Saturday, 2 May 2020

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी सहित चार आरोपी गिरफ्तार

-वारदात के कुछ घण्टो के भीतर ही पुलिस ने आरोपियो को किया गिरफ्तार
रेवाड़ी 2 मई (नवीन शर्मा)शहर से एक नाबालिग का अपहरण कर पास के ही एक गांव में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी सहित चार आरोपियों को मॉडल टाउन थाना पुलिस ने कुछ घण्टो के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म की इस वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी भी नाबिलग है। आरोपी को ज्युनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया वहाँ से उसे बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया गया है। वही इस वारदात में सहयोग करने वाले तीनो आरोपियों को शनिवार कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी अनुसार नाबालिग के पिता ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी बेटी घर के बाहर घूम रही थी। इसी दौरान बाइक पर आए दो युवक उसे उठाकर ले गए और फिर पास के ही गांव में बने कोठरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबिलग के पिता की शिकायत पर पुलिस ने ना केवल मामला दर्ज किया बल्कि वारदात के चंद घण्टो के भीतर ही चारो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

सीआईए धारूहेड़ा ने की बड़ी कार्यवाही, नशा बेचने वाले व जुआरियों पर कसा शिकंजा

-चार जुआरियों को काबू कर एक लाख तीन हजार के करीब नकदी की बरामद
-अलग-2 जगह से करीब तीन किलोग्राम गांजा सहित दो आरोपियो को किया गिरफ्तार
रेवाड़ी 2 मई (नवीन शर्मा)गत दिवस धारूहेड़ा के नंदरामपुर बास से सीआईए धारूहेड़ा की टीम ने चार आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नंदरामपुर बास निवासी अजय, दयानंद, अरविंद कुमार व राजस्थान के खुशखेड़ा निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 1हजार तीन सौ रुपए की नकदी भी बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ धारूहेड़ा थाना पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। गत दिवस सीआईए धारूहेड़ा को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नंदरामपुर बास में जुआ खेल रहे है। सूचना के बाद सीआईए टीम ने मौके पर रेड की तथा आरोपियों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए काबू कर लिया। मौके से ताश के पत्ते व एक लाख एक हजार तीन सौ रुपए की नकदी भी बरामद की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई के लिये धारूहेड़ा थाना पुलिस के हवाले किया गया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। 
दूसरी ओर गत दिवस ही सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने ही अलग-2 जगहो पर कार्रवाई करते हुये नशा बेचते हुए दो लोगो को काबू किया है। टीम ने आरोपियो के पास से दो किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपियो की पहचान गरीब नगर धारूहेड़ा निवासी कृष्ण उर्फ काली व बाम्बड़ निवासी सोनू के रूप में हुई है। दोनों आरोपियो के खिलाफ संबंधित थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी देते हुये सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी कबूल सिंह ने बताया कि गत दिवस सूचना मिली थी कि गांव बाम्बड़ निवासी सोनू गांजा पत्ती बेचने का काम करता है। सूचना के बाद गांव में रेड की तथा आरोपी सोनू को रंगे हाथों गांजा बेचते हुए काबू किया गया है। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2 किलो 440 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी को कसौला थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। कसौला थाना पुलसि ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ धारूहेड़ा सीआईए की टीम ने ही वाल्मिकी बस्ती धारूहेड़ा में कार्रवाई करते हुए गरीब नगर निवासी कृष्ण उर्फ काली को 360 ग्राम गांजा के साथ काबू किया गया है। सीआईए धारूहेड़ा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारूहेड़ा थाना पुलिस में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू की है।

लॉकडाउन: फिलहाल तीन मई तक पहले जैसी स्थिति, आगे सरकार के आदेशानुसार तय होगी नई गाइडलाइन : जिलाधीश

-घबराएं नहीं, लॉकडाउन के नियमों की पालना करें, सोशल डिस्टेंसिग बनाए रखें और कोरोना से सुरक्षित रहें- बोले जिलाधीश यशेन्द्र सिंह
रेवाड़ी, 2 मई (नवीन शर्मा)जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार ने लॉकडाउन की अवधि तीन मई से आगे दो सप्ताह यानि 17 मई 2020 तक बढ़ा दी है। जिला में लॉकडाउन के दौरान फिलहाल तीन मई तक पहले से जारी की गई गाइडलाइन की सभी को अनुपालना करनी होगी। जिलाधीश ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई गई है स्वाभाविक है कि नई गाइडलाइन प्रशासन के लिए आएंगी। इसलिए केंद्र व राज्य सरकार से प्राप्त होने वाले विस्तृत रूप से दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला में तीन मई के बाद नई गाडइलाइन जारी की जाएगी।  नई गाइडलाइन बनने तक जनहित में जिला में यथास्थिति बनी रहेगी। सभी जिलावासियों से सहयोग की अपेक्षा है।
जिलाधीश ने कहा कि कोरोना की रोकथाम व बचाव के लिए अभी तक किए गए उपायों में  जिलावासियों ने अपेक्षा से  अधिक सहयोग व मदद की है। जिसकी बदौलत अभी तक अपना जिला रेवाड़ी कोरोना मुक्त है। जिलाधीश ने कहा कि जिलावासी घबराएं नहीं ,लॉकडाउन की अनुपालना करें, सोशल डिस्टेंसिग बनाए रखें और कोरोना से सुरक्षित रहें।  जिला में किसी भी आवश्यक वस्तु , खादय सामग्री, दवाई, उपचार आदि की कमी नहीं होने दी जाएगी। किसानों की फसल खरीद भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सुगमता से चल रही है। छात्रों को किताबें मुहैया करवाई जा रही हैं। इंमरजेंसी के लिए आमजन को पास जारी किए जा रहे हैं।
जिलाधीश ने कहा कि कोरोना के वायरस की  रोकथाम के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रह हैं। कोरोना के वायरस के सक्रंमण को फैलाव को रोकने के लिए सैंपलिंग की दर बढ़ाई गई है। शनिवार से जो नागरिक ज्यादा समय पब्लिक  के कार्यों से जुड़े हुए हैं तथा ऐसे लोगों व कर्मचारियों जिनमें, सफाई कर्मचारी, पुलिस, आढ़ती आदि शामिल हैं उन सभी की  रेपिड टेस्टिंग भी शुरू करवाई गई है।

रेवाड़ी हैल्थ बुलेटिन 2 मई


अभी तक रेवाड़ी कोरोना से सेफ
रेवाड़ी 2 मई (नवीन शर्मा)ज़िले में अभी तक कोई भी कोरोना का पॉजिटिव केस नहीं है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक कुल  941 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 860 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। बाकि 81 सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिलाभर में 1982 होम क्वारंटीन हैं, जो देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। सभी मैडिकल टीम की निगरानी में हैं।

Friday, 1 May 2020

जानिए लॉकडाउन 3.0//छूट मिली या नही


ट्रेन-प्लेन-मेट्रो रहेगी बंद, मॉल-सिनेमा हॉल भी नहीं खुलेंगे
कोरोना वायरस के बढ़ते संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है. 17 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है. देश में मॉल, सिनेमा हॉल, बस-ट्रेन और प्लेन सुविधाएं बंद रहेंगी.
 01 May 2020(नवीन शर्मा)
17 मई तक जारी रहेगा देश में लॉकडाउन नहीं खोले जा सकेंगे देश में धार्मिक स्थलहोटल और रेस्त्रां पर भी जारी रहेगी पाबंदी
देश में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने लॉकडाउन 14 दिनों के और बढ़ा दिया है. 17 मई तक देशव्यापी लॉकडाउन जारी रहेगा. लॉकडाउन के बावजूद लगातार बढ़ रहे कोविड-19 के मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है.
देश में यातायात की सारी सुविधाएं पहले की तरह ही बंद रहेंगी. ट्रेन और प्लेन सेवाएं नहीं शुरू की जाएंगी. मेट्रो सेवाओं को भी बंद रखा जाएगा. किसी भी तरह के मॉल और सिनेमा हॉल में भीड़ नहीं इकट्ठा होगी, मॉल और सिनेमा हॉल को खोलने की इजाजत नहीं दी गई है.
देश में कुछ सेक्टर ग्रीन जोन में आने के बावजूद भी बंद रहेंगे. हवाई यात्रा, रेल, मेट्रो और राज्य के भीतर परिवहन पर लगी पाबंदी जारी रहेगी. ये पाबंदियां संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए लगाई गई हैं. स्कूल, कॉलेज, संस्थान, हॉस्पिटैलिटी सर्विस, होटल और रेस्त्रां भी बंद रहेंगे.
मोदी सरकार ने दो हफ्ते के लिए बढ़ाया लॉकडाउन, 17 मई तक रहेगा जारी
लोगों के सामूहिक स्थल पर बड़ी संख्या में जुटने पर बैन चालू रहेगा. लोगों को सोशस डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा और सामूहिक आयोजनों से हर हाल में बचना होगा. सरकारी निर्देश के मुताबिक जिम और स्पोर्ट क्लब भी नहीं खोले जा सकेंगे. किसी भी तरह के राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों पर रोक जारी रहेग�

जानिए कब तक के लिए बढ़ा लॉक डाउन//किसको मिलेगी राहत


देश मे 17 तारिक तक के लिए बढ़ा लॉक डाउन
ग्रीन और ऑरेंज जोन वाले क्षेत्रों को दी जाएगी कुछ राहत
रेड जोन वाले क्षेत्रों को कोई राहत नही

रेवाड़ी हैल्थ बुलेटिन 1 मई

अभी तक रेवाड़ी कोरोना से सेफ
रेेवाड़ी 1 मई (नवीन शर्मा) ज़िले में अभी तक कोई भी कोरोना का पॉजिटिव केस नहीं है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 860 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 822 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। बाकि 38 सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिलाभर में 2090 होम क्वारंटीन हैं, जो देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। सभी मैडिकल टीम की निगरानी में हैं।