Friday, 31 July 2020

अनलॉक -3 के तहत ज़िला प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन//जानिए किन चीज़ों पर प्रतिबंद रहेगा जारी


स्कूल, कॉलेज, शिक्षण व कोचिंग संस्थान 31 अगस्त  तक बंद रहेंगे: जिलाधीश 
ऑनलाइन व डिस्टेंस लर्निंग को करें प्रोत्साहित -बोले यशेन्द्र सिंह 
 रेवाड़ी, 31 जुलाई(नवीन शर्मा)जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने सरकार द्वारा जारी अनलॉक-3 के निर्देशानुसार जिले के लिए गाइडलाइन जारी की है। जिलाधीश ने कहा है कि कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की नियमावली और समय-समय पर जारी की जा रही मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी)की पालना करना अनिवार्य है। लॉकडाउन की पाबंदी कनटेनमेंट जोन में 31 अगस्त तक जारी रहेगी। 
इन पर रहेगा अभी प्रतिबंध
सरकार के आदेशानुसार प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार कन्टेनमेंट जोन के बाहर स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान, कोचिंग संस्थान, सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, बार, ऑडिटोरियम, ऐस्मबेली हॉल आदि 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, शैक्षणिक व  धार्मिक कार्यक्रमों आदि पर भी 31 अगस्त तक पाबंदी रहेगी। इसके अतिरिक्त  कंटेनमेंट जोन में सभी प्रकार की गतिविधियों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत 31 अगस्त तक प्रतिबंद रहेंगे। मेट्रो रेल सेवा भी बंद रहेगी। अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाएं अनुमति के साथ ही चलेगी।  जिलाधीश ने कहा कि योग संस्थान व जिमनाजिम को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी )जारी होने के बाद पांच अगस्त को खोलने की अनुमति दी जाएगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह स्वास्थ मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी स्वास्थय प्रोटोकॉल के अनुसार  आयोजित होंगे। 
जिलाधीश ने कहा कि मास्क पहनकर ही घर से अति आवश्यक कार्य के लिए बाहर निकलें और बाहर एक दूसरे से दो गज की सामाजिक दूरी बनाकर रखें। जारी गाइडलाइन में 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों व दस वर्ष तक  की आयु के बच्चों , गर्भवती महिलाओं और क्रॉनिक बिमारियों से पीडि़त व्यक्तियों को भी घर में ही रहने की सलाह दी गई है। कोरोना के संभावित खतरे की अग्रिम पहचान के लिए आरोग्य सेतू एप सभी को अपने फोन में डाउन लोड करना चाहिए। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर और बिना फे स मास्क पर 500 रूपये का जुर्माना जारी रहेगा। 

शुक्रवार को कोविड पॉजिटिव के 74 नए केस आए सामनें// 87 हुए ठीक


रेवाड़ी, 31 जुलाई(नवीन शर्मा)जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 20165 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1706 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 1284 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक आठ मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 414 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 17935 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 524 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिलाभर में 77 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 414 एक्टिव केस हैं, इनमें 18 विभिन्न अस्पतालों में व 80 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 316 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को जिले से संबंधित 74 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 34 रेवाड़ी शहर, 23 धारूहेड़ा, दो-दो रासियावास, खिजुरी, मुंदी तथा एक-एक गोठड़ा, सुठाना, धवाना, गुड़ियानी, नठेड़ा, भालकी, भड़ंगी, भुरथला, तिहाड़ा, अहरोद व कोसली से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जिले में 87 कोविड पॉजिटिव ठीक हुए हैं जिनमें से 35 रेवाडी शहर, 27 धारूहेडा, 8 कोसली, 5 रतन्थल, 3 पिथनवास, 2-2 बुरथल जाट, बव्वा व भालकी तथा एक-एक गुरावड़ा, पदैयावास व भैरमपुर से संबंधित हैं।
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

Thursday, 30 July 2020

लॉकडाउन की अफवाहों पर लगा विराम, जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने कहा:-रेवाड़ी में नहीं लगेगा कोई लॉकडाउन, कोविड-19 सैंपल देने वालों से रिपोर्ट आने तक घर में रहने की अपील, बाहर घूमने वालों पर दर्ज होगी एफ.आई.आर

वीरवार को 32 कोविड पॉजिटिव नए मिले तो वहीं (डबल से भी ज्यादा)70 हुए ठीक


रेवाड़ी, 30 जुलाई(नवीन शर्मा)जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 19701 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1632 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 1197 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक आठ मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 427 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 17080 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 989 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिलाभर में 77 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 427 एक्टिव केस हैं, इनमें 21 विभिन्न अस्पतालों में व 85 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 321 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार वीरवार को जिले से संबंधित 32 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 25 रेवाड़ी शहर तथा तीन-तीन बावल व मुंदी तथा एक आलमपुर से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार को जिले में 70 कोविड पॉजिटिव ठीक हुए हैं जिनमें से 43 रेवाडी शहर, 11 धारूहेडा, 5 बावल, तीन कोसली, दो-दो बव्वा व नाहड़ तथा एक-एक भैरमपुर, बैरवाल, राजावास व भाड़ावास से संबंधित हैं।
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

Wednesday, 29 July 2020

Good News:- रेवाड़ी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने के आंकडो में लगातार हो रहा इजाफ़ा

बुधवार को 33 कोविड पॉजिटिव नए मिले, 27 हुए ठीक

रेवाड़ी, 29 जुलाई(नवीन शर्मा) जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 18985 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1600 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 1127 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक आठ मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 465 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 16356 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 1029 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिलाभर में 77 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 465 एक्टिव केस हैं, इनमें 20 विभिन्न अस्पतालों में व 86 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 359 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को जिले से संबंधित 33 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 31 रेवाड़ी शहर तथा एक-एक जाट सायरवास व बालावास से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिले में 27 कोविड पॉजिटिव ठीक हुए हैं जिनमें से 21 रेवाडी शहर, 2 धारूहेडा तथा एक-एक फिदेड़ी, गोपालपुर गाजी, करनावास व बोडिया कमालपुर से संबंधित हैं।
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

Tuesday, 28 July 2020

मंगलवार को कोविड पॉजिटिव के 59 नए मामलें आए सामने तो वहीं 54 हुए ठीक


रेवाड़ी, 28 जुलाई(नवीन शर्मा) जिले मेंं कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 17861 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1567 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 1100 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक आठ मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 459 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 15485 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 809 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिलाभर में 81 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 459 एक्टिव केस हैं, इनमें 20 विभिन्न अस्पतालों में व 92 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 347 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को जिले से संबंधित 59 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 47 रेवाड़ी शहर, 3 धारूहेडा तथा एक-एक पैदयावास, नैचाना, करनावास, बावल, खलीलपुरी, गिंदोखर, किशनगढ़ बालावास, बिकानेर व बोडिय़ा कमालपुर से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिले में 54 कोविड पॉजिटिव ठीक हुए हैं जिनमें से 29 रेवाडी शहर, 13 धारूहेड़ा, 9 बावल, 2 कापड़ीवास तथा एक-एक गुगोढ़, सुंधरोज, रामपुरा, हुसैनपुर, मालाहेड़ा व सिधरावली से संबंधित हैं।
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

Monday, 27 July 2020

सोमवार को कोविड पॉजिटिव के 90 नए मामलें आए सामनें, 94 हुए ठीक


रेवाड़ी, 27 जुलाई(नवीन शर्मा)जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 16946 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1508 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 1046 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक आठ मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 454 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 14787 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 651 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिलाभर में 81 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 454 एक्टिव केस हैं, इनमें 18 विभिन्न अस्पतालों में व 75 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 361 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार सोमवार को जिले से संबंधित 90 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 52 रेवाड़ी शहर, 17 धारूहेडा, 8 करनावास, 5 बावल तथा एक-एक गोकलगढ़, आलमगिर राजपुरा, बिठवाना, माजरा श्योराज, गोठड़ा टप्पा खोरी, राजावास, नांधा व सुंधरोज से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिले में 94 कोविड पॉजिटिव ठीक हुए हैं जिनमें से 60 रेवाडी शहर, 14 धारूहेड़ा, 10 बावल, 3 करनावास, दो-दो भूरथल जाट व पदैयावास तथा एक-एक सुधराना, राजावास व भाड़ावास से संबंधित हैं।
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे। 
इन नंबरों पर लें मदद 
  जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।
....................