Sunday, 20 December 2020

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 55 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 55 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

रेवाड़ी, 20 दिसम्बर(नवीन शर्मा) सीनियर सिटीजन क्लब सेक्टर-4 रेवाडी द्वारा रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ एसडीएम रविन्द्र यादव ने किया तथा रक्तदाताओं को बैज लगाकर प्रोत्साहित किया। शिविर में 55 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया।
एसडीएम रविन्द्र यादव ने सभी रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा के लिए रक्तदान का बहुत बड़ा महत्व है। इसलिए सभी को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संकटकाल में रक्तदान शिविर लगाकर बहुत ही नेक कार्य किया है, जिससे रक्त की कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी और लोगों की जाने बचाई जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में रक्तदान की बहुत महत्वता है। हम सभी स्वस्थ व्यक्तियों को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए ताकि रक्त की वजह से हम किसी की जिंदगी बचा सकें।

इस अवसर पर एसडीएम रविन्द्र यादव ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर डीआरओ विजय यादव, ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ नीतू धनखड़, डॉ अजय यादव, रेडक्रास से सतीश कुमार भी उपस्थित रहें।

गोपाल देव चौक पर झुग्गी झोपड़ियो में सदभावना कार्यक्रम के तहत मनाया गया बच्चे का जन्मदिन व सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिये रखा कार्यक्रम

रेवाड़ी 20 दिसंबर(नवीन शर्मा) मिशन ऑफ एजुकेशन की तरफ से गोपालदेव चौक रेवाड़ी के पास स्लम बस्ती (झुग्गी झोपड़ियो) में जाकर सद्भावना कार्यक्रम किया , कार्यक्रम में मिशन ऑफ एजुकेशन की सदस्या हिना यादव निवासी उत्तम नगर रेवाड़ी ने अपने पुत्र आयन यादव का दूसरा जन्म दिन मनाया इसी प्रकार पिछले वर्ष भाड़ावास रोड़ स्थित झुग्गिओ में पहला जन्म दिन मनाया था, आज बच्चे के पिता दीपक यादव, दादा अनूप कुमार, दादी गिना देवी, चाचा राहुल, चाची रजनी देवी, मामा गौरव, पुनम मौसी, कार्तिक भाई भी कार्यक्रम में सम्मलित रहे और बच्चे के हाथों केक कटवाया, साथ ही प्रत्येक झुग्गिओ वासियो को एक एक कम्बल वितरण किया व अल्पाहार दिया !
झुग्गिओ में रहने वाले परिवारों ने कैलाश चंद एड्वोकेट से अपने परिवारों के आधार, राशन कार्ड, वोटिंग कार्ड, व अन्य दस्तावेज बनवाने के लिये सहयोग की अपील की कैलाश चंद एड्वोकेट ने अस्वाशन दिया कि सरकार से उनके दस्तावेजो के लिये मांग करेंगे ओर कहा की गरीबी दूर करने का सिर्फ एक ही उपाय है कि वे अपने बच्चो को शिक्षित करे, जिसके लिये उन्होंने मुहिम चलाई हुई है, की प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिले, शिक्षा ही सभी समस्याओं का समाधान है जैसे बेरोजगारी, बेईमानी, भ्रस्टाचार, गरीबी इन सभी को सिर्फ शिक्षा से ही खत्म किया जा सकता है, उन्होंने अस्वाशन दिया कि जैसे ही स्कूल खुलेंगे वे उनके बच्चो का स्कूलो में दाखिला करवाएंगे ओर पहचान के दस्तावेज भी बनवाएंगे, उन्होंने बताया कि उनके नजदीक दूसरी झुग्गियाँ जो सड़क के दूसरी तरफ है उन झुग्गियों वालो के बच्चो के दाखिले स्कूलो में 3 वर्ष पहले करवाये थे उनके बच्चे स्कूल जा रहे ह वैसे ही इन झुग्गिओ के बच्चे भी स्कूल भेजे जाएंगे, झुग्गिओ में ही साय काल प्रत्येक दिन इवनिंग स्कूल भी चलाया जाता रहा है, व अन्य सरकारी योजनाओं के भी उन झुग्गिओ वाले लोगो को योजनाओ से जोड़ा था अब इन झुग्गिओ वासियो को भी योजनाओ से जोड़ा जाएगा, झुग्गिओ में ही बैंक  वालो को बुला कर एकाउंट खुलवाए थे वैसे ही इनके भी एकाउंट खुलवाए जाएंगे आज के जागरूकता कार्यक्रम में संस्था की सदस्य रूचिका नागपाल, एड्वोकेट सीमा गोकलगढ़ हरिओम सैनी व अन्य सदस्य शामिल रहे और जन्म मनाने आये बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Saturday, 19 December 2020

नप रेवाड़ी व नपा धारूहेड़ा के चुनाव हेतु पीओ व एपीओ को दी जाएगी ट्रेनिंग : डीसी


--21 दिसंबर को केएलपी कालेज में दो चरणों में होगा ट्रेनिंग का आयोजन
रेवाड़ी, 19 दिसंबर(नवीन शर्मा)उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि नप रेवाड़ी व नपा धारूहेड़ा के 27 दिसंबर को होने वाले आम चुनाव के लिए नियुक्त किए जाने वाले पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों की ट्रेनिंग 21 दिसंबर को केएलपी कालेज रेवाड़ी में आयोजित की जाएगी।
डीसी ने बताया कि यह ट्रेनिंग दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण की ट्रेनिंग प्रात: 9 बजे तथा द्वितीय चरण की ट्रेनिंग बाद दोपहर दो बजे होगी। उन्होंने बताया कि जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की डयूटी पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों के रूप में लगाई गई है वे अपने निर्धारित समय अनुसार प्रशिक्षण में भाग लेना सुनिश्चित करें ताकि उन्हें मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिला निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों को निर्देश दिए कि वे चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता की पूरी तरह से पालना करना सुनश्चित करें। उन्होंने कहा कि संपत्ति विरूपण एक्ट के साथ-साथ अन्य आदेशों की भी पालना की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान प्रयोग किए जाने वाले वाहनों, लाऊड स्पीकर इत्यादि की अधिकृत अधिकारी से पूर्व अनुमति लेकर ही प्रयोग किया जाए।

अपराधी को हथियार उपलब्ध करवाने के मामले मे एक अन्य आरोपी गिरफ्तार

अपराधी को हथियार उपलब्ध करवाने के मामले मे एक अन्य आरोपी गिरफ्तार 


रेवाड़ी 19 दिसंबर(नवीन शर्मा) थाना शहर रेवाडी पुलिस ने अपराधी को हथियार उपलब्ध  करवाने के मामले मे एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव मुसेपुर निवासी मामन के रूप में हुई। उक्त मामले मे कुल 4 आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके है।  जांचकर्ता ने बताया कि शहर के मोहल्ला बलभद्र सराय निवासी मन्नू सैनी को हत्या व गैंगरेप के एक मामले में उम्रकैद की सजा मिली हुई है। आरोपी अगस्त माह में पैरोल पर आया था और 10 सितंबर को उसकी पैराल अवधि समाप्त हो रही थी। पुलिस द्वारा आरोपी के पैरोल पर आते ही उसकी लगातार निगरानी रखी जा रही थी। मन्नू सैनी शहर में वारदातों को अंजाम देने वाला था, जिसके लिए मन्नू सैनी ने हथियार जुटाए थे लेकिन वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने कुशल मार्गदर्शन में काम करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने उसके पास से दो देशी पिस्टल, एक कट्‌टा, एक रिवाल्वर व चार कारतूस बरामद किए थे। आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के बाद जब पुलिस ने उससे  हथियारों के बारे में पूछताछ की तो हथियार उपलब्ध करवाने मे अन्य नाम सामने आए थे। तब पुलिस टीम  ने कार्यवाही करते हुए हथियार सप्लाई करने वाले गौरव, मलखान उर्फ प्रदीप व अबुल सम्मी को पहले ही गिरफतार कर लिया था। पुलिस ने आगामी कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को मामले मे संलिप्त पांचवा आरोपी मामन पुत्र फतेह उर्फ फत्ती निवासी मुशेपुर थाना कामा जिला भरतपुर को गिरफ्तार करके अदालत से 2 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।    

Monday, 16 November 2020

राष्ट्रीय पत्रकार दिवस पर पौधरोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश


निष्पक्ष पत्रकारिता करें आज के युवा पत्रकार: प्रधान
रेवाड़ी(नवीन शर्मा)
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर इलेक्ट्रॉनिक एंड सोशल मीडिया एसोसिएशन द्वारा आज अंत्योदय केंद्र स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान महेन्द्र  भारती द्वारा की गई, जिसमे आज के दौर पत्रकारों और पत्रकारिता के सामने पेश आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार और प्रशासन से सही दिशा में रचनात्मक प्रयास किये जाने की मांग उठाई गई। 
इस मौके पर प्रधान भारती ने सरकार से पत्रकारों का उत्पीड़न बंद किये जाने और मीडिया में काम करने वाले सभी साथियों को समुचित मान-सम्मान और सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की पुरजोर मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में पत्रकारों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी, भारतीय पत्रकार गौरी लंकेश और उत्तरी आयरलैंड की पत्रकार लायरा मक्की की हत्याओं ने एक बार फिर प्रेस की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। दुनियाभर में पत्रकारों और प्रेस को उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। अगर कोई मीडिया संस्थान सरकार की मर्जी से नहीं चलता तो उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता है। मीडिया संगठनों को बंद करने तक के लिए मजबूर किया जाता है।
पत्रकारों के साथ मारपीट की जाती है और उन्हें धमकियां तक दी जाती हैं। यही ऐसी चीजें हैं जो अभिव्यक्ति की आजादी में बाधाएं हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ये दिन मनाया जाता है। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार महावीर सिंह निनानिया ने कहा कि हर दौर में पत्रकारों और पत्रकारिता के सामने चुनौती रही हैं मगर बदलते वक्त के साथ इनका रूप बदल गया है। उन्होंने पत्रकारों को अपनी एकता बनाने के लिए संगठित होने का मूल मंत्र दिया। वरिष्ठ पत्रकार हंसराज वर्मा ने कहा कि समाज में पत्रकारों और पत्रकारिता के सिद्धांतों की रक्षा और लोकतंत्र के रक्षक पत्रकारों को अपने सम्मान को कायम रखने के लिए खुद को समाज में आदर्श के तौर पर स्थापित करना होगा। वरिष्ठ पत्रकार राम कुमार यादव ने कहा कि समाज में पत्रकारों को खुद एकजुट होकर चापलूसी की आदत छोड़नी होगी तभी हम आने वाली पीढ़ी और पत्रकारों के सम्मान को बरकरार रख सकेंगे। 
इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार महावीर निनानिया, रामकुमार यादव, हंसराज वर्मा,धनेश विधार्थी, आर के भगत, पंकज कुमार, राजेश शर्मा, चंद्रशेखर व नवीन शर्मा सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद थे।

Saturday, 17 October 2020

इनेलो के जिला प्रधान डॉ राजपाल के परिवार को एक और डॉ की सौगात


रेवाड़ी 17 अक्टूबर(नवीन शर्मा) गाँव आशियाकी पांचोर के लक्ष्य यादव हाल निवासी सनसिटी, रेवाड़ी के लक्ष्य यादव ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा (नीट) में 720 में से 630 अंक लेकर सफलता प्राप्त की ।गौरतलब है कि लक्ष्य के बड़े भाई व बहन एमबीबीएस कर चुके है। इस सफलता से एक ओर जहाँ गाँव मे खुशी की लहर है वही परिवार जन भी अपने होनहार की सफलता से गदगद  हैं। आपको बता दें कि लक्ष्य इनेलो जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव के पुत्र है। एक ही परिवार में इतने डॉ होना गाँव व इलाके के लिए बड़ी उपलब्धि है।

Wednesday, 30 September 2020

कोविड पॉजिटिव व क्वारंटाइन परिवारों के लिए पंचनद देगी निःशुल्क भोजन:- केशव चौधरी


ऑर्डर कर होम डिलीवरी सेवा का लाभ उठा सकता है पीड़ित परिवार...
रेवाड़ी, 30 सितंबर(नवीन शर्मा)
सामाजिक सरोकार के तहत कोविड पॉजिटिव या होम क्वारंटाइन परिवार को शुद्ध सात्विक भोजन किसी भी घर तक सुबह 1.00 बजे एवं शाम 7.00 बजे तक पहुंचाने का जिम्मा पंचनद जिलाध्यक्ष केशव चौधरी द्वारा लिया गया है। 
उन्होंने लोगों को एक अपील के माध्यम से कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी परिवार जो इस बीमारी से ग्रस्त हो एवं घर के सदस्य खाना बनाने में असमर्थ हो तो हमें सूचित करें, ताकि उनको इस सेवा कार्य का पूर्णतः लाभ प्राप्त हो। ताकि किसी जरूरतमंद मरीज के परिजन को कोई कष्ट न हो और हमारी सेवा एवं सभी की शुभकामना से मरीज शीघ्र स्वास्थ्य लाभ ले सके। इस सेवा के लिए उन्होंने भोजन बुकिंग के लिए सुबह का समय 10 बजे व
शाम के भोजन के लिए दोपहर 3 बजे तकरखा गया है। पंचनद जिलाध्यक्ष केशव चौधरी ने कोविड पीड़ित लोगों की सेवा के लिए अपना मोबाइल नंबर 9812366554 व पंचनद समिति के सदस्य अंकित मान का मोबाइल नंबर 9306353273 भी जारी किया गया है।