Monday, 14 September 2020

एसडीएम व डीएसपी ने बावल में औद्योगिक इकाइयों का किया निरीक्षण


--कोविड-19 की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों का लिया जायजा
रेवाड़ी, 14 सितंबर(नवीन शर्मा) एसडीएम बावल मनोज कुमार व डीएसपी राजेश कुमार ने सोमवार को बावल क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयो में उद्यमियों द्वारा कोविड की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों का निरीक्षण किया।
  एसडीएम बावल मनोज कुमार ने कहा कि कोविड की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से समय समय पर जारी की जा रही  गाइडलाइंस की दृढ़ता से पालना की जाएं। उन्होंने कहा कि विभागीय टीमों द्वारा भी निरंतर आमजन, उद्यमियों और श्रमिकों को जागरूक किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की रोकथाम के  लिए सभी का दायित्व बनता है कि इन निमयों की पालना करें।
मनोज कुमार ने कहा कि किसी भी नागरिक को खांसी, जुखाम, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर कर्मचारियों का जरूर सैंपल लें ताकि जिले में कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि आईएलआई लक्षण प्रतीत होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह करें।
  उन्होंने औद्योगिक इकाईयों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी कर्मचारी बिना मास्क पहनकर औद्योगिक इकाई में कार्य न करें तथा समय-समय पर सेनेटाजेशन का कार्य करे। एसडीएम ने कहा जिन कंपनियों में केस मिल रहे है उन सब का औचक निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी औद्योगिक इकाई द्वारा एसओपी की पालना नहीं की जाएगी तो उन्हें बंद भी किया जाएगा।
  एसडीएम व डीएसपी ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बीडी बावल, वीएस एंटरप्राईजिज, जेएम इंटरप्राईजिज औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सोशल डिस्टेसिंग के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इस मौके पर उनके साथ सहायक लेबर आयुक्त हवा सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ अशोक कुमार भी उपस्थित रहें।

फोटो कैप्शन:- सोमवार को बीडी बावल, वीएस एंटरप्राईजिज, जेएम इंटरप्राईजिज औद्योगिक इकाइयों में कोरोना की रोकथाम को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए एसडीएम बावल मनोज कुमार व डीएसपी राजेश कुमार।

सोमवार को कोविड पॉजिटिव के 71 नए मामले आये सामने तो वहीं 95 हुए ठीक

रेवाड़ी, 14 सितंबर(नवीन शर्मा)जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 56007 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 4577 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 4055 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 26 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 496 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 51059 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 371 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिलाभर में 17 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 496 एक्टिव केस हैं, इनमें 32 विभिन्न अस्पतालों में व 47 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 417 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को जिले से संबंधित 71 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 36 रेवाड़ी शहर, 10 बावल, 8 वृद्घाश्रम, 3-3 धारूहेड़ा व गामड़ी, 2 जाहिदपुर, तथा एक-एक ढोकिया, बनीपुर, नठेड़ा, झाबुआ, जलियावास, कालूवास, करनावास, टूमना व बेरली कलां से संबंधित हैं। सोमवार को जिले से संबंधित 95 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 55 रेवाड़ी शहर, 16 धारूहेड़ा, 4 बावल, 3 नठेड़ा, 2-2 डिढोई, कमालपुर, साल्हावास व टांकड़ी तथा एक-एक कोसली, बनीपुर, गालियाकी, खण्डौडा, मोहदीनपुर, पाली, मसानी, शहबाजपुर खालसा व मन्दौला से संबंधित हैं।
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।
इन नंबरों पर लें मदद
  जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।

Sunday, 13 September 2020

ऐसे लोग किसी के नही हो सकते जो हर चुनाव में पार्टी बदले:-डॉ.राजपाल यादव

रेवाड़ी 13 सितंबर(नवीन शर्मा) इनेलो जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव ने आज इनेलो छोडकर जेजेपी जॉइन करने वालो के बारे मे बयान जारी करते हुए कहा कि जो लोग चुनावों से पहले ही इनेलो पार्टी में निष्क्रिय हो गए थे लोकसभा चुनाव में कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी के उम्मीदवारों के साथ वोट मांगते थे ओर लगभग ढाई महीने पहले जेजेपी जॉइन करने की खबर मीडिया व सोशल के आ चुकी थी वो आज अचानक अपने आप को इनेलो का पदाधिकारी बताकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते है ऐसे लोग किसी के नही हो सकते जो हर चुनाव में पार्टी बदले। पार्टी जॉइन कराने वाले को भी सोचना चाहिए कि जो व्यक्ति लगभग ढाई महीने पहले पार्टी जॉइन कर चुका है आज फिर उनको पटका पहनाकर पार्टी की गिरी हुई साख को नही बचाया जा सकता ।इससे ये साफ हो रहा है कि जेजेपी नेता के लिये बार बार ऐसे कार्यकर्ताओं को पटका पहनाना ही बड़ी उपलब्धि है।

CRIME BULLETIN 13 SEP 2020


Rewari  13 sep (Naveen sharma)

ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर से पैसे मांगने के आरोपी को किया गिरफ्तार

कसौला थाना पुलिस द्वारा 11 सितंबर को दर्ज किए अभियोग में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर से काम करने की एवज में मासिक तौर पर 10 हजार रुपए की मांग करने और धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव आसलवास निवासी सत्यबीर उर्फ लाला के रूप में हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि आसलवास में भगवती ट्रांसपोर्ट कंपनी में मैनेजर के रूप में काम करने वाले हिसार निवासी कश्मीर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी उसके पास लाला पहलवान ने 15 दिन अपने ड्राईवर को भेजा और कहा कि यहां पर काम करना है तो 10 हजार रुपए देने होंगे। इस पर शिकायतकर्ता ने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया। घटना के एक सप्ताह बाद खुद लाला पहलवान मैनेजर के पास पहुंचा और उसे यहां पर काम करने की एवज में पैसों की मांग की। इस पर मैनेजर ने अपने मालिक से बात करा दी तो मालिक ने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया। अब तीन दिन पहले फिर लाला मैनेजर के पास पहुंचा और धमकी देते हुए कहा कि यहां पर काम करना है तो उन्हें हम हर महीने पैसे देने होंगे। मैनेजर ने अपने मालिक से पूरे मामले से अवगत कराया और इसकी शिकायत कसौला थाना पुलिस में दी। शिकायत मिलने के बाद कसौला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की. जिस पर उक्त आरोपी को कसोला थाना पुलिस ने शनिवार रात को गिरफ्तार कर लिया।

अवैध कट्‌टा के साथ के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस ने मालपुरा गांव के हीरो कट के समीप एक युवक को देशी कट्‌टे के साथ पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ इस संबंध में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांचकर्ता एएसआई धनराज सिंह ने बतलाया की शनिवार रात को पुलिस पार्टी सहित हीरो कट के समीप गश्त पर थे। इसी बीच आरोपी हाइवे की तरफ से आ रहा था और चौक पर पुलिस कर्मियों को खड़ा देकर एकदम वापस जाने लगा। इससे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को कुछ शक हुआ तो आरोपी को पीछा करके पकड़ लिया। इसके बाद उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देशी कट्‌टा व जिंदा रौंद बरामद हो गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रूपेश कुमार पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी अजीजाबाद, जिला बुलंदशहर यूपी बताया है। आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज करने के बाद उसे अदालत में पेश किया।

 

प्लॉट से बैटरी चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

मॉडल टाउन थाना पुलिस ने बताया कि गढ़ी बोलनी रोड पर मनचंदा के समीप स्थित एक प्लॉट से दो बैटरी चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी जब बैटरी लेकर जा रहा था तभी उसको पकड़ लिया गया, जिसके खिलाफ थाना मॉडल टाउन में विभिन्न धराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान अशोक कुमार गुरुग्राम जिला के नानूखोड़ के रूप में हुई है और फिलहाल रेवाड़ी में सेक्टर-4 में झुग्गियों में रहता है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अशोक शनिवार को अपने तीन साथियों के साथ बाइक लेकर इंद्रजीत के प्लॉट में पहुंचा। यहां से उन्होंने एक नई और एक पुरानी बैटरी चोरी करके उसे मोटरसाइकिल में दोनों तरफ बांधे बैग में डाल लिया था। इसी बीच इंद्रजीत के आ जाने से दो आरोपी मौका से फरार हो गए और अशोक को मोटरसाइकिल सहित मौके पर पकड़ लिया गया था। आरोपी से चोरी की हुई बैटरी बरामद हो गई है।

 

मन्नू सैनी को हथियार उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार

शहर थाना पुलिस ने आरोपी मन्नू सैनी को हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को पकड़ लिया है। शहर थाना पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी शहर के मोहल्ला आदर्श नगर कतोपुर निवासी गौरव उर्फ गौरी है। गौरव ने ही मन्नू सैनी को हथियार उपलब्ध कराए थे। माह सितम्बर में भी मन्नू को सीआईए की टीम ने रात को शहर के ऑटो मार्केट से हथियार सहित पकड़ा था।  जिसके बाद की गई पूछताछ में आरोपी से हथियार उपलब्ध कराने वाले का नाम सामने आया।

जांच अधिकारी ने बताया कि शहर के मोहल्ला बलभद्र सराय निवासी मन्नू सैनी को हत्या व गैंगरेप के एक मामले में उम्रकैद की सजा मिली हुई है। आरोपी अगस्त माह में पैरोल पर आया था और 10 सितंबर को उसकी पैराल अवधि समाप्त हो रही थी। पुलिस द्वारा आरोपी के पैरोल पर आते ही उसकी लगातार निगरानी रखी जा रही थी. मन्नू सैनी शहर में वारदातों को अंजाम देने वाला था, जिसके लिए मन्नू सैनी ने हथियार जुटाए थे लेकिन वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने कुशल मार्गदर्शन में काम करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने उसके पास से दो देशी पिस्टल, एक कट्‌टा, रिवाल्वर व चार कारतूस बरामद किए थे। आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के बाद जब पुलिस ने उससे हथियारों के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि यह हथियार उसे आदर्श नगर कतोपुर निवासी गौरव के माध्यम से उपलब्ध हुए हैं। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा गौरव की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे, जिस पर शनिवार की रात को आरपी गौरव को भी गिरफ्तार कर लिया है.

रविवार 81 कोविड पॉजिटिव नए मिले, 129 हुए ठीक


रेवाड़ी, 13 सितंबर(नवीन शर्मा) जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 55637 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 4506 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 3960 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 26 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 520 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 50457 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 674 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिलाभर में 17 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 520 एक्टिव केस हैं, इनमें 31 विभिन्न अस्पतालों में व 45 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 444 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को जिले से संबंधित 81 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 37 रेवाड़ी शहर, 16 धारूहेड़ा, 9 बावल, 8 सहारनवास, 3 बूड़ला, 2 जांट तथा एक-एक कालूवास, मनेठी, नयागांव, खड़गवास,  लिसाना व शहबाजपुर खालसा से संबंधित हैं। शनिवार को जिले से संबंधित 129 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 54 रेवाड़ी शहर, 23 धारूहेड़ा, 19 बावल,  6 कोसली, 4-4 बासदुधा, जलियावास, गोकलगढ़, सुठाना, 2-2 गोलियाका, किशनगगढ़, करनावास, आकेड़ा तथा एक-एक जखाला, ततारपुर व बालावास धारण  से संबंधित हैं।

तीन अध्यादेश किसानों के लिए काला कानून:-डहीनवाल

किसानों पर लाठीचार्ज करके उनकी आवाज को दबाना चाहती है सरकार
रेवाड़ी 13 सितम्बर (नवीन शर्मा)इनेलो प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवन्त डहीनवाल ने प्रेस नोट जारी करते हुए पिपली (कुरुक्षेत्र) में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की घोर भर्त्सना की ओर कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपने अधिकारों के हनन किये जाने पर उसका विरोध करने का हक है। जिसके लिए उन्होंने एक सभा आयोजित की थी जिसमें किसानों,आढ़ती व मजदूरों ने सभा के माध्यम से विरोध दर्ज कराना चाहते थे व सरकार तक अपनी बात पहुँचना चाहते थे। लेकिन इस बीजेपी जेजेपी गठबंधन की सरकार ने किसानों पर लाठीचार्ज किया ताकि वो एकजुट होकर सरकार द्वारा लाये तीन अध्यादेश जो कि किसानों के लिए एक काला कानून उसका विरोध न कर सके। सरकार का ये कदम बेहद निंदनीय व शर्मनाक है। सरकार को किसानों से मिलकर 3 अध्यादेश में कमी को सुनना चाहिए था लेकिन ऐसा न कर के इस कदम से बीजेपी के साथ साथ जेजेपी का भी असली किसान विरोधी चेहरा सामने आ गया। डहीनवाल ने बताया कि पीपली में

 हरियाणा प्रदेश के किसान शांतिपूर्ण तरीके से एक जनसभा के माध्यम से अपनी बात सरकार के सामने रखना चाहता थे ।तब हरियाणा प्रदेश की तानाशाह गठबंधन सरकार किसानों पर लाठीचार्ज करके उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। जिसमें अनेको किसान घायल हुए उन पर आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया । आज एक बार फिर किसान विरोधी गठबंधन सरकार का असली चेहरा सामने आया है। इसका खामियाजा इस सरकार को भुगतना पड़ेगा। इनेलो प्रवक्ता ने बताया की  3 अध्यादेश के कारण किसान कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के तहत कंपनी के अनुसार फसल का उत्पादन तो करेगा लेकिन उस पर एमएसपी निर्धारित नही किया जाना बिल्कुल गलत है क्योंकि एमएसपी किसानों को सुरक्षा की गारण्टी देती है । लेकिन अब सरकार उस से पल्ला झाड़ने कर जिम्मेदारी से बचने का काम रही है। 

पहले भी व्यापारी फसलों को किसानों के औने-पौने दामों में खरीदकर उसका भंडारण कर लेते थे और कालाबाज़ारी करते थे, उसको रोकने के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 बनाया गया था। जिसके तहत व्यापारियों द्वारा कृषि उत्पादों के एक लिमिट से अधिक भंडारण पर रोक लगा दी गयी थी। अब इस नए अध्यादेश के तहत आलू, प्याज़, दलहन, तिलहन व तेल के भंडारण आदि पर लगी रोक को हटा लिया गया है। जिससे कालाबाजारी बढ़ेगी तो निश्चित तौर पर महंगाई भी बढ़ेगी जिसकी मार एक बार फिर गरीब व मध्यमवर्गीय परिवार के जीवन यापन के लिए बड़ा संकट पैदा कर देगा। किसान इसलिए इस अधिनियम के विरोध में है।

इस अध्यादेश के अनुसार अगर कंपनी व किसानों के बीच किसी भी तरह का विवाद हो गया तो किसान को कोर्ट में जाने का भी कोई अधिकार भी नही है।

इसके तहत कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग को बढ़ावा दिया जाएगा जिसमें बड़ी-बड़ी कम्पनियाँ खेती करेंगी और किसान उसमें सिर्फ मजदूरी करेंगे। इस नए अध्यादेश के तहत किसान अपनी ही जमीन पर मजदूर बन के रह जायेगा। सरकार यह बात भूल जाती है कि हमारे किसानों की तुलना विदेशी किसानों से नहीं हो सकती क्योंकि हमारे यहां भूमि-जनसंख्या अनुपात पश्चिमी देशों से अलग है और हमारे यहां खेती-किसानी जीवनयापन करने का साधन है वहीं पश्चिमी देशों में यह व्यवसाय है।आज देश का किसान अपने आप को इस 3 अध्यादेश के आने से असुरक्षित महसूस कर रहा ओर वो अपनी बात सरकार के समक्ष रखना चाहता था इसलिए सरकार को इस खामियों वाले अध्यादेश को निरस्त करने चाहिए । लेकिन इस सरकार में किसी की सुनवाई नही हो पा रही क्योंकि आज बीजेपी जेजेपी गठबंधन के मंत्री नेता सत्ता के नशे में चूर है। जो कि आये दिन नए नए घोटाले करने में व्यस्त है आमजन व किसानों की समस्याओं से इनको कोई लेना देना नही । असल मे अगर आज कोई मजदूर ,कमेरे ,व्यापारियो महिलाओं आदि की समस्या को उठाने वाला है तो वो चौ अभय चौटाला है जोकि असल मे विपक्ष का काम कर रहा है वरना कांग्रेस व उसके नेता तो कोरोना के डर से अपने घरों में छिपे बैठे है जिनको जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नही।

Wednesday, 9 September 2020

कंगना रनौत के दफ्तर में तोड़फोड़ ठीक नही, पूरा देश उनके साथ: केशव चौधरी


रेवाड़ी, 9 सितंबर(नवीन शर्मा )
महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की सजा BMC नगर निगम द्वारा अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई स्थित दफ़्तर में तोड़फोड़ कर दी गई। BMC द्वारा की गई तोड़फोड़ की देशभर में कड़ी निंदा हो रहीं है। पंचनद जिलाध्यक्ष केशव चौधरी ने कहा कि BMC द्वारा बगैर नोटिस दिए तोड़फोड़ करना उचित नही है। कंगना रनौत हिंदुस्तान की जानी मानी कलाकारों में से एक है जहां सरकार को महिलाओं का मान-सम्मान करना चाहिए वहीं महाराष्ट्र सरकार अपमान कर रहीं है जो ठीक नही है। कंगना रनौत ने सरकार के खिलाफ आवाज उठाई है वह गलत नही है। ऐसे में आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है। संजय रावत भी राज्यसभा सदस्य में अगर उन्हें दिल्ली आना पड़ा तो उन्हें भी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। केशव चौधरी ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को इसपर संज्ञान लेना चाहिए। जब-जब महिलाओं का अपमान हुआ है, तब विनाश अवश्य होता है यह सब ध्यान में रखें महाराष्ट्र सरकार।