Thursday, 24 September 2020

कल रेवाड़ी में जिला स्तर पर मनाया जाएगा ताऊ देवीलाल का 107वां जन्मदिवस

दिनाँक 24 सितम्बर 2020(नवीन शर्मा) पूर्व उपप्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा ताऊ देवीलाल का 107 वॉ जन्मदिन  शुक्रवार 25 सितंबर 2020 को प्रातः 10 बजे  जिला कार्यालय ,बी 6 बी सनसिटी रेवाड़ी में जिला स्तर पर मनाया जाएगा । उक्त जानकारी देते हुए इनेलो प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवन्त डहीनवाल ने बताया ताऊ देवीलाल की जयंती पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसमे विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी उपस्थित रहेँगे। इसके बाद इनेलो पार्टी पदाधिकारियों द्वारा बीजेपी सरकार द्वारा लाये किसान विरोधी तीन नए बिलों के विरोध में रेवाड़ी  जिले किसान संगठनो के  आन्दोलन में पहुँचकर उनको समर्थन करेँगे व अन्नदाता की आवाज को मजबूती देने व सरकार द्वारा लाये किसान विरोधी  बिलो को लेकर विरोध प्रदर्शन में सभी किसानो के साथ रहेंगे।इनेलो प्रवक्ता ने बताया कि इन अध्यादेश मे किसानों की फसल की सुरक्षा रूपी एमएसपी का नही होना सरकार की नियत पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही हैं ओर किसानों को भर्मित कर उन के साथ बड़ा धोखा किया जा रहा है इसके साथ ही बीजेपी सरकार काला बाजारी को बढ़ावा दे रही जिसका खामियाजा किसानों के साथ साथ निकट भविष्य ने आमजनता को महंगाई के रूप में भुगतना पड़ेगा।वही सरकार एमएसपी पर  कुछ रुपये बढ़ाकर किसानों के आंदोलन को दबाना चाहती है जबकि पिछले एक साल में डीजल, खाद, मजदूरी सहित हर चीज का भाव बढ़ा हुआ है इसलिए फसलों का थोड़ा सा दाम बढ़ाना केवल छलावा है ।

पॉलिथीन हटाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत छात्रा नंदिनी ने बांटे कपड़े के थैले

पॉलिथीन हटाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत छात्रा नंदिनी ने बांटे कपड़े के थैले
रेवाड़ी, 24 सितंबर(नवीन शर्मा) पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने के लिए प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा लोगों को समय-समय पर अभियान चलाकर जागरूक किया जाता है, ताकि पॉलीथिन के इस्तेमाल पर रोक लगाई जाए। रेवाड़ी के विकास नगर निवासी 12वीं की छात्रा नंदिनी व उसके छोटे भाई हर्ष द्वारा पिछले तीन वर्षों से पॉलीथिन का इस्तेमाल ना करने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए कपड़े से बने थैलों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। पॉलिथीन हटाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत भाई-बहन की इस जोड़ी द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक इसके प्रति जागरूकता चलाया गया है। इस अभियान की शुआत उन्होंने 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रेवाड़ी की पंजाबी मार्केट से की थी और आज शहीदी स्मारक पर पहुंच लोगों को कपड़े से बने थैले बांटे गए। 
छात्रा नंदिनी ने बताया कि नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जिन्होंने स्वच्छता पर जोर दिया है। इस लिए हमने पीएम के जन्मदिन से गांधी जयंती तक पॉलीथिन हटाओ के लिए अभियान चलाया गया है ताकि लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा सकें। पॉलिथीन हटाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत आज नाईवाली चौक स्थित राव तुलाराम पार्क में बने स्मारक पर जाकर वहां उपस्थित लोगों को कपड़े से बने थैले भेंट किए गए। छात्रा नंदिनी ने लोगों को जागरुक करते हुए बताया कि पॉलीथिन को हटाने के लिए कपड़े से बने थैलों का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको बता दें कि सीएम मनोहरलाल खट्टर भी अपने साथ इन छात्रों की फ़ोटो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर चुके गई। इतना ही कपड़े के थैलों का इस्तेमाल करने के लिए लोगों को जागरूक करने पर जिला उपायुक्त यशेन्द्र सिंह भी दोनों बच्चों के घर जाकर इनकी पीठ थपथपा चुके है।

Wednesday, 23 September 2020

बुधवार को 58 कोविड पॉजिटिव हुए ठीक, 51 नए पॉजिटिव मिले


रेवाड़ी, 23 सितंबर(नवीन शर्मा) जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 64426 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 5186 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 4692 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 28 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 466 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 58288 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 952 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिलाभर में 17 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 466 एक्टिव केस हैं, इनमें 33 विभिन्न अस्पतालों में व 36 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 397 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को जिले से संबंधित 51 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 20 रेवाड़ी शहर, 16 धारूहेड़ा, 7 बावल, 4 कोसली तथा एक-एक केस संगवाड़ी, भाड़ावास, जलियवास व आसलवास  से संबंधित हैं। बुधवार को जिले से संबंधित 58 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 14 रेवाड़ी शहर, 16 धारूहेड़ा, 9 बावल, 8 सहारनवास, 3 भूडला, 2 जांट, तथा एक-एक केस कालूवास, मनेठी, नया गांव, खडगवास , लिसाना व शहबाजपुर खालसा से संबंधित हैं। 
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे। 
इन नंबरों पर लें मदद 
  जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।
....................

इनेलो पार्टी के पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर अमर शहीद राव तुलाराम को दी श्रदांजलि

रेवाड़ी 23 सितंबर(नवीन शर्मा)इनेलो पार्टी पदाधिकारियों ने आज 𝟏𝟖𝟓𝟕 के  स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजो के विरुद्ध आवाज बुलंद करने वाले अमर शहीद राव तुलाराम जी को उनके बलिदान दिवस पर प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवन्त डहीनवाल, महिला प्रधान कमला शर्मा, वरिष्ठ इनेलो नेता जगदीश प्रसाद डहीनवाल, इनेलो नेता राजेश शर्मा बिठवाना, एडवोकेट विजय यादव आदि उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कहा की हमे हमेशा इन शहीदों के पदचिन्हों  पर चलते हुए उनसे आगे बढ़ने की  प्रेरणा लेनी चाहिए । इनेलो पार्टी ने हमेशा शहीदों का सम्मान किया  है क्योंकि उनके दम पर ही आज हम खुली हवा में आज़ादी की सास  ले रहे हैं।  उनके त्याग व बलिदान को हमेशा सर्वोच्च स्थान देकर आने  पीढ़ियों को भी इनके बारे बताना चाहिए ताकि हमारे साथ वो भी उनके पदचिन्हों पर चलकर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने के लिए सैदेव  तत्पर रहे।

शहीद हमारे लिए हमेशा प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे:-ओमप्रकाश यादव


रेवाड़ी 23 सितंबर(नवीन शर्मा)समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने भी रेवाड़ी में पहुंचकर शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन करते हुए कहा कि शहीद हमारे लिए हमेशा प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा, एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, पूर्व मंत्री जसवंत सिंह, सुनील यादव, पूर्व संयुक्त निदेशक एसके जोशी, पूर्व कर्मचारी चयन के सदस्य प्रो. हंसराज, राघवेन्द्र सिंह, राव इन्द्रजीत सिंह के निजी सचिव रवि यादव, पार्षद मुकेश जाहिदपुर, अहीर कालेज के प्राचार्य इन्द्रजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भी शहीदों को अपनी श्रद्घांजलि अर्पित की।

सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की


रेवाड़ी 23 सितंबर(नवीन शर्मा) बनवारी लाल ने कहा कि शहीद किसी एक जाति विशेष के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए प्ररेणा स्त्रोत हैं। हमें इनकी कुर्बानियों एवं बलिदानों से प्रेरणा लेते हुए देश सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वीर शहीद हमारे लिए सदैव प्ररेणा स्त्रोत हैं तथा हमें उनके द्वारा बताए गए पद चिन्हों पर चलते हुए देश प्रेम व भाईचारे की परम्परा को कायम रखना चाहिए। 
सहकारिता मंत्री ने कहा कि मैं देश के ऐसे ज्ञात व अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उन्हें नमन् करता हूं, जिनकी कुर्बानी की बदौलत आज हम आजादी की खुली हवा में सुख की सांस ले रहे हैं।

हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने की श्रद्घांजलि अर्पित


--वीर शहीद सदैव हमारे लिए प्रेरणा स्त्रोत : राव इन्द्रजीत सिंह
रेवाड़ी 23 सितंबर(नवीन शर्मा) शहीद किसी एक जाति विशेष के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए प्ररेणा स्त्रोत हैं। हमें इनकी कुर्बानियों एवं बलिदानों से प्रेरणा लेते हुए देश सेवा करनी चाहिए।
केन्द्रीय योजना, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने रेवाडी में आज हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर व राव तुलाराम पार्क में स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। 
राव इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि वीर शहीद हमारे लिए सदैव प्ररेणा स्त्रोत हैं तथा हमें उनके द्वारा बताए गए पद चिन्हों पर चलते हुए देश प्रेम व भाईचारे की परम्परा को कायम रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का फक्र है कि उनकी रगों में भी शहीदों का खून दौड़ रहा है। 
उन्होंने कहा कि हरियाणा प्राचीन समय से ही योद्धाओं, देशभक्तों और रणबांकुरों की धरती रही है। हरियाणा का इतिहास शहीदों एवं वीरों की शौर्य और वीरता से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि हम इस प्रदेश की सैन्य परम्परा पर नजर डालें तो पता चलता है कि आजादी से पहले के युद्धों के अतिरिक्त देश की आजादी के बाद 1962, 1965 व 1971 के युद्धों में इस छोटे से प्रदेश के वीरों की वीरता की कहानी अवर्णनीय है तथा मैं देश के ऐसे ज्ञात व अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उन्हें नमन् करता हूं, जिनकी कुर्बानी की बदौलत आज हम आजादी की खुली हवा में सुख की सांस ले रहे हैं।
सन 1857 की पहली जंग ए आजादी में योगदान के लिए क्रांति के महानायक के रूप में रेवाड़ी के राव तुलाराम को आज भी अदब से याद किया जाता है। राव तुलाराम को अहीरवाल की वीरभूमि पर अंग्रेजों की ताकतवर सेना से मुकाबला करने के साहस के कारण ही सन 1857 क्रांति का महानायक माना गया है। 

राव तुलाराम ने देश के लिए लड़े गए 1857 के पहले स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान दिया था, जिसको लेकर हरियाणा के लोग 23 सितम्बर का दिन शहीदी दिवस के रूप में मनाते है और हरियाणा के साथ साथ रेवाड़ी के लोग अपने आप पर गर्व महसूस करते है कि वह ऐसी धरती पर जन्में है जिस धरती से प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लेने वाले राव तुलाराम ने भाग लिया था। 
राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि  पिछले 6 महीने से कोविड-19 का प्रकोप चल रहा है, आमतौर शहीदी दिवस पर 23 सितंबर को कुछ ना कुछ कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं इस बार कोविड प्रकोप चलने से हम कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं कर रहे हैं क्योंकि हम नहीं चाहते कि कोई भी कोरोना से संक्रमित हो। आज शहीदी दिवस है हिंदुस्तान जब से आजादी की लड़ाई लड़ रहा है तबसे 1962 1965 1971, 1857 व रेजांगला सहित चीन बॉर्डर पर जो विवाद हुआ जिसमें हमारे 20 जवान शहीद हुए उन्हें भी हम आज अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। 
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कृषि बिल अध्यादेश  को लेकर कुछ लोग किसानों को गुमराह कर रहे हैं जिसके चलते हरियाणा में आंदोलन चल रहा है लेकिन जो भी अध्यादेश जारी किया है उस से किसानों को लाभ होगा हम अपने स्तर पर किसानों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं कि किसी भी तौर पर एमएसपी को खत्म नहीं किया जाएगा, जो लोग गलतफहमी का शिकार हो रहे हैं उन्हें भी जल्द ही समझा दिया जाएगा।