Tuesday, 15 September 2020

28 सितंबर तक मनाया जाएगा हिंदी पखवाड़ा


रेवाड़ी, 15 सितंबर(नवीन शर्मा) नेहरू युवा केंद्र रेवाड़ी द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर 14 से 28 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े मनाया जा रहा है। जिसके तहत हिंदी क्विज, हिंदी अंताक्षरी, निबंध प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें।
  जिला युवा समन्वयक मोनिका नांदल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 14 सितंबर 1949 को हिंदी को कामकाजी भाषा के तहत भारत संविधान में दर्जा दिया गया था। हिंदी हमारी राजभाषा है। हमें इस पर गर्व होना चाहिए, और इसे बोलते वक्त हमें गोर्वान्वित महसूस करना चाहिए।  उन्होंने बताया कि हिन्दी भाषा भारत की एकता का प्रतीक है। यह जैसी बोली जाती है वैसी ही पढ़ी एवं लिखी जाती है। आजकल हमारे समाज में अंग्रेजी भाषा को ज्यादा महत्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भाषा अपने विचारों को दूसरे व्यक्ति तक पहुंचाने का एक माध्यम है।

मात्र 12 रुपये वार्षिक प्रीमियम से उठाये प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ:- डीसी

रेवाड़ी, 15 सितंबर(नवीन शर्मा) केंद्र व राज्य सरकार ने जनता के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। जिले के नागरिक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का वार्षिक प्रीमियम मात्र 12 रुपये है।
  उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस बीमा योजना के अंतर्गत 12 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दुर्घटना बीमा किया जाता है। यह योजना 18-70 साल के लोगों के लिए है। यदि इस योजना के अंतर्गत बीमित व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो जाती है, या फिर हादसे में दोनों आंखें या दोनों हाथ या दोनों पैर खराब हो जाते हैं, तो उसे 2 लाख रुपये कि राशि प्रदान की जाती हैं । उन्होनें बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एक प्रकार की दुर्घटना बीमा पॉलिसी हैं, जिसके तहत दुर्घटना के समय मृत्यु अथवा अपंग होने पर बीमा के राशि के लिए क्लेम किया जा सकता हैं। प्रधामंत्री सुरक्षा बीमा योजना एक साल तक मान्य रहेगी जिसे प्रति वर्ष रिन्यू करवाना होगा। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मृत्यु एवं पूर्णत: दिव्यांग होने पर दो लाख रुपये एवं आंशिक तौर पर अपंग होने पर एक लाख रुपये बीमा राशि दी जाती है।
  उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत सालाना प्रीमियम मात्र 330 रुपये है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में किसी मेडिकल जांच की जरूरत नहीं होती है। आम तौर पर लाइफ इंश्योरेंस प्लान में कंपनी मेडिकल जांच करती है। इस बीमा योजना के तहत आपको जीएसटी से भी छूट मिलेगी। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 50 साल की आयु तक टर्म प्लान लिया जा सकता है, वहीं इस योजना में टर्म प्लान लेने की न्यूनतम आयु 18 साल है।
  डीसी ने बताया कि अटल पेंशन योजना (एपीवाई), भारत के नागरिकों के लिए असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों पर केंद्रित एक पेंशन योजना है। एपीवाई के तहत, 60 साल की उम्र में 1000 रुपये से 5000 रुपये प्रति माह रुपये की न्यूनतम पेंशन की गारंटी ग्राहकों द्वारा योगदान के आधार पर दिया जाएगा। भारत का कोई भी नागरिक एपीवाई योजना शामिल हो सकता हैं। ग्राहक की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। उसका एक बचत बैंक खाता डाकघर/बचत बैंक में होना चाहिए। आवेदक एपीवाई अकाउंट में समय-समय पर अपडेट की प्राप्ति की सुविधा के लिए पंजीकरण के दौरान बैंक को आधार और मोबाइल नंबर उपलब्ध करा सकता है।

....................

महिलाओं की सुरक्षा के प्रति प्रदेश सरकार पूर्णरूप से गंभीर: उपायुक्त

  -महिलाओं का यौन उत्पीडन अधिनियम 2013 के तहत जिला स्तर पर स्थानीय शिकायत कमेटी व सभी विभागों में आंतरिक शिकायत कमेटी का गठन अनिवार्य
रेवाड़ी, 15 सितंबर(नवीन शर्मा) उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि सरकारी क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सरकार पूर्णरूप से गंभीर है। महिलाओं का यौन उत्पीडऩ (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के तहत जिला स्तर पर स्थानीय शिकायत कमेटी व सभी विभागो में आंतरिक शिकायत कमेटी का गठन करना अनिवार्य है।
उपायुक्त ने बताया कि किसी भी महिला के साथ कार्यस्थल पर कोई दुव्र्यवहार ना हो, इसके लिए महिला एवं बाल विभाग की हिदायतों अनुसार जिला में कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीडन (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 की अनुपालना में जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया है। उन्होंने बताया कि कार्यस्थल पर महिला कर्मचारी पूर्णरूप से सुरक्षित हो, इस बारे जिला स्तर पर स्थानीय स्तर की समिति का गठन करने के आदेश दिए गए है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर महिला एवं बाल विकास विभाग तथा मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी मिलकर कार्य करेंगे।
  उपायुक्त ने बताया कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। महिलाओं की सुरक्षा आज एक अहम मुद्दा है। यह एक्ट महिलाओं की सुरक्षा, समानता पर आधारित है। यदि किसी भी महिला के साथ कोई भी दुव्र्यवहार किया जाता है तो महिला कर्मचारी को डरने या संकोच करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि यौन उत्पीडन (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 के तहत सभी विभाध्यक्षों को नियमानुसार अपने कार्यालय में भी कमेटी का गठन किया जाना है, ताकि किसी भी महिला कर्मचारी के साथ किसी भी प्रकार का दुव्र्यवहार ना हो। यदि किसी विभाग या कार्यालय में कमेटी का गठन नहीं किया गया है तो वे कमेटी का गठन अवश्य कर लें। उन्होने बताया कि जिला स्तर पर कमेटी गठन उपरांत एक्ट से संबधित पूर्ण रूप से जानकारी दी जाएगी व भविष्य में महिलाओं की सुरक्षा से संबधित होने वाली गतिविधियों के बारे में विचार किया जाएगा।
फोटो :- उपायुक्त यशेन्द्र सिंह।
....................

मंगलवार को कोविड पॉजिटिव के 88 नए मामलें आये सामने, 74 हुए ठीक

रेवाड़ी, 15 सितंबर(नवीन शर्मा)जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 57171 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 4665 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 4129 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 26 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 510 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 51813 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 693 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिलाभर में 17 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 510 एक्टिव केस हैं, इनमें 35 विभिन्न अस्पतालों में व 46 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 429 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को जिले से संबंधित 88 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 16 धारूहेड़ा,  12 बावल, 10 रेवाड़ी शहर, 8 जांट, 6 गोठड़ा, 4-4 कोसली व निमोठ, 2-2 ओलांत, चौकी नंबर-2, जोनियावास, कान्हड़वास, शेखपुर, सुठानी व जाहिदपुर, तथा एक-एक नठेड़ा, हाजीपुर, जाडरा, झाबुआ, कंवाली, खेड़ा मुरार, नांगल शहबाजपुर, नेहरूगढ़, प्राणपुरा, राजपुरा, टूमना, बेरली कलां, किशनपुर व खरखड़ा से संबंधित हैं। सोमवार को जिले से संबंधित 74 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 24 रेवाड़ी शहर, 9 बावल, 6 धारूहेड़ा, 5 सुठानी, 4-4 साल्हावास व रामपुरा, 3 बलवाड़ी व कुंड, 2-2 पनवाड़ व गुडियानी, तथा एक-एक आसलवास, बुढ़ाना, गोकलगढ़, खोल, कुण्डल, नरसिंहपुर गढ़ी, शाहपुर, पाली, बिहारीपुर, हांसाका, लुहाना व पिथड़ावास से संबंधित हैं।
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।
इन नंबरों पर लें मदद
  जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।
....................

Monday, 14 September 2020

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मंगलवार को चण्डीगढ़ में होगी मनेठी एम्स को लेकर बैठक


--डीसी यशेन्द्र सिंह व जिले के संबंधित अधिकारी बैठक में लेगें भाग
रेवाड़ी, 14 सितंबर(नवीन शर्मा) डीसी यशेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को उपायुक्त कैम्प कार्यालय में मनेठी एम्स के निर्माण को लेकर अधिकारियों की बैठक हुई।
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि एम्स निर्माण में जिस विभाग का जो कार्य है, वह नक्शे का अवलोकन कर अपनी रिपेार्ट तैयार करें। जिसमें पोर्टल पर अपलोड हुई जमीन के बारे में विस्तार से मंथन हुआ। एनसीजैड, अरावली व माईनिंग भूमि के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में एम्स निर्माण के लिए जो भूमि पोर्टल पर आई है, उस पर भी बिंदूवार समीक्षा की गई।
यहां यह भी बतां दे कि मुख्य सचिव हरियाणा की अध्यक्षता में मंगलवार को चण्डीगढ़ में मनेठी एम्स निर्माण को लेकर उपायुक्त यशेन्द्र सिंह सहित जिले के संबंधित अधिकारियों की एक बैठक होगी, जिसमें सभी बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।
  गौरतलब है कि मनेठी में बनने वाले एम्स के लिए जो पोर्टल पर जमीन अपलोड हुई है, उस जमीन के बीच में कुछ पैच बचे हुए है इन पैचों को दूर कराने के लिए लोगों को प्रयास करने होगें ताकि यह प्रोजैक्ट जल्द सिरे चढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि एम्स निर्माण के लिए जमीन का इक्ठा होना जरूरी है। मनेठी में एम्स निर्माण के लिए मुख्य सचिव केशनी आंनद अरोड़ा, अनुराग अग्रवाल, डीसी यशेन्द्र सिंह, एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव लगातार प्रयास कर रहे है।   इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, डीआरओ विजय यादव, एडीटीपी रजनीश कुमार, वन विभाग से संदीप, मिनरल अधिकारी अशेाक कुमार सहित तहसीलदर व पटवारी भी उपस्थित रहें।

रेलवे को निजी हाथों में सौंपे जाने के विरोध में भड़के रेल कर्मचारी


रेवाड़ी, 14 सितंबर(नवीन शर्मा)
रेलवे को निजी हाथों में सौंपे जाने के विरोध में नोर्थ वैस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के बैनर तले सहायक मंडल मंत्री बीकानेर मंडल का. देवेंद्र यादव गार्ड के नेतृत्व में स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की।
इस मौके पर का. देवेंद्र यादव ने कहा कि कर्मचारियों की मांगे तभी पूरी होगीं, जब भारतीय रेल बचेगी। अगर रेल ही नहीं रहेगी, तो हम अपनी मांगो पर क्या लड़ाई लड़ेगें। इसलिए आज रेल को बचाने के लिए युवाओं को एकजुट होकर बड़े संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि आज रेल का युवा आल इंडिया रेलवे मेन्स फैडरेशन से जुडक़र खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। बड़ी संख्या में युवा रेल कर्मचारी इससे जुड़े हैं। 
उन्होंने कहा कि आज भारतीय रेलवे के अस्तित्व पर ही संकट है। जो हालात है, उसमें रेल को बचाने की जिम्मेदारी रेलवे के युवा कर्मचारियों को लेनी होगी। हम अपनी मांगो को लेकर आज भी लड़ रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे, लेकिन आज जरूरत है संगठित होकर रेल को बचाने के लिए एक बड़े संघर्ष की। 
यादव ने कहा कि हमें युवाओं की ताकत को 14 से 19 सितंबर तक जनसंपर्क अभियान में देखनी है। कर्मचारी हितों से तमाम समस्याओं को लेकर होने वाले कार्यक्रमों को कामयाब बनाने की जिम्मेदारी युवाओं की है। जब भारतीय रेल के कर्मचारी कोरोना महामारी से लड़ रहे थे, उस वक्त सरकार ने डीए और डीआर को फ्रीज कर दिया। तमाम ट्रेनों का संचालन प्राईवेट पार्टनर को देने की तैयारी कर ली। उत्पादन इकाइयों को निगम बनाने की साजिश शुरु कर दी। रेल के अस्पतालों को खत्म करने की तैयारी है। ऐसे में जरूरी है कि रेल को बचाने के लिए अब सडक़ पर उतरें, बिना लड़े कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है। सहायक मंडल मंत्री ने कहा कि 19 सितंबर को रात आठ बजे से 8.10 तक सभी रेल कालोनियों में अंधेरा यानि ब्लैक आउट करें, जिससे सरकार के पास सख्त संदेश पहुंचाया जा सके।
इस मौके पर सहायक शाखा सचिव भूप सिंह, यातायात निरीक्षक सत्यवान लांबा, सीएचआई बोटन सिंह, जितेंद्र यादव, प्रमोद सैनी, रतनलाल, अमित यादव, रामचंद्र, नरपत मीणा, ईश्वर सिंह, गोविंद सिंह, मोतीलाल, अविनाश, सूरत यादव, एके वरुण, मनोज अरोड़ा, आशीष दहिया, युधिष्ठिर, मुनेश, दिनेश, उदेश, पंकज, सुरेश, संदीप, नेकवर्धन, धर्मेंद्र, ताराचंद, राकेश, अंकित सैनी, गोविंद, अमित इंदौरिया, लाखन, जितेंद्र एस, साजन बत्रा, रामवीर, सार्दुल, शाहिद अली, बृजमोहन सहित समस्त लोको पायलट, गार्ड सहायक लोको पायलट, वाणिज्य, यांत्रिक व यातायात विभाग के रेल कर्मचारी मौजूद थे।

एसडीएम व डीएसपी ने बावल में औद्योगिक इकाइयों का किया निरीक्षण


--कोविड-19 की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों का लिया जायजा
रेवाड़ी, 14 सितंबर(नवीन शर्मा) एसडीएम बावल मनोज कुमार व डीएसपी राजेश कुमार ने सोमवार को बावल क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयो में उद्यमियों द्वारा कोविड की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों का निरीक्षण किया।
  एसडीएम बावल मनोज कुमार ने कहा कि कोविड की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से समय समय पर जारी की जा रही  गाइडलाइंस की दृढ़ता से पालना की जाएं। उन्होंने कहा कि विभागीय टीमों द्वारा भी निरंतर आमजन, उद्यमियों और श्रमिकों को जागरूक किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की रोकथाम के  लिए सभी का दायित्व बनता है कि इन निमयों की पालना करें।
मनोज कुमार ने कहा कि किसी भी नागरिक को खांसी, जुखाम, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर कर्मचारियों का जरूर सैंपल लें ताकि जिले में कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि आईएलआई लक्षण प्रतीत होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह करें।
  उन्होंने औद्योगिक इकाईयों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी कर्मचारी बिना मास्क पहनकर औद्योगिक इकाई में कार्य न करें तथा समय-समय पर सेनेटाजेशन का कार्य करे। एसडीएम ने कहा जिन कंपनियों में केस मिल रहे है उन सब का औचक निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी औद्योगिक इकाई द्वारा एसओपी की पालना नहीं की जाएगी तो उन्हें बंद भी किया जाएगा।
  एसडीएम व डीएसपी ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बीडी बावल, वीएस एंटरप्राईजिज, जेएम इंटरप्राईजिज औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सोशल डिस्टेसिंग के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इस मौके पर उनके साथ सहायक लेबर आयुक्त हवा सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ अशोक कुमार भी उपस्थित रहें।

फोटो कैप्शन:- सोमवार को बीडी बावल, वीएस एंटरप्राईजिज, जेएम इंटरप्राईजिज औद्योगिक इकाइयों में कोरोना की रोकथाम को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए एसडीएम बावल मनोज कुमार व डीएसपी राजेश कुमार।