Wednesday, 23 September 2020

हरियाणा का सैनिक इतिहास बेहद प्रेरक:-एडीसी राहुल हुड्डा

--हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रेवाड़ी, 23 सितंबर(नवीन शर्मा) हरियाणा का सेन्य इतिहास स्वर्णिम है, जो सभी के लिए प्रेरक है। हमें इससे प्रेरणा लेकर देश के सच्चे नागरिक होने के दायित्व का निर्वहन करना होगा। यही हमारी ओर से वीर शहीदों को सच्ची श्रद्घांजलि होगी।
ये विचार अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा ने आज जिला स्थित सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा की बात चाहे प्रथम विश्व युद्ध या द्वितीय विश्व युद्ध की हो, 1857 की क्रांति या आजादी की लड़ाई की, या फिर आजादी प्राप्ति के बाद हुए विभिन्न युद्धों की हरियाणा प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों तथा सैनिकों ने सदैव वीरता, अदम्य साहस और बलिदान से इतिहास रचा है।
एडीसी ने कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चीन को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में कोई भी क्षेत्र चुने लेकिन उसमें बेस्ट करें। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और यह हमारे लिए गर्व की बात है कि राफेल को देश की एक महिला पायलेट उड़ाएगी। 
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अच्छे इंजीनियर अच्छी सडक़ बनाकर रास्ते को सुगम बना देते हैं इससे एक दूसरे स्थान पर पहुंचने में कम समय लगता है। उन्होंने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्घांजलि होगी कि हम अपना अच्छे नागरिक के रूप में फर्ज निभाएं तथा उस लेवल तक जाएं जो शहीदों ने सोचा था। उन्होंने इस अवसर पर अपने प्रशिक्षण के दौरान भारत दर्शन के विचार भी सांझा किए।
संगीत प्राध्यापिका सविता मदान के निर्देशन में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ललिता शर्मा, सिमरन व आरती की हरियाणा वंदना से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों से सभी ज्ञात अज्ञात शहीदों को याद किया गया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ‘म्हारा देश भारत दुनिया में सबसे न्यारा है, तन-मन-धन कुर्बान जान सै लागै प्यारा हैै‘ ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के संयोजक जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने जहां हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला, वहीं उन्होंने प्रदेश की सैन्य परंपरा पर काव्य पाठ कर शहीदों का भावपूर्ण सम्मान किया।
इस अवसर पर मुकुट अग्रवाल ने हरियाणा के वीरो की स्मृति में काव्य पाठ करके भावविभोर कर दिया। युवा गायक मुकेश जांगड़ा प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक राव तुलाराम पर रागनी बेहद सराही गई। कार्यक्रम संचालक साहित्यकार सत्यवीर नाहडिय़ा ने हरियाणा ने प्रदेश के स्वर्णिम सैनिक इतिहास पर प्रकाश डाला। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) के जिला अध्यक्ष हरीश यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की।जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी जेपी सिंह ने मुख्य अतिथि राहुल हड्डïा को प्रदेश के सैन्य इतिहास से जुड़ा साहित्य भेंट किया। 
इस अवसर पर जिला गणित विशेषज्ञ अशोक नामवाल, सडक़ सुरक्षा समिति के सदस्य रमेश वशिष्ठ, अनिल कुमार, प्रतिभा, मधु, शर्मिला उपदेश, गीता रीना, उषा, विमल आदि उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन : हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर जि़ला सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा दीप प्रज्जवलित करते हुए।

Tuesday, 22 September 2020

CRIME BULLETIN 22 SEP 2020

आपसी कहासुनी में युवक को गोली मारने के दो आरोपी गिरफ्तार:-

सीआइए एवं कसौला थाना पुलिस ने एक पेट्रोल पंप पर कहासुनी के बाद एक युवक को गोली मारकर जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान झज्जर के गांव कासनी निवासी राकेश व कोटकासिम निवासी आदित्य के रूप में हुई है।

जांचकर्ता ने बताया कि राजस्थान के जिला अलवर के गांव हाजीपुर निवासी दीपक रविवार की रात को अपने दोस्त राहुल के साथ मोटरसाइकिल पर रेवाड़ी से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में गांव गढ़ी बोलनी स्थित पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के दौरान दीपक व राहुल की कार में सवार आदित्य व राकेश से झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद युवकों ने गोली चला दी थी तथा पीठ में गोली लगने से दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया था। कसौला थाना पुलिस ने दोनेां के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। सोमवार की शाम को सीआइए रेवाड़ी और कसोला पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में प्रयोग की गई एक देशी पिस्टल, एक जिन्दा कारतूस तथा अल्टो कार बरामद कर ली है।  

 

दो मुकदमो में वांछित आरोपी को सीआइए रेवाड़ी ने किया गिरफ्तार:-

      सीआइए रेवाड़ी ने बीती रात 2019 में थाना खोल और 2020 में थाना धरुहेडा में दर्ज मामलों में काफी दिन से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान खटावली निवासी विकास के रूप में हुई है. जांचकर्ता ने बताया की आरोपी विकास थाना खोल में डकैती की योजना बनाते हुए एक मामले में तथा थाना धारूहेड़ा में एक लड़ाई झगडे के मामले में काफी दिनों से वांछित था. जिसमे जांचकर्ता को गुप्त सूत्रों से आरोपी के बारे में पता चलने पर सीआइए रेवाड़ी और धारूहेड़ा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बीती शाम आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया.

 

युवक को कुल्हाड़ी तथा लाठी डंडो से जान से मारने की कोशिश के तीन आरोपी गिरफ्तार:-

मॉडल टाउन थाना पुलिस ने गांव मांढैया कलां में एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मांढैया कला निवासी सुरेंद्र, राजेश व सुरेंद्र के रूप में हुई है।

जांचकर्ता ने बताया कि गांव मांढैया कलां निवासी हरेंद्र ने शिकायत में बताया था कि 6 जून की रात को उसका भाई सुनील घर पर सो रहा था। रात को उनके गांव का रहने वाला  राहुल उसके भाई सुनील को बुला कर अपने साथ ले गया था। बाहर आने के बाद उनके गांव निवासी सुरेंद्र उर्फ बुन्ना, राजेश, गुलाब व अन्य लोग सुनील को लाठी-डंडों से पीट रहे थे। आरोपियों ने सुनील के सिर में कुल्हाड़ी मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज किया था। डाक्टरों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की भी धारा जोड़ दी है। बीती की शाम को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 


रेवाड़ी 22 सितंबर(नवीन शर्मा)

सीएसडी फौजी कैंटीन का सामान बाहर लोगों को बेचने के मामले एक और गिरफ्तार:-

रामपुरा थाना पुलिस ने सीएसडी फौजी कैंटीन का सामान बाहर लोगों को बेचने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव मूंदी निवासी पवन के रूप में हुई है। मामले में पुलिस पांच आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।

जांच कर्ता ने बताया कि 16 फरवरी 2017 को रामपुरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सीएसडी कैंटीन में कार्यरत एक कर्मचारी बाहरी व्यक्ति को सैनिकों के स्मार्ट कार्ड के जरिए सामान निकाल कर बेच रहे है। दोनों ने सीएसडी कैंटीन से निकाला गया सामान एक कबाड़ी की दुकान में छुपा कर रखा था तथा एक कार में भर रहे थे। पुलिस ने दबिश देकर सोनू व रमेश को गाड़ी में सामान रखते हुए काबू कर लिया था और मौके से पुलिस ने बड़ी मात्रा में सीएसडी कैंटीन का सामान भी बरामद किया था। उसके पश्चात पुलिस ने मामले में संलिप्त तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था।  पूछताछ में पवन का नाम भी सामने आया था। पवन कैंटीन में सामान का बिल बनाता था। आरोपियों द्वारा सैनिकों के स्मार्ट कार्ड के जरिए निकाले गए सामान का बिल भी पवन ही बनाता था। पुलिस ने बीती शाम को आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया।

बेटियों के उज्जवल भविष्य की दिशा में कारगर साबित हो रही है सुकन्या समृद्धि योजना : उपायुक्त


-जीरो से 10 वर्ष की बेटी का किसी भी डाकघर या बैंक में खुलवा सकते हैं खाता
-जरुरत पडऩे पर उच्च शिक्षा के लिए निकाली जा सकती है आंशिक राशि
रेवाड़ी 22 सितंबर(नवीन शर्मा) उपायुक्त श्री यशेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को साकार रूप देने के लिए भारत सरकार द्वारा लागू की गई सुकन्या समृद्धि योजना कारगर सिद्ध हो रही है। इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि बेटी की उच्च शिक्षा के लिए तथा उसके विवाह के समय सहायक सिद्ध होगी। आमजन को इस योजना का लाभ डाकघरों व बैंकों के माध्यम से दिया जा रहा है।
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत कोई भी माता-पिता अपनी बेटी के नाम पर किसी भी पोस्ट ऑफिस या बैंक में खाता खुलवा सकता है। अधिकतम दो बच्चियों के नाम पर खाता खुलवाया जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत दस साल तक की आयु की बच्ची के नाम पर अकाउंट खुलवाया जा सकता है। इस स्कीम में 15 साल तक निवेश किया जा सकता है। अगर बेटी की उम्र 18 साल हो जाती है और उसे पढ़ाई या उसकी शादी के लिए पैसों की जरुरत है तो जमा राशि की 50 फीसदी तक राशि निकाल भी सकते हैं। बेटी के 21 साल के होने पर खाते को बंद किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि योजना के तहत 0 से 10 वर्ष तक की उम्र में बेटी का खाता खुलवाया जा सकता है। किसी भी अधिकृत बैंक की शाखा या डाकघर में इस स्कीम के लिए खाता खुलवा सकते हैं। इसमें हर महीने कम से कम 250 रुपए और साल में अधिकतम 1.50 लाख रुपए निवेश कर सकते हैं। लेकिन हर साल अपना खाता चालू रखने के लिए न्यूनतम निवेश बरकरार रखना होगा। योजना के अंतर्गत इस समय 7.6 फीसदी का ब्याज सरकार की ओर से मिलता है। हर साल न्यूनतम 250 रुपए जमा नहीं करने पर आपका अकाउंट डिस्कंटीन्यू कर दिया जाता है और न्यूनतम रकम के साथ 50 रुपए की जुर्माने के भुगतान के बाद इस अकाउंट को फिर से जारी रखा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि जरुरत पडऩे पर बेटी की उच्च शिक्षा के लिए आंशिक राशि निकाली जा सकती है। इसके अलावा इंट्रा ऑपरेटेबल नेट बैंकिंग व इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) के माध्यम से खाते में रुपए जमा करवाने की सुविधा भी उपलब्ध है। सुकन्या समृद्धि अकाउंट स्कीम में खाते में माता-पिता व संरक्षक द्वारा किया निवेश धारा 80 सी के तहत आयकर से छूट है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 22 जून 2015 को पानीपत से सुकन्या समृद्धि योजना का शुभारंभ किया था।
इन डाक्यूमेंट की पड़ेगी जरुरत
उपायुक्त ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ लेेने के लिए बालिका का जन्म प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण, निवास प्रमाण पत्र, कानूनी अभिभावक के दो फोटो आवश्यक दस्तावेज हैं तथा सुकन्या समृद्धि अकाउंट की शुरुआती जमा राशि के साथ खोला जा सकता है। किसी महीने या किसी वित्तीय वर्ष में जमा राशि की कोई सीमा नहीं है। सुकन्या समृद्धि योजना लड़कियों के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है। कन्या के वयस्क होने तक उसके अभिभावक द्वारा कन्या के नाम पर खाते में नियमित रूप से पैसे की बचत के साथ लडक़ी के लिए एक निश्चित वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है।

सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारीलाल ने सेवा सप्ताह संकल्प के तहत नेत्र जांच शिविर का किया उद्घाटन


रेवाड़ी 22 सितंबर(नवीन शर्मा)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे सेवा सप्ताह संकल्प के तहत मंगलवार को बावल के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सहकारिता मंत्री डॉ.बनवारीलाल ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं मरीजों की जांच करके परामर्श दिया वहीं जरूरतमंद लोगों को चश्में भी वितरित किए।
डॉ. बनवारीलाल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह संकल्प के तहत आमजन के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि कानून एक ऐतिहासिक कदम है जिससे वर्ष 2022 तक किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी और उनका जीवन खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि किसान हित में हरियाणा सरकार ने अहम फैसलें किए हैं, जिनमें कपास और बारिक धान पर मार्केट फीस के साथ ग्रामीण शुल्क अब क्रमश: आधा प्रतिशत लगेगा।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई जिसमें खुद सहकारिता मंत्री ने आए हुए लोगों की जांच करके परामर्श दिया। तत्पश्चात उन्होंने जरूरतमंदों को चश्में भी बांटे। डा. बनवारी लाल ने कहा कि आंखें हमारी लिए अनमोल हैं तथा हमें इनकी देखभाल करनी चाहिए। लोगों को चाहिए कि वे समय-समय पर अपनी नेत्र ज्योति की जांच करवाएं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हुकम सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष अमरजीत, नगरपालिका चेयरमैन अमर सिंह, पंचायत समिति चेयरमैन महेंद्र सिंह छिल्लर, पूर्व पार्षद ईश्वर चनेजा, प्रताप सिंह आदि सहित अन्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन : सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारीलाल सेवा सप्ताह संकल्प के तहत मंगलवार को बावल के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नेत्र जांच शिविर का उद्घाटन करते हुए। 
फोटो कैप्शन : सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारीलाल सेवा सप्ताह संकल्प के तहत मंगलवार को बावल के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नेत्र जांच शिविर में मरीजों की जांच करते हुए।

औचक निरीक्षण पर पहुंचे डीसी//हाजिरी रजिस्टर मंगवा अनुपस्थित कर्मचारियों स्वयं लगाई गैर हाजरी

डीसी यशेन्द्र सिंह ने मार्केट कमेटी व हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड का किया औचक निरीक्षण
रेवाड़ी 22 सितंबर(नवीन शर्मा) डीसी यशेन्द्र सिंह ने आज मार्केट कमेटी व हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सेवादार को छोडक़र कार्यालय में कोई भी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित नहीं थे। जैसे ही डीसी के आने की सूचना कर्मचारियों को मिली तो उनमें से कई कर्मचारी मोटर साईकल पर आए। एक मोटर साइकल पर तो तीन कर्मचारी बैठकर आए थे। डीसी ने नियमों की अवहेलना करने पर उनका मौके पर ही चालान भी करवाया।
इसके उपरांत डीसी ने मौके पर ही मार्केट कमेटी सचिव को बुलाकर हाजिरी रजिस्टर की जांच की तथा स्वयं अनुपस्थित रहे कर्मचारियों की गैरहाजिरी रजिस्टर में दर्ज की। डीसी ने सचिव को जो कर्मचारी कार्यालय में नहीं थे उनका स्पष्टïीकरण मांगने तथा संतोषजनक जवाब न मिलने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिए। डीसी ने अनाज मंडी में लगे हुए कांटा को कि काफी समय से बंद पड़ा हुआ है उसे शुरू करने के निर्देश भी सचिव को दिए। 
उपायुक्त के औचक निरीक्षक के दौरान हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड कार्यालय में केवल एसडीओ उपस्थित मिले जबकि अन्य कर्मचारी यहां पर भी नदारद मिले। कार्यकारी अभियंता के बिना बताए व बिना कारण के अनुपस्थित पाए जाने पर डीसी ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के प्रशासक से बात की। अमित कुमार डिविजनल अकाउंटेंट जिसकी 22 दिन से हाजिरी रजिस्टर में हाजिरी नहीं लगी हुई थी उसके खिलाफ डीसी ने प्रशासनिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
यहां यह भी बता दें कि डीसी ने प्रात: 10:20 पर औचक निरीक्षण के दौरान जो भी कर्मचारी व अधिकारी अनुपस्थित पाए गए उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औचक निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा।

डीसी ने किया मेरी फसल मेरा ब्यौरा का फिजिकल वैरिफिकेशन


रेवाड़ी 22 सितंबर(नवीन शर्मा) मेरी फसल मेरा ब्यौरा जो किसानों द्वारा पोर्टल पर अपलोड किया गया है उसकी फिजिकल वैरिफिकेशन के लिए उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने आज टांकडी, जखाला, लाला व झौलरी गांव में जाकर मिसमैच पाए गए मेरी फसल मेरा ब्यौरा के विवरण को सजरा से मिलान किया तथा टैब पर अपलोड किया गया विवरण जांचा। उपायुक्त ने मौके पर पटवारी के सजरे से फसल का मिलान किया तथा मिसमैच को खसरा से मिलान किया।
उपायुक्त ने बताया कि जिन किसानों का विवरण मिसमैच है उनकी जांच के लिए सरकार द्वारा 23 अक्टूबर तक वैरिफिकेशन के निर्देश दिए गए हैं। वैरिफिकेशन का कार्य एडीसी व डीआरओ 5-5 गांव, एसडीएम 10-10 गांव व अन्य दूसरे अधिकारी पांच-पांच गांव तथा शेष बचे हुए गांवों की वेरिफिकेशन सर्कल रिवेन्यू ऑफिसर, तहसीलदार व नायब तहसील द्वारा की जा रही है। उपायुक्त ने गिरदावर व पटवारी द्वारा की गई गिरदावरी की पडताल की भी जांच की। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह आज सुबह-सुबह सूर्य उदय होते ही खेतों में पहुंचे तथा फिजिकल वैरिफिकेशन करने के लिए दूर खेत में कई किल्ले पैदल चले। डीसी यशेन्द्र सिंह को जहां कहीं भी शंका नजर आई वहीं पर सजरा व टैब से मिलान किया। खेतों में ज्वार, बाजरा, कपास का मिलान टैब से डीसी ने किया। 
इस मौके पर एसडीएम बावल मनोज कुमार, डीआरओ विजय यादव, तहसीलदार प्रदीप देशवाल, नायब सदर कानूनगो राजकुमार, गिरदावर धर्मेंद्र, पटवारी समशेर सिंह उपस्थित रहे

लक्ष्य साधकर मेहनत करें विद्यार्थी : उपायुक्त


 
रेवाड़ी 22 सितंबर(नवीन शर्मा) किसी भी मुकाम पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत और लग्न की आवश्यक होती है, उसी को ध्यान में रखते हुए अपने लक्ष्य को साधकर बच्चे मेहनत करें ताकि जो उन्होंने जो सोचा है उस मुकाम को हासिल कर सके।
यह उद्गार आज जिला सचिवालय सभागार में उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने 18 मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सफल लोगों का काम आसान दिखता है लेकिन उसके पीछे कठिन संघर्ष होता है। आप द्वारा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंक लेकर जहां आपने अपने स्कूल व जिले का नाम प्रदेशभर में ऊंचा किया है वहीं भविष्य में भी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार मेहनत करें।
डीसी यशेन्द्र सिंह ने जिले के मेधावी विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए उनसे पूछा कि आप अपने जीवन में क्या बनना चाहते हैं। इस पर दो छोत्राओं ने सिविल सेवा, एक ने आईपीएस, पांच ने डाक्टर तथा एक ने प्रोफेसर व बाकी ने इंजीनियर बनने की बात कही। छात्रा वर्षा डीसी यशेन्द्र सिंह से रूबरू होते हुए कहा कि अध्यापक का स्थानांतरण शैक्षणिक सत्र के बीच में नहीं होना चाहिए ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इस पर डीसी ने कहा कि वे उनकी बात से पूरी तरह सहमत हैं तथा मुख्यालय पर इस सुझाव का जरूर रखेंगे।
सम्मानित होने वालों में 10वीं कक्षा में अव्वल रहने पर किरण कुमावत, मन्नू, भूमिका, साक्षी, तान्या, कोमल, नेहा, मोनिका, रितु, प्रिया, अंजली कुमारी व साहिल यादव, ईश्तिा, कंचन यादव, 12वीं कक्षा में भावना, बबीता, वर्षा व नेहा कुमारी शामिल रहीं।
फोटो केप्शन : मेधावी छात्र-छात्रओं के साथ उपायुक्त यशेन्द्र सिंह।
०००