Wednesday, 17 November 2021

पुलिस टीम पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ी 17 नवंबर(नवीन शर्मा) गो-तस्करी करने और पुलिस पर फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला करने के मामले में सीआइए धारूहेड़ा ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला नूंह के गांव गुवारका निवासी साद्दिक उर्फ अरशद के रूप में हुई है। पुलिस एक आरोपी को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।

 जांच कर्ता ने बताया कि 13 अगस्त की रात को सीआइए रेवाड़ी को सूचना मिली कि एक गाड़ी स्कार्पियो मे मेवाती गैंग है जो चोरी, लुट, गऊकशी की रेवाडी क्षेत्र मे वारदात कर सकते है जो तावडू से धारूहेड़ा होते हुए रेवाडी जाएंगे। सीआइए रेवाड़ी, साउथ रेंज आइजी की टीम ने मसानी के निकट नाकाबंदी कर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया था, लेकिन चालक ने नाकाबंदी तोड़ थी और गाड़ी में बैठे आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायिरंग कर दी थी।  धारूहेड़ा NH-8 फलाईओवर के पास पहुंचा तो स्कार्पियो चालक ने अपनी गाड़ी को फैक्ट्री एरिया की तरफ मोड़ दिया वा BSNL एक्सचैंच के पास पहुंचकर गाड़ी को वापिस हाईवे का तरफ घुमा दिया जिसको आगे-पिछे गाड़ी लगाकर रूकवाने का प्रयास किया तो दोबारा से पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी थी। बदमाश गुरुग्राम की ओर फरार हो गए थे। पुलिस की टीमें ने आरोपियो कि गाड़ी को घेर लिया तो वह गाड़ी को छोड़ कर भाग गए थे। धारूहेडा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने और आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने एक आरोपित नइम को अगस्त माह में गिरफ्तार किया था। मंगलवार को पुलिस ने दूसरे आरोपी साद्दिक उर्फ अरशद को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम, मानेसर, बिलासपुर, तावडू व महेंदरगढ़ में भी गौतस्करी के कई मामले दर्ज हैं।

Monday, 15 November 2021

रेवाड़ी की कंपनी के साथ 38.90 लाख की ठगी

हॉलैंड में बैठे बदमाश ने चीनी कंपनी के साथ हुई डील को आधार बनाकर अंजाम दी वारदात
रेवाड़ी 16 नवम्बर(नवीन शर्मा)
हरियाणा के रेवाड़ी जिले की कंपनी के साथ हालैंड में बैठे साइबर ठगों ने 38 लाख 90 हजार की धोखाधड़ी कर ली। कंपनी को फर्जी ईमेल आईडी और फर्जी बैंक का अकाउंट नंबर भेज ठगी की गई। रेवाड़ी की कंपनी ने चीन की एक कंपनी से डील की थी। इसी को ढाल बनाकर वारदात अंजाम दी गई। रेवाड़ी साइबर थाना पुलिस ने कंपनी चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर की शिकायत पर केस दर्ज करके हालैंड स्थित जिस ING बैंक के खाते में रकम ट्रांसफर कराई गई उसको फ्रीज करा दिया है| मिली जानकारी के अनुसार बावल IMT स्थित वैलरेक्स टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के CO राजीव गुप्ता ने बताया कि उनकी कंपनी ऑयल फील्ड उत्पाद बनाती है। सितंबर 2021 में उनकी कंपनी की चीन की एक कंपनी से डील हुई थी।  डील की कुल राशि 6 लाख 18 हजार 750 यूएस डॉलर थी। अक्टूबर में उनकी कंपनी ने चीन की कंपनी के बैंक अकाउंट में बुकिंग अमाउंट के तौर पर 10 हजार यूएस डॉलर ट्रांसफर किए थे दूसरी किस्त के रूप में 51 हजार 875 यूएस डॉलर (38लाख 90 हजार 625)दिए जाने थे चीन की कंपनी से उनकी ईमेल के जरिए बातचीत चल रही थी।

फर्जी ईमेल और अकाउंट के जरिए ठगी
25 अक्टूबर को उनकी कंपनी को चीन की कंपनी कि तरफ से एक ईमेल आई जिसमें बताया गया कि पुराने बैंक अकाउंट में कुछ दिक्कत हो गई है। ई-मेल में दूसरी किस्त जमा कराने के लिए नया बैंक अकाउंट नंबर दिया गया इसी अकाउंट में रुपए जमा कराने के लिए कहा गया था कंपनी की तरफ से 2 नवंबर को 51 हजार 875 यूएस डॉलर 38लाख 90 हजार 625 रुपए बताए गए। नए अकाउंट नंबर में जमा कराए गए ।लेकिन यह राशि डील करने वाली चीन की कंपनी के अकाउंट में नहीं पहुंची।

जांच में ठगी का पता चला

जांच की तो पता चला कि चीन की कंपनी के नाम से फर्जी ईमेल भेजी गई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच के में सामने आया कि ING बैंक हालैंड किए खाते में धोखाधड़ी करके राशि जमा कराई गई है । साउथ रेंज रेवाड़ी साइबर थाना पुलिस ने बैंक को ईमेल भेजकर अकाउंट को फ्रिज करवाया है। साथ ही पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच भी शुरू कर दी है

रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन आउटस्टैंडिंग क्लब के सर्वोच्च अवार्ड से सम्मानित


रेवाड़ी, 15 नवम्बर(नवीन शर्मा)
रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन आउटस्टैंडिंग क्लब के सर्वोच्च अवार्ड से सम्मानित रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3011 की तरफ से दिल्ली में सभी 120 रोटरी क्लब के लिए समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 120 क्लबों को 2019-20 के उल्लेखनीय कार्यों के लिए रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन को आउटस्टैंडिंग क्लब अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो कि रोटरी द्रारा दिया जाने वाला सर्वोच्च अवार्ड है। इसके अलावा प्रधान अरुण गुप्ता को सर्वोच्च आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट अवॉर्ड, जेपी चौहान को इलीट सचिव, डॉ नवीन अदलखा को आउटस्टैंडिंग डिस्ट्रिक्ट मेंबर वार्ड प्रदीप नरूला को इलीट डिस्ट्रिक्ट मेंबर से नवाजा गया तथा रवि गुप्ता को आउटस्टैंडिंग अस्सिस्टेंट गवर्नर अवार्ड से नवाजा गया।
विदित हो कि रोटरी क्लब 2019 में अरुण गुप्ता के नेतृत्व में 2000 से ज्यादा ब्लड यूनिट, कलेक्ट की, विकलांग बच्चों के लिए रोटरी वोकेशनल सेंटर की शुरुआत की थी। इसके अलावा कोरोना काल में जिला प्रशासन के सहयोग से मास्क, सेनिटीज़र तथा भोजन वितरण किया गया। तत्कालीन गवर्नर सुरेश भसीन ने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।
रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन के तत्कालीन प्रधान अरुण गुप्ता ने सभी साथियों का आभार प्रकट करते हुए यह वार्ड क्लब को समर्पित किया और यह विश्वास दिलाया कि यह क्लब समाज सेवा के हर कार्य में तत्पर रहेगा और इस तरह से आगे बढ़ता रहेगा।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुरेंद्र राव, हरीश अरोड़ा, हरीश मेंदीरत्ता, नरेंद्र गुगनानी, एडवोकेट सचिन मलिक, डॉ पवन गुप्ता, राजकुमार यादव, ज्योति अदलखा, सुषमा गुप्ता, संगीता गुप्ता, अनिल यादव, अतुल बत्रा, रूचि चौहान ने प्रधान तथा सचिव को अपनी तरफ से मुबारकबाद दी।

5 दिसंबर को दौड़ेगी रेवाड़ी//बीएमजी एलिगेंट सिटी से शुरू होगी चौथी रेवाड़ी हाफ मैराथन

-5 दिसंबर को दौड़ेगी रेवाड़ी
-माइल्ज़ टू एजुकेट संस्था द्वारा चौथी बार किया जा रहा है हाफ मैराथन का आयोजन
-बीएमजी एलिगेंट सिटी से शुरू होकर कसौला चौक से वापिस एलिगेंट सिटी पर होगा समापन
रेवाड़ी, 15 नवम्बर(नवीन शर्मा)
माइल्ज़ टू एजुकेट संस्था द्वारा पाँच दिसंबर को रेवाड़ी में हाफ़ मेरॉथान का आयोजन किया जाएगा, जिसमें करीब 5 हजार लोग भाग लेंगे।
रेवाड़ी के बीएमजी माल में आयोजित प्रेसवार्ता में संस्था के प्रधान सतीश शर्मा ने बताया कि बीएमजी एलीगेंट सिटी से शुरू होने वाली इस मेरॉथान को 3 श्रेणियों में रखा गया है, जिनमें 5 किलोमीटर, 10.5 किलोमीटर, और 21 किलोमीटर की दौड़ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मैराथन को सफल बनाने के लिए संस्था द्वारा स्वास्थ्य व सुरक्षा समेत तमाम तरह के प्रबंध किए जा रहे हैं।साथ ही कोरोना के सभी नियमों का बखूबी पालन किया जाएगा ।इस मैराथन का थीम आज़ादी का अमृत महोत्सव रखा गया है।
संस्था के सचिव सचिन शर्मा ने बताया कि माइल्ज़ टू एजुकेट संस्था रेवाड़ी के उन गरीब बच्चों की पढ़ाई लिखाई का सारा खर्चा उठाती है, जो ग़रीबी के कारण पढ़ नहीं पाते है। इस संस्था के दो स्कूल पालहावास व बावल में सुचारु रूप से चल रहे है। इसके अलावा संस्था मीरपुर स्थित एक स्कूल को भी वित्तिय मदद देती है ताकि उस स्कूल के जरूरतमंद बच्चे भी शिक्षा ग्रहण कर सके।गौरतलब है कि संस्था द्वारा 250 से अधिक बच्चे रेवाड़ी के विभिन्न स्कूलों में पढ़ रहे है, जिसका सारा खर्चा यह संस्था उठाती है।इस मैराथन का उद्देश्य उन जरूरतमंद बच्चों के लिए पैसा जुटाना है।
इस महाअभियान को सफल बनाने में बी.एम.जी ऐलेगंट सिटी, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, अर्बन किंग होटल, अप्सरा रेस्टोरेंट, जे.बी टेलर, दीपक शर्मा फ़ोटोग्राफ़ी, वेदांता हॉस्पिटल रेवाड़ी, सेंटर फॉर साईट रेवाड़ी ऐवम जीन्यस हेल्थ क्लब का अति विशेष योगदान रहेगा।
बी ऐम जी ग्रूप के चेयरमेन रवि गुप्ता ने बताया की बीएमजी ग्रूप सदा से समाजिक कार्यों में जुटा रहता है उन्होंने रेवाड़ी वासियों से अपील की वो आगे आए और अपना और अपने नज़दीकी लोगों का रेजिस्ट्रेशन इस मेरॉथान में करवायें ताकि संस्था द्वारा समाज की भलाई के लिए शुरू किए गए इस महाअभियान में सहयोग हो सके। होली चाइल्ड स्कूल के चेयरमैन  श्री अनिरुद्ध सचदेवा एवं सभी प्रायोजकों ने रेवाड़ी वासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर इस मेरॉथान में भाग लेने के लिए आव्हान किया।

134 ए के अंतर्गत कक्षा 2 से 12वीं तक ऑनलाइन आवेदन 24 नवंबर तक


-नियम 134 ए के अंतर्गत 24 नवम्बर तक ऑनलाईन करें आवेदन : डीसी
- कक्षा 2 से 12वीं तक दाखिले हेतु 24 नवंबर तक खुला ऑनलाईन लिंक
रेवाड़ी 15 नवंबर(नवीन शर्मा)
डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि हरियाणा मौलिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेशों के अनुसार नियम 134 ए के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2021-22 में कक्षा 2 से 12वीं तक आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बीपीएल परिवारों के छात्रों के दाखिले हेतु ऑनलाईन प्रक्रिया पोर्टल https://134a-hr.in/ पर शुरू कर दी गई है, जोकि 24 नवम्बर 2021 तक सुचारू रूप से चालू रहेगी। पात्र विद्यार्थी इस योजना के अतंर्गत लाभ उठाने के लिए मौलिक शिक्षा निदेशालय के ओर से ऑनलाईन प्रक्रिया के लिंक पर जाकर आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में सम्पर्क करें।

बाल भवन में 17 नवम्बर तक लगी डिजिटल प्रदर्शनी//आमजन भी कर सकते अवलोकन

-हरियाणा के गौरवमयी इतिहास सहित प्रदेश की प्रगति का झरोखा है डिजिटल प्रदर्शनी : डॉ. बनवारी लाल 
- सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने डीसी यशेन्द्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में किया डिजिटल प्रदर्शनी का शुभारंभ 

 रेवाड़ी, 15 नवंबर(नवीन शर्मा)
हरियाणा सरकार में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि युवा शक्ति को अपने गौरवमय इतिहास का ज्ञान करवाने के साथ ही विकासात्मक पहलुओं की जानकारी देने में डिजिटल प्रदर्शनी पथ प्रदर्शक के रूप में है। जिलावासी इस प्रदर्शनी के माध्यम से हरियाणा का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान सहित विकासात्मक जानकारी हासिल कर सकेंगे। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल सोमवार को रेवाड़ी शहर के बाल भवन ऑडिटोरियम में सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी अमृत महोत्सव के तहत लगाई गई तीन दिवसीय डिजिटल प्रदर्शनी का शुभारंभ कर रहे थे। प्रदर्शनी के शुभारम्भ अवसर पर डीसी यशेन्द्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। सहकारिता मंत्री व डीसी ने डिजिटल प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विभाग की कार्यशैली की सराहना की। सहकारिता मंत्री व अन्य अधिकारियों ने सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा की मैगजीन हरियाणा संवाद व हरियाणा रिव्यू का भी अवलोकन किया।
 *स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा का योगदान अतुलनीय : सहकारिता मंत्री* 
सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि हरियाणा का इतिहास और हरियाणा की प्रगति के अहम झरोखों को देखने का एक सुनहरी अवसर डिजिटल प्रदर्शनी में है। इस प्रदर्शनी में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान से सम्बन्धित इतिहास को जाने का अवसर भी मिला है। इस प्रकार की प्रदर्शनी का लगातार आयोजन किया जाना जरुरी है, क्योंकि युवा पीढ़ी को प्रदेश के इतिहास को जानने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को लेकर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान को दर्शाती प्रदर्शनी एक प्रेरणादायक माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में हरियाणा का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को अभिलेखों व तस्वीरों के माध्यम से दिखाने का प्रयास किया गया है। इतना ही नहीं प्रदर्शनी में हरियाणा के विकास की तस्वीर को भी दिखाया गया है। इस प्रदर्शनी से लोगों को हरियाणा के सुनहरी इतिहास को देखने का मौका मिल रहा है।
 गौरवमयी इतिहास का मंच है प्रदर्शनी : डीसी
डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा कि सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की तरफ से लगाए गए पैनल पर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इस प्रदर्शनी से हरियाणा के इतिहास और 1966 से लेकर 2021 तक हरियाणा प्रदेश द्वारा शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, कृषि, उद्योग सहित अन्य क्षेत्रों में किए गए विकास को आंकड़ों सहित दर्शाया गया है। प्रदर्शनी में शिक्षा विभाग के स्काउटस एंड गाईडस के बच्चों द्वारा कल्चरल हेरिटेज ऑफ हरियाणा की स्टाल भी लगाई गई है। यह प्रदर्शनी आमजन के लिए हरियाणा के इतिहास को जानने का एक सशक्त माध्यम बन रही है। यह प्रदर्शनी अपने आप में एक ज्ञानवर्धक मंच साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी से युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के बारे में जानने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आमजन के लिए प्रदत्त सेवाओं का भी उल्लेख किया गया है। 
 *17 नवम्बर तक चलेगी प्रदर्शनी : डीआईपीआरओ* 
डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने विभाग की ओर से सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, डीसी यशेन्द्र सिंह सहित अन्य अतिथिगण का स्वागत करते हुए कहा कि सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डा. अमित अग्रवाल के आदेशानुसार प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा के योगदान को जन जन पहुंचाने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में विकासात्मक स्वरूप को दर्शाते पैनल स्थापित किए गए हैं। इस प्रदर्शनी के जरिए हरियाणा के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान के बारे में अनोखी जानकारी मिली है। इस प्रदर्शनी में राजा राव तुलाराम के योगदान, झज्जर के अंतिम नवाब अब्दुर्रहमान खां सहित नेता जी सुभाष चंद्र बोस के योगदान, भिवानी का इतिहास, पलवल में महात्मा गांधी की गिरफ्तारी सहित अन्य एतिहासिक पहलुओं को तस्वीरों के माध्यम से देखने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि यह प्रदर्शनी रेवाड़ी बाल भवन में 17 नवम्बर तक जारी रहेगी। प्रदर्शनी के दूसरे दिन न्यायिक अधिकारियों सहित जिलावासियों द्वारा अवलोकन किया जाएगा। शहर के आम नागरिकों के साथ-साथ विभागीय कर्मचारी और अधिकारियों ने बारीकी से अवलोकन किया। सभी लोगों को हरियाणा के इतिहास को जानने का अवसर मिला है।

 विद्यार्थियों सहित अन्य अधिकारियों ने किया अवलोकन
जजपा जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर सभ्रवाल, टेकचंद सैनी, एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, सीटीएम रोहित कुमार, डीडीपीओ एच पी बंसल, डीईईओ कपिल पूनिया, सूचना, जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक एस.के.जोशी, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, डीसीडब्लूओ वीरेंद्र यादव, सीएमओ डा. कृष्ण कुमार, डिप्टी सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार, एआईपीआरओ रेवाड़ी सुरेश कुमार गुप्ता व डॉ .ज्योत्स्ना, पूनम, प्रदीप, सहित विभिन्न शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों व शहरवासियों ने डिजिटल प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसपर्क अधिकारी कार्यालय से लेखाकार मनोज कुमार, आईसीए रेवाड़ी हितेष, आईसीए कोसली विक्रम, लिपिक रेवाड़ी प्रदीप कुमार गोयल व चंद्रेश सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
----------

शादी से लौट रहे परिवार की कार नहर में गिरी


रेवाड़ी 15 नवंबर(नवीन शर्मा)
हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के 4 लोगों के साथ हादसा हो गया। उनकी वैगनआर कार अचानक नहर में गिर गई ।शीशा टूटने की वजह से बच्ची तो सकुशल बाहर निकल गई लेकिन अन्य लोग डूब गए जिसमें एक महिला की डेड बॉडी पानी से निकाली गई है ।जबकि दो लोगों की तलाश अभी भी जारी है। गोताखोर व प्रशासन की टीम नहर में दोनों की तलाश कर रही है ।मिली जानकारी के अनुसार रेवाड़ी जिले के गांव रामगढ़ निवासी परिवार के 4 लोग किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था देर रात करीब ढाई बजे वापस लौटते समय उनके वैगनआर कार झाडोली के समीप नहर में अचानक गिर गई बच्ची को उसके पिता ने शीशा तोड़ कर कार से बाहर निकाल दिया।
बच्ची नहर पर लगे पंप के सहारे बाहर निकली और मेन रोड पर आकर आने जाने वाले वाहनों को रुकवा कर हादसे की जानकारी दी।
 रात में ही एसडीएम व डीएसपी व पुलिस के जवान मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया उसके बाद नहर में तलाशी के दौरान महिला की डेड बॉडी मिल गई लेकिन बाप बेटे की तलाश की जा रही है।आसपास के गोताखोरों को बुलाकर प्रशासन ने नहर में उतारा।यह हादसा कैसे और किस कारण हुआ इसका भी पता नहीं चल पाया है