Thursday, 17 September 2020

रेवाड़ी कांग्रेस विधायक चिरंजीव रॉव की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

रेवाड़ी 17 सितंबर(नवीन शर्मा)
रेवाड़ी कांग्रेस विधायक चिरंजीव रॉव की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव,
फेसबुक के माध्यम से चिरंजीव ने दी जानकारी,
हल्का बुखार होने पर करवाई थीं कोरोना जाँच,
चिरंजीव ने गत दिनों संपर्क में आये लोगों को जाँच करवाने व स्वयं आईसोलेट होने के लिए की अपील।

CRIME BULLETIN 17 SEPTEMBER 2020

रेेवाड़ी 17 सितंबर (नवीन शर्मा)

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी द्वारा जिला में मजबूत की गई पुलिस की नाकाबंदी,

प्रतिदिन चलाया जाएगा सघन जांच अभियान,

जिला में आपराधिक वारदातों को रोकने तथा आपराधिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अधीक्षक रेवाडी द्वारा सभी प्रबंधक थाना को प्रतिदिन नाकाबंदी कर सघन जांच अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए है. जिला पुलिस द्वारा बीती शाम से जिला में जगह जगह नाकाबंदी कर सघन जांच अभियान की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। बीती शाम नाकाबंदी जांचने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक जोरवाल शहर में निकले और स्वयं सभी नाकों का निरीक्षण किया तथा पुलिस के जवानों को निर्देश दिए।

शहर के सभी प्रमुख चौराहो व ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस द्वारा शाम 5 बजे से रात्री 12 बजे तक नाकाबंदी शुरू की गई है। हर चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। बुधवार से हर चौराहे पर पांच पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। शहर में यदि कोई वारदात होती है तो तुरंत ही चारों ओर से शहर को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा ताकि बदमाश फरार न हो सके। पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने बुधवार की रात को शहर में लगाए गए सभी नाकों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी स्वयं सभी नाकों व उन पर तैनात किए गए पुलिस के जवानों की मॉनिटरिंग करेंगे। लापरवाही बरतने वाले जवानों व अधिकारियों के खिलाफ भी आवश्यक विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस को दे सकते है सूचना

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि कहीं भी कोई आपराधिक गतिविधियां चल रही है या फिर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दे। पुलिस सूचना पर कार्रवाई करेगी। इसके अतिरिक्त पुलिस की टीमें भी जगह-जगह निगरानी रखेगी। आम लोगों की मदद से जिला में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लग सकती है। उन्होंने कहा कि बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांवों में भी ग्राम पंचायते रात के समय ठीकरी पहरा लगवाना सुनिश्चित करें।

 

मिलिट्री इंजीनियरिंग विंग जयपुर में तैनात कर्मचारी द्वारा पाकिस्तान को खुफिया सुचना उपलब्ध करवाने का आरोपी गिरफ्तार:-

सुचना मिली की जिला रेवाडी का रहने वाला एक व्यक्ति जो जयपुर में मिलिट्री इंजीनियरिंग विंग में तैनात है, उसके द्वारा व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से अपने देश की सेना से सम्बन्धित खुफिया रिपोर्ट पडोसी देश पकिस्तान की खुफिया एजेंसी को उपलब्ध करवाई जा रही है। जो इस सुचना पर निरीक्षक आनंद कुमार एसटीएफ गुरुग्राम की एक स्पेशल टीम द्वारा बीती रात्री 10 बजे बस स्टैंड धारूहेड़ा से उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना धारूहेड़ा में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर थाना धारूहेड़ा व सीआइए धारूहेड़ा पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है और टेक्नीकल सहायता और सूत्रों के हवाले से पूछताछ करके जानकारी जुटाने के प्रयास किये जा रहे है। आरोपी का पुलिस रिमांड लेने के बाद अपराध बारे पुरी जानकारी हासिल हो पायेगी।

 

 

 

कंपनी कर्मचारी से फोन छीनने के चार आरोपी गिरफ्तार:-

कसौला थाना पुलिस ने कंपनी से लौट रहे एक कर्मचारी से मोबाइल छीनने की वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान भवाड़ी निवासी विजयपाल, सुंदर व राजेश तथा बावल के गांव जैतपुर निवासी धन सिंह के रूप में हुई है। जांच कर्ता ने बताया कि झारखंड के जिला धनबाउद निासी सिद्धार्थ यहां की एक कंपनी कार्यरत है तथा यहीं पर किराये पर रहता है। 27 जून की रात को सिद्धार्थ कंपनी से छुट्टी होने के बाद पैदल अपने कमरे पर जा रहा था। रास्त में अल्टो कार में सवार युवकों ने फोन करने का बहाना बना कर सिद्धार्थ से मोबाइल ले लिया तथा वहाँ से भाग गए थे। कसौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने बुधवार की शाम को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस कर्मचारियों पर डम्फर चढाने का आरोपी गिरफ्तार:-

पुलिस टीम पर डंपर चढाते हुए  जानलेवा हमला करने के आरोपी को धारूहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान  नूंह निवासी राजू उर्फ रैजूद्दीन है। आरोपी किसी अन्य मामले में भोंडसी जेल में बंद था। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। जांचकर्ता ने बताया कि 11 जनवरी 2013 को धारूहेडा थाना पुलिस दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित साहबी पुल पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। पुलिस टीम ने जयपुर की ओर से आ रहे एक डंपर चालक को रोकने का इशरा किया था, परंतु चालक ने बेरिकेड तोड़ते हुए पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया था। टक्कर से एक पुलिसकर्मी घायल भी हो  गया था। वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने हत्या के प्रयास व सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी किसी अन्य वारदात में शामिल आरोपी रैजूद्दीन भोंडसी जेल में बंद है। पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया।

 

गांजा पत्ती के साथ एक आरोपी गिरफ्तार:-

सीआइए टू धारूहेड़ा ने गांजा लेकर जा रहे एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान धारूहेड़ा के वार्ड नंबर चार की वाल्मीकि बस्ती निवासी राहुल गुप्ता के रूप में हुई है। जांच कर्ता ने बताया कि बुधवार की रात को सीआइए धारूहेडा  की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि उक्त आरोपी थैली में गांजा लेकर बस स्टैंड से सेक्टर छह की ओर जा रहा है। टीम ने जब युवक का पीछा किया तो उसने एक प्लास्टिक थैली को सड़क पर फैंक दिया। पुलिस ने रोकना चाहा, परंतु आरोपी ने भागने का प्रयास किया। सीआइए टीनम ने भाग रहे युवक को काबू कर लिया तथा थैली से 595 ग्राम गांजा बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ सीआइए की शिकायत पर सेक्टर-छह थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों के लिए आंशिक तौर पर स्कूल खोलने के लिए एसओपी जारी, कंटेनमेंट जोनों में नहीं होगी अनुमति

--केवल कंटेनमेंट जोन के बाहर के स्कूल ही खुल सकेंगे, कंटेनमेंट जोन में रहने वाले टीचर, छात्रों को स्कूल जाने की अनुमति नहीं होगी
रेवाड़ी, 17 सितंबर(नवीन शर्मा) केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के छात्रों के लिए वॉलंटरी बेसिस पर आंशिक तौर पर स्कूल दोबारा खोलने के लिए एसओपी जारी की है। इन कक्षाओं के छात्र अपने माता-पिता की मंजूरी से स्कूल जाकर टीचर्स से गाइडेंस ले सकेंगे। माता-पिता/अभिभावक की लिखित मंजूरी जरूरी होगी। स्कूल दोबारा खोलने के लिए अनुमति 21 सितंबर से है। केवल कंटेनमेंट जोन के बाहर के स्कूल ही खुल सकेंगे। कंटेनमेंट जोन्स में रहने वाले टीचर, छात्रों को स्कूल जाने की अनुमति नहीं होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस दौरान कोविड-19 को लेकर पहले से बरती जा रहीं एहतियात के अलावा कुछ अन्य बातों का भी ध्यान रखना होगा।
  आंशिक तौर पर स्कूल दोबारा खोलने के लिए एसओपी में आपस में 6 फीट की दूरी बरकरार रखी जाएं। सीटिंग अरेंजमेंट, क्यू मैनेजमेंट के दौरान, स्टाफ रूम में, रिसेप्शन एरिया, कार्यालय क्षेत्र, मेस, लाइब्रेरी, कैफिटेरिया आदि सभी जगहों पर भी इसका पालन किया जाएं। अनिवार्य रूप से फेस मास्क पहनना होगा, वक्त-वक्त पर हाथ धोना, सैनिटाइजर का इस्तेमाल खांसते-छींकते वक्त मुंह व नाक को ढंकना, यूज्ड टिश्यू की उचित रूप से डिसपोजिंग सभी के द्वारा स्वास्थ्य की सेल्फ मॉनिटरिंग, किसी भी बीमारी के एक भी लक्षण दिखने पर जितनी जल्दी हो सके सूचित किया जाएं, जगह-जगह थूंकने पर पाबंदी होगी, आरोग्य सेतु ऐप इंस्टॉल करने की सलाह दी जा सकती है। स्कूल ऑनलाइन/डिस्टेंस लर्निंग जारी रखेंगे, स्कूल खोलने से पहले टीचिंग/डेमोन्स्ट्रेशंस से जुड़े सभी वर्क एरियाज को सैनिटाइज किया जाएं। ज्यादा छुई जाने वाली जगहों पर खास ध्यान दिया जाएं। क्वारंटीन सेंटर रह चुके स्कूलों को स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप उचित रूप से सैनिटाइज और डीप क्लीन किया जाएं। संबंधित टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ (कुल स्टाफ का अधिकतम 50 फीसदी) को स्कूल बुलाया जा सकता है। कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों के पास क्लासेज फिजिकली या रिमोटली/वर्चुअली अटेंड करने का विकल्प रहेगा। स्कूल प्रशासन द्वारा बायोमेट्रिक अटेंडेंस के बजाय कॉन्टैक्टलेस अटेंडेंस के दूसरे इंतजाम किए जाएं। असेंबली, स्पोट्र्स और ईवेंट को अनुमति नहीं होगी। एसी की सेटिंग 24-30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगी। स्कूलों के जिम में स्वास्थ्य मंत्रालय की पहले जारी हो चुकी गाइडलाइंस का पालन किया जाए। केवल उन्हीं टीचर, कर्मचारी व छात्रों को स्कूल परिसर में अनुमति होगी, जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं हैं। स्कूलों के एंट्री गेट पर सैनिटाइजर डिस्पेंसर और थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य है।
  विद्यालय परिसर के भीतर कमरों या खुली जगहों में बैठने लिए कुर्सियों व डेस्को के बीच 6 फीट की दूरी सुनिश्चित हो। बैठने की व्यवस्था में पर्याप्त शारीरिक दूरी के लिए अलग-अलग समय स्लॉट बनाया जाये। शिक्षण संकाय यह सुनिश्चित करेगा कि वे स्वयं और छात्र पूरे मास्क पहनें तथा छात्र आपस में नोटबुक, पेन / पेंसिल, इरेजऱ, पानी की बोतल आदि जैसी वस्तुओं को साझा नहीं करे। सामान्य क्षेत्रों में गतिविधियां - पुस्तकालय, मेस / कैंटीन, कॉमन रूम, व्यायामशाला आदि में  6 फीट की शारीरिक दूरी बनाए रखे। शिक्षण सामग्री, कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, 70 प्रतिशत अल्कोहल वाइप्स के साथ कीटाणुरहित हों। सभी पीने और हाथ धोने के स्टेशनों, वॉशरूम और लैवेटरों की सफाई अच्छे से सुनिश्चित कि जाये।
  कोविड -19 के मद्देनजर उपरोक्त एसओपी को उपायुक्तों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में शिक्षकों से मार्गदर्शन के आधार पर लागू किया जाएगा। जिले में उपरोक्त मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) 21 सितंबर 2020 से सरकारी और निजी दोनों स्कूलों में लागू होगी। जिले में उपरोक्त एसओपी का कोई भी उल्लंघन करेगा तो आपदा प्रबंधन 2005 के प्रावधानों के तहत दंडनीय होगा। भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत, राष्ट्रीय निर्देशों के अनुसार 1860 और उपायों के उल्लंघन के लिए अपराध और दंड का भागीदार होगा ।

वीरवार को कोविड पॉजिटिव के 51 नए मामलें आये सामनें तो वहीं 81 हुए ठीक


रेवाड़ी, 17 सितंबर(नवीन शर्मा) जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 59062 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 4808 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 4244 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 26 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 538 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 53644 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 610 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिलाभर में 17 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 538 एक्टिव केस हैं, इनमें 37 विभिन्न अस्पतालों में व 42 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 459 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार वीरवार को जिले से संबंधित 51 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 21 रेवाड़ी शहर, 13 धारूहेड़ा, 8 बावल, 3 रालियावास, तथा एक-एक  पाल्हावास, भाड़ावास, चिमनावास, झाबुआ, कमालपुर व खोरी से संबंधित हैं। वीरवार को जिले से संबंधित 81 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 26 रेवाड़ी शहर, 9 धारूहेड़ा, 7-7 बावल व बास, 5 कुंड, 4 साल्हावास, 3 कोसली, 2-2 जलालपुर, मालपुरा, पदैयावास, तथा एक-एक चांदनवास, बनीपुर, बिहारीपुर, भौका, चांदपुर की ढाणी, गोकलपुर, जैतपुर, झाबुआ, खण्डौडा, खरखड़ा, कुहारड़, लालपुर, लोहाना व सहारनवास से संबंधित हैं। 
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे। 
इन नंबरों पर लें मदद 
  जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।
....................

Wednesday, 16 September 2020

इनेलो प्रदेश उपाध्यक्ष को मातृ शोक

रेवाड़ी 16 सितंबर(नवीन शर्मा)
इनेलो प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट सुनील चौधरी जी की माता जी जयंती देवी धर्मपत्नी स्व चौधरी सुरेंद्र सिंह का देहांत हो गया है वो 94 वर्ष की थी उनका अंतिम संस्कार आज दिनाँक 16 सितम्बर को प्रातः 11 बजे गाँव भाड़ावास, में  हलका बावल, जिला रेवाड़ी में सरकारी स्कूल के पास किया गया इनके अंतिम संस्कार में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि, सामाजिक संस्थाओं के लोग व जिला बार के अधिवक्ताओं सहित
 सैकड़ों अन्य लोग शामिल हुए

*एडवोकेट रजवन्त डहीनवाल
*प्रदेश प्रवक्ता इनेलो

ज़िले में बुधवार को कोविड पॉजिटिव के 92 नए मामलें आये सामने, 34 हुए ठीक


रेवाड़ी, 16 सितंबर(नवीन शर्मा) जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 58095 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 4757 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 4163 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 26 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 568 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 52779 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 559 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिलाभर में 17 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 568 एक्टिव केस हैं, इनमें 35 विभिन्न अस्पतालों में व 42 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 491 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को जिले से संबंधित 92 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 31 रेवाड़ी शहर, 30 धारूहेड़ा, 5 बावल, 4 पिथड़ावास, 3 गोल्डन हट, 2-2 भाकली, संगवाड़ी व प्राणपुरा बावल तथा एक-एक भाण्डौर, फतेहपुरी, जलालपुर, जुड्डïी, मालपुरा, नांधा, राजपुरा इस्तमुरार, निमोठ, लाधुवास, मीरपुर, दुल्हेेड़ा कलां, कनुका व खडग़वास से संबंधित हैं। बुधवार को जिले से संबंधित 34 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 7 रेवाड़ी शहर, 6 खरखड़ा, 4 मसानी, 3 कुम्भावास, 2-2 भाड़ावास व बिहारीपुर, तथा एक-एक बावल, बुड़ौली, करनावास, खेड़ा आलमपुर, लिसाना, नांगलिया रणमोख, निगानियावास, गोकलकढ़, गुरावड़ा व उष्मापुर से संबंधित हैं। 
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे। 
इन नंबरों पर लें मदद 
  जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।
....................

तंबाकू व निकोटिन वाले गुटका, पान, मसाला पर एक साल के लिए प्रतिबंध:-डीसी


रेवाड़ी, 16 सितंबर(नवीन शर्मा) तंबाकू व निकोटिन युक्त गुटका व पान-मसाला के निर्माण, भंडारण व बिक्री पर जिला में आगामी एक वर्ष के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। यदि कोई व्यक्ति या व्यापारी इसकी अवहेलना करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
डीसी यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार हरियाणा राज्य में आगामी एक वर्ष के लिए किसी खाद्य उत्पाद में संघटकों के रूप में तंबाकू व निकोटिन वाले पदार्थों जैसे गुटका व पान मसाला के निर्माण, भंडारण व वितरण पर बैन लगाया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत निर्मित खाद्य सुरक्षा एवं मानक नियम, 2011 के विनियम 2.3.4 के अनुसार किसी खाद्य उत्पाद के संघटकों के रूप में तंबाकू, व निकोटिन के उपयोग पर विभाग द्वारा सितंबर 2019 को एक वर्ष के लिए प्रतिबंध लगाया गया था जिसे अब आगामी एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग से प्राप्त पत्र के अनुसार राज्य के किसी भी भाग में अब गुटका, पान-मसाला में तंबाकू व निकोटिन का पाया जाना कानूनी अपराध है। कोई भी खाद्य कोरोबारी उपरोक्त खाद्य पदार्थों का निर्माण, भंडारण या बिक्री करता है तो उसके विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
....................