्राओं को प्रेरणादायक संदेश देकर उनका उत्साह वर्धन भी किया और कहा कि युवाओं के लिए संदेश है कि परीक्षा बेशक मुश्किल है, किंतु सफलता मिलने तक हौंसला न छोडें। केवल घंटों पढ़ने पर फोकस करने की बजाय आत्मसंतुष्ट होने तक पढ़ें। अपनी क्षमता को पहचाने और फिर लक्ष्य स्थापित कर उसे पाने के लिए दृढ निश्चय के साथ कडा परिश्रम करें। उन्होंने कहा कि  विद्यार्थी ओवरबर्डन होकर तनाव न लें, अपितु कमियों से सीखकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि विवेकानंद स्कूल के चार विद्यार्थियों ने आईआईटी मेन्स 2020 और नीट 2021 परीक्षाओं में अग्रिणी रहकर संस्थान का नाम रोशन किया है, जोकि हम सबके लिए गर्व और गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि चारों विद्यार्थी आज से ही समाज हित में काम करने लेकर जाएं।
 विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के निदेशक देवेन्द्र शर्मा ने सभी मुख्य मेहमानों का स्वागत करते हुए संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल,कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान दिया।
 इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मा हुकम चंद यादव,राष्ट्रपति अवॉर्डी वयोवृद्ध छाजूराम, समाजसेवी सुभाष गर्ग, उदय भान,भाजपा नाहड़ मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह बहाला, बसंत लोहिया, मदन लाल,डा मनीष शर्मा , रोहतास कुमार, देवेन्द्र शर्मा,प्रशांत एडवोकेट,तहसीलदार कोसली जितेंद्र कुमार,मा रमेश यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Friday, 5 November 2021

चाकू से हमला कर युवक की हत्या के मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर लिया

चाकू से हमला कर युवक की हत्या के मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर लिया
रेवाड़ी, 5 नवम्बर (नवीन शर्मा)
थाना शहर अंतर्गत गोकल गेट चौकी पुलिस ने चाकू से हमला कर युवक की हत्या करने के मामले मे कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रेवाड़ी के नई बस्ती निवासी यश उर्फ नन्नु के रूप मे हुई है।
रामअवतार सैनी निवासी मोहल्ला बल्लुवाडा ने पुलिस मे शिकायत दी थी कि उसका बेटा अमित बारा हजारी स्थित चाट भंडार पर काम करता था। बीते बुधवार की रात को अमित दुकान से मिठाई का डब्बा घर पर रखकर हमे ये कह कर गया था कि मैं दुकान का सामान रखवाकर आऊँगा। पूरी रात निकाल गई, लेकिन वह वापस घर नही लोटा। सुबह पता चला कि अमित के साथ कुछ लड़को ने मारपीट की तथा चाकू से भी वार किए और मौके से फरार हो गए। इसके बाद अमित को अस्पताल मे भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पिता की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने मामले मे संलिप्त एक आरोपी यश उर्फ नन्नु पुत्र अशोक कुमार निवासी नई बस्ती रेवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत मे पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।