Tuesday, 22 September 2020

मंगलवार को 67 कोविड पॉजिटिव हुए ठीक, 65 नए पॉजिटिव मिले

रेवाड़ी, 22 सितंबर(नवीन शर्मा) जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 63397 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 5135 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 4634 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 27 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 474 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 57504 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 758 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिलाभर में 17 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 474 एक्टिव केस हैं, इनमें 33 विभिन्न अस्पतालों में व 36 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 405 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को जिले से संबंधित 65 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 31 रेवाड़ी शहर, 10 धारूहेड़ा, 8 बावल, 6 कोसली तथा एक-एक केस भडंगी, डहीना, कहाड़ी, नंगली परसापुर, रामपुरा, शाहपुर, बांबड़, मलेशियावास, सुधराना व भटसाना से संबंधित हैं। मंगलवार को जिले से संबंधित 67 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 33 रेवाड़ी शहर, 11 धारूहेड़ा, 4 बावल, 3 सुठाना, 2-2 जखाला, कोसली व हालूहेड़ा तथा एक-एक केस आसलवास, भैरमपुर, बास बिटौडी, जैतड़ावास, जलियावास, लिसाना, किशनगढ़, बालावास धारन, नांधा व फिदेड़ी से संबंधित हैं। 
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे। 
इन नंबरों पर लें मदद 
  जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।
....................

Monday, 21 September 2020

एम्स निर्माण के लिए माजरा गांव के लोगों ने डीसी से की मुलाकात

--पोर्टल पर आई हुई जमीन के जो पैच बचे है व खाते की जमीन की बाधा  उनको भी करवाएं दूर: डीसी
रेवाड़ी, 21 सितंबर(नवीन शर्मा)डीसी यशेन्द्र सिंह ने कहा है कि  एम्स के लिए जो पोर्टल पर जमीन अपलोड हुई है, उस जमीन के बीच में कुछ पैच रह गए है, उन पैचों को दूर कराने के लिए प्रयास करें ताकि प्रोजैक्ट को शीघ्र अमली जामा पहनाया जा सकें।
डीसी यशेन्द्र सिंह सोमवार को माजरा गांव  के सदस्यों के साथ बैठक कर रहे थे। अब तक पोर्टल पर जो जमीन अपलोड हो चुकी है तथा बीच में जो जमीन बच गई है और  बीच में जो कुछ पैच जमीन के बचे है, इन पैच को जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास करें।  उन्होंने कहा कि एम्स निर्माण के लिए जमीन का इक्ट्ठा होना जरूरी है। डीसी ने कहा कि इस क्षेत्र के लिए बड़े गौरव की बात होगी कि आपके क्षेत्र में विश्वस्तरीय चिकित्सा संस्थान बनने जा रहा है। एम्स बनने से आप सभी को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिलेगी। बड़ा मैडिकल संस्थान बनने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलेगा।
इस अवसर पर एडीसी राहुल हुड्डा, एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, सीटीएम संजीव कुमार, माजरा गांव के सरपंच देशराज, यशु प्रधान, जितेन्द्र यादव,पंच अभय सिंह, दयाराम, रोहताश, सुरेश, मंजीत ठेकेदार, विपिन, राजवीर, जितेंद्र सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहें।

आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के समक्ष ऑनलाइन रखी अपनी मांगे

रेवाड़ी, 21 सितंबर(नवीन शर्मा)आशा कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा संबंधित ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर की जिला सचिव संतोष यादव व प्रधान राजबाला ने कोरोना प्रोटोकॉल की पालना करते हुए व्हटासप्प पर ऑनलाइन कोरोना संक्रमण में अपनी सेवाएं देने वाले डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी जान की बाज़ी लगा गए उनको आज श्रद्धाजलि दी गई। इसके साथ ही आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार से अपील की है वह 24 घण्टे अपनी सेवाएं दें रही है। ऐसे में जब रात्रि के समय किसी बहन को डिलीवरी के लिए जाना होता है तो वह आशा कार्यकर्ता अपना फर्ज निभाते हुए उसे जिम्मेवारी के साथ निभाती है।  आशा कार्यकर्ताओं की इसी लग्न और निष्ठा के चलते गर्भवती महिलाओं में मृत्यु दर में काफ़ी कमी आई है।  लेकिन सरकार द्वारा बार-बार मांग करने पर भी उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जा रहा है जबकि वह कम वेतन में ज्यादा काम कर रही हैं। इन कार्यकर्ताओं को जो मामूली राशि बतौर भत्ते दी जाती है वह भी समय पर नही मिलती। आशा कार्यकर्ताओं ने आज ऑनलाइन माध्यम से मांग की है कि उन्हें जो बता दिया जा रहा है वह समय से उनके खाते में डाल दिया जाए ताकि उन्हें घर घर चलाने में कोई परेशानी ना उठानी पड़े।  सरकार से अपनी मांगे व्हाट्सएप पर ऑनलाइन रखते समय विद्या देवी, मीना देवी, निर्मला देवी, विजयलक्ष्मी, मीना कुमारी, गीता, ज्योति, कुसुम, पवित्रा व सुनीता उपस्थित थी। 

कांग्रेस के झूठ के पैर नहीं, फसल खरीद शुरू होते ही सच सामने आएगा: वंदना पोपली

-धरने पर बैठी कांग्रेस ने किसानो को क्यों नहीं बताया की 2019 के अपने घोषणा पत्र में अपने ही वायदे का विरोध किस राजनीती के तहत कर रही है

-भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मीडिया पेनलिस्ट वंदना पोपली ने किसानो को गुमराह करने के लिए कांग्रेस पर झूठ फ़ैलाने का आरोप लगाया

रेवाड़ी 21 सितंबर(नवीन शर्मा)कृषि विधेयक किसानों के लिए वो खुशखबरी है जिसका वे बरसों से इंतजार कर रहे थे. मोदी  सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए, उन्हें मजबूती प्रदान करने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. देश के किसान को अपने अनाज को कहीं भी बेचने की आजादी होगी. कृषि विधेयक के मुताबिक किसानों को अपनी पसंद के बाजार में उत्पाद बेचने की छूट मिलेगी. किसानो के सामने विकल्प खुल गए है की वे अपनी उपज सरकार को एमएसपी पर भी बेच सकते है और खुली मंडियों में भी बेच सकते है जहाँ उनको दाम अच्छे मिले वहीँ पर  अपनी उपज बेचे सरकार ने मंडी व्यवस्था बंद नहीं की है पर किसानो के हाथ खोल दिए है चाहे वो अपने बाग़ के बाहर रख कर फल बेचे चाहे कंपनी को बेचे या फिर सरकार को बेचे जो संघटन और पार्टिया विरोध कर रहे है वो केवल इसमें राजनीती कर रहे है एक बात जो बहुत जोर देकर विरोध में कही जा रही है कि कंपनियाँ फसल पकने के बाद किसान को कम दाम देने के लिए बाध्य करेंगी और इस तरह किसान का शोषण होगा वह पूर्णतया कांग्रेस द्वारा फैलाया झूठ है क्योंकि फसल का क्या भाव होगा, ये सब पहले से ही लिखित रूप में होगा। कम्पनी और किसानो में जमीन को लेकर कोई करार नहीं होगा  

वंदना पोपली ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसान को फसल बेचना सिखा दिया है भाजपा सरकार की किसान हितैषी नीतियों के कारण आज हर फसल का उचित मूल्य किसान को मिल रहा है। किसान की फसल के दाने दाने की पूरी खरीदारी हो रही है किसान को उसके खाते में पैसे मिल रहे हैं।आगे चलकर खेती किसान के लिए फ़ायदे  का सौदा बनेगी किसान हितैषी सरकार ने किसानो के लिए नए रास्ते खोल दिए है किसानो को कृषि उत्पादों का सही मूल्य बिक्री के तीन दिनों के भीतर मिलेगा 

लेकिन ये बात सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस को सहन नहीं हो रही तभी वो आरोप लगा रहे है कि इससे एमएसपी खत्म होगा। लेकिन किसी ने भी ये नहीं बताया कि कैसे खत्म होगा? इसलिए उनके कहे में सच कम और राजनीतिक अंध विरोध ज्यादा है। अब यह तो किसानों को तय करना है कि वह अपनी फसल सरकार को बेचता है या व्यापारी या कंपनी को। जब मंडी व्यवस्था जारी रहेगी तो एम एस पी का सवाल भी बेमानी लगता है, क्योंकि मंडी व्यवस्था में एमएसपी ऐसे ही लागू रहेगा तथा एम एस पी के निर्धारण की प्रक्रिया ऐसे ही लागु रहेगी। कांग्रेस का झूठ ज्यादा लम्बा नहीं चलेगा खरीद शुरू होते ही सच सामने आएगा और कांग्रेस के पास कहने को कुछ भी नहीं होगा। आज भी कांग्रेसियो को जवाब देना चाहिए की अपने घोषणा पत्र में दिए गए वायदे का विरोध किस राजनीती के अंतर्गत  कर रहे है। कांग्रेसी खुद तो झूठ बोलते है तथा अपने घोषणा पत्र को झूठा ठहराकर अपनी सच्चाई जनता को दिखा रहे है।

 कांग्रेस 2004 से 2014 तक लगातार 10 साल सत्ता में रही। उनकी UPA सरकार ने एक भी ऐसा पक्का और स्थायी इंतजाम नहीं किया जिससे किसानों की हालत में जरा सा सुधार होता। नब्बे के दशक के उत्तरार्द्ध में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भारत को सलाह दी थी कि उसे कृषि पर लोगों की निर्भरता को कम करके उन्हें मजदूर के रूप में शहरों में ले आना चाहिए। कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के इस एजेंडे को पूरा करने के लिए कोई कसर नही छोड़ी। आईएमएफ की मंशा साफ है कि कृषि पर सब्सिडी बंद करो, किसानों को इतना हताश करो कि वे खेती छोड़ कर मजदूर बन जाएं।लेकिन मोदी सरकार ने बार बार अपनी मंशा बताई है की वो 2024 तक किसानो के आय को दोगुना करना चाहती है उसी को लेकर तमाम प्रयास किये जा रहे है लेकिन विपक्षी दलों द्वारा खासकर कांग्रेस द्वारा किसानों को भरमाया जा रहा है कि  कंपनियाँ किसानों को बढ़िया कीमत देने से मुकर जाएँगी। जबकि कृषि विधेयक में साफ है कि सभी कमिटमेंट (समझौते) लिखित रूप में होंगे। जिसका उद्देश्य यह है कि किसान अपने कृषि उत्पादों को स्पॉन्सर्स को आसानी से बेच सकें।

सोमवार को कोविड पॉजिटिव के 66 नए मामलें आये सामने ,40 हुए ठीक

रेवाड़ी, 21 सितंबर(नवीन शर्मा) जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 62413 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 5070 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 4567 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 26 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 477 एञ्चिटव केस रह गए हैं तथा 56938 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 405 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिलाभर में 17 नागरिक ञ्चवारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 477 एञ्चिटव केस हैं, इनमें 32 विभिन्न अस्पतालों में व 34 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 411 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को जिले से संबंधित 66 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 35 रेवाड़ी शहर, 7 बावल, 6 धारूहेड़ा तथा एक-एक केस जलियावास, बोडियाकमालपुर, गज्जीवास, घीसा की ढाणी, फिदेड़ी, झाबुआ, झाल, कमालपुर, खडग़वास, खरखड़ा, नैनसुखपुरा, रोहडाई, शहबाजपुर इस्तमुरार, टींट, रसगन, गुरावड़ा, लिसान व नाहड़ से संबंधित हैं। सोमवार को जिले से संबंधित 40 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 10 रेवाड़ी शहर, 7 धारूहेड़ा, 5 बावल, 2-2 बोलनी व हालूहेड़ा तथा एक-एक केस आसियाकी, भैरमपुर, बधराना, गढ़ी, गुठाना, जलियावास, हांसाका, जैतड़ावास, नांधा, कोसली, मनेठी, नैचाना, लिसान व टांकडी से संबंधित हैं। 
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे। 
इन नंबरों पर लें मदद 
  जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।
....................

Sunday, 20 September 2020

रविवार को कोविड पॉजिटिव के 67 नए मामलें आये सामनें, 83 हुए ठीक

रेवाड़ी, 20 सितंबर(नवीन शर्मा) जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 62050 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 5004 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 4527 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 26 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 451 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 56488 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 558 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिलाभर में 17 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 451 एक्टिव केस हैं, इनमें 26 विभिन्न अस्पतालों में व 44 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 381 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को जिले से संबंधित 67 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 24 रेवाड़ी शहर,9 धारूहेड़ा,  7 बावल, 3 रोहड़ाई  2-2 नाहड़, सहारनवास व गढ़ी तथा एक-एक असदपुर, बालावास अहीर, ढोकी, हजारीवास, जाटूसाना, कालूवास, खिजुरी,  लाखनोर, मोहदीनपुर, सांझरवास, सुमाखेड़ा, टांकडी, कसौला, खरखड़ा, खटावाली, मीरपुर, राजगढ़ व रामगढ़ से संबंधित हैं। रविवार को जिले से संबंधित 83 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 41 रेवाड़ी शहर, 17 धारूहेड़ा, 7 बावल, 2-2 गुमिना, खरखड़ा, बासदुधा, गुरावड़ा, नाहड़,  भाड़ावास व सुठानी, तथा एक-एक मोहदीनपुर, डुंगरवास, टांकडी व आसियाकी से संबंधित हैं।
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।
इन नंबरों पर लें मदद
  जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।
....................

Saturday, 19 September 2020

शनिवार को कोविड पॉजिटिव के 73 नए मामलें आये सामने तो वहीं 102 हुए ठीक

रेवाड़ी, 19 सितंबर(नवीन शर्मा)जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 61003 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 4937 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 4444 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 26 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 467 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 55449 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 617 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिलाभर में 17 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 467 एक्टिव केस हैं, इनमें 27 विभिन्न अस्पतालों में व 44 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 396 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को जिले से संबंधित 73 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 33 रेवाड़ी शहर,11 धारूहेड़ा,  8 बावल, 3-3 सहारनवास व करनावास, 2-2 नाहड़, गढ़ी, जलालपुर, जैरावत, भाड़ावास तथा एक-एक  ठोठवाल, मीरपुर, जैतड़ावास, कालूवास व कमालपुर से संबंधित हैं। शनिवार को जिले से संबंधित 103 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 48 रेवाड़ी शहर, 26 धारूहेड़ा, 15 बावल, 4 रामपुरा, 2 कोसली तथा एक-एक बेरली खुर्द, भाड़ावास, जाट, कोनसीवास, पिथनवास, तुर्कियावास व खड़गवास से संबंधित हैं।