Monday, 16 August 2021

कन्हैया मित्तल ने बाँधा समां

खाटू वाले श्याम जी कमाल हो गया पर झूमें श्याम प्रेमी
रेवाड़ी 16 अगस्त(नवीन शर्मा)
बाबा श्याम के दरबार में कन्हैया मित्तल ने अपनी मधुर आवाज में ऐसा समां बाँधा कि न सिर्फ पूरा पंडाल बाबा श्याम के भजनों से गूंज उठा बल्कि पंडाल में मौजूद श्याम प्रेमी झूमने पर मजबूर हो गए इतना ही नहीं इस कीर्तन में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल के अलावा गोपाल वर्मा, शिवम अग्रवाल, उमेश सरवन आदि कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां देकर सबको मंत्र मुक्त कर दिया । वही भक्ति गीतों की खूब गंगा बही। श्रोताओं ने भी जमकर भक्ति गीतों पर तालियां बजाई और आनंद उठाया।
हम बात कर रहे हैं रेवाड़ी के सोलाहराही स्थित श्री श्याम मंदिर की जहाँ बीती रात श्री श्याम दीवाना मंडल की ओर से बाबा श्याम के संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेवाड़ी ही नही दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान व मध्य प्रदेश आदि राज्यों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कीर्तन में अनेक राजनीतिक हस्तियों के साथ प्रशासनिक अधिकारीयो ने भी शिरकत की। कीर्तन में "खाटू वाले श्याम जी कमाल हो गया", "पलकों का घर तैयार सांवरे" जैसे भजनों को सुन कर श्याम प्रेमी भाव विभोर हो गए और श्याम भक्तों ने नाच सुनकर अपनी हाजिरी लगाई। कन्हैया मित्तल ने कहा कि श्याम बाबा जन जन के दिल में बसे हैं और यह मेरा सौभाग्य है बाबा के प्रथम भक्त ब्रह्मलीन श्री श्याम बहादुर महाराज की गद्दी पर आने का मुझे अवसर मिला उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी कच्चे बर्तन के समान है उसे कुम्हार जैसे चाहे बना सकता है उसी प्रकार बाबा के भक्ति के माध्यम से युवा पीढ़ी को इस राह पर जोड़ना ही मेरा मुख्य लक्ष्य है।

Wednesday, 4 August 2021

तिलक ब्रिज-सिरसा वाया रेवाड़ी प्रतिदिन व दिल्ली-हिसार स्पेशल ट्रेनों का संचालन

रेवाड़ी 4 अगस्त (नवीन शर्मा)तिलक ब्रिज-सिरसा वाया रेवाड़ी प्रतिदिन व दिल्ली-हिसार स्पेशल ट्रेनों का संचालन
 रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु तिलकब्रिज-सिरसा-तिलकब्रिज (वाया रेवाड़ी) प्रतिदिन दिल्ली-हिसार-दिल्ली प्रतिदिन अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के उपमहाप्रबन्धक (सामान्य)/मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार:- 

1. तिलकब्रिज-सिरसा-तिलकब्रिज (वाया रेवाड़ी) प्रतिदिन

गाडी संख्या 04087, तिलकब्रिज-सिरसा (वाया रेवाड़ी) प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 08.08.21 से आगामी आदेशों तक तिलकब्रिज से 17.15 बजे रवाना होकर अगले दिन मध्यरात्रि 00.50 बजे सिरसा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04088, सिरसा-तिलकब्रिज (वाया रेवाड़ी) प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 
09.08.21 से आगामी आदेशों तक सिरसा से 02.35 बजे रवाना होकर 10.15 बजे तिलकब्रिज पहुॅचेगी। यह रेलसेवा पूर्णतया आरक्षित होगी। 

इस रेलसेवा में वातानुकूलित कुर्सीयान, द्वितीय कुर्सीयान एवं गार्ड डिब्बे होंगे।

2. दिल्ली-हिसार-दिल्ली प्रतिदिन अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा

गाडी संख्या 04089, दिल्ली-हिसार प्रतिदिन अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.08.21 से आगामी आदेशों तक दिल्ली से 17.00 बजे रवाना होकर 22.40 बजे हिसार पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04090, हिसार-दिल्ली प्रतिदिन अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 08.08.21 से आगामी आदेशों तक हिसार से 05.15 बजे रवाना होकर 10.15 बजे दिल्ली पहुॅचेगी। 

इस रेलसेवा में द्वितीय साधारण श्रेणी एवं गार्ड डिब्बे होंगे।

Saturday, 24 July 2021

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड ने किया पंडित योगेंद्र पालीवाल सेवा आर्मी" का विमोचन

 
24 जुलाई(नवीन शर्मा) शनिवार को गुरुग्राम में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने स्व. पंडित योगेंद्र पालीवाल जी (पूर्व  जिलाध्यक्ष, भाजपा रेवाड़ी) की प्रथम पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर पर उनके नाम से संचालित सामाजिक संस्था"पंडित योगेंद्र पालीवाल सेवा आर्मी" का  विमोचन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहां है कि स्वर्गीय पंडित योगेंद्र पालीवाल हमेशा सामाजिक सेवा में अग्रणी रहते थे उन्होंने रेवाड़ी भाजपा जिला अध्यक्ष के पद कार्यरत रहकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम किया। उन्होंने उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर उनको नमन कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर उनके पुत्र पंडित हिमांशु पालीवाल ने कहा कि पिताजी के नाम से संचालित यह संस्था सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर नागरिकों के भलाई के लिए कार्यरत रहेगी । उन्होंने कहा है कि उन्होंने सदैव सामाजिक सरोकार को बढ़ावा दिया उनके आदर्शों को मानकर निरंतर मानव सेवा को अग्रणी रखकर कार्य करना है सामाजिक संस्था के विमोचन अवसर पर भारत पालीवाल ,रेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील राव, साईं सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष रवि बंसल ,प्रदीप गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे |


Monday, 19 July 2021

रेवाड़ी(नवीन शर्मा)-बरसती बारिश में डीसी ने शहर में जलनिकासी की स्थिति का लिया जायजा
-अधिकारियों को मौके पर ही दिए आवश्यक दिशानिर्देश
--शहर के माडल टाउन, नागरिक अस्पताल के समीप जलनिकासी के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लेते हुए डीसी यशेन्द्र सिंह।